पंजाब: तेज रफ्तार कार कहर, स्कूल की दीवार पर जा चढ़ी Swift, 3 घायल

मोगाः गांव मनुंके के बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्वीफट कार और रेहड़े की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 3 कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सवार ने सामने से आ रहे रेहड़े वाले को बचाने की कोशिश की।

इस दौरान कार पलट कर स्कूल की दीवार पर चढ़ गई। कार चालक ठीकरीवाल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और रेहड़ा चालक मानुंके गिल गांव का बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कार सवारों का नजदीक अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *