मर्चेंट नेवी में थे सिद्धार्थ के पिता
सिद्धार्थ के पिता मर्चेंट नेवी में कैप्टन हुआ करते थे। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। कियारा अडवाणी भी सिद्धार्थ के साथ मौजूद हैं। पिता की कई यादें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘वो बहुत ही ईमानदार, सिद्धांतों वाले और संस्कारी इंसान थे। उन्होंने हमेशा अपने मूल्यों के साथ जीवन जिया। कभी उनसे समझौता नहीं किया। अनुशासन था लेकिन कठोरता नहीं ताकत थी लेकिन अहंकार नहीं जीवन ने कई कठिन परिक्षाएं भी ली फिर भी वो हमेशा पॉजिटिव ही रहे’।मर्चेंट नेवी के कप्तान के तौर पर समुद्रों में नेतृत्व करने से लेकर बीमारी को शांत साहस के साथ सामना करने तक उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। सिद्धार्थ ने पहली बार बताया है कि पिता सुनील को क्या हुआ था वो पैरालाइज कैसे हुए। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘यहां तक कि जब स्ट्रोक के बाद उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़ा तब भी उनका हौसला अडिग रहा’।View this post on Instagram