Home Entertainment Live Show में सोनू निगम के इस Gesture के फैन हुए लोग, बोले – ‘आप असली हीरो हो’, देखें वीडियो

Live Show में सोनू निगम के इस Gesture के फैन हुए लोग, बोले – ‘आप असली हीरो हो’, देखें वीडियो

0
Live Show में सोनू निगम के इस Gesture के फैन हुए लोग, बोले – ‘आप असली हीरो हो’, देखें वीडियो
मनोरंजन: बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में शामिल सोनू निगम इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। इसका कारण हैं कि उन्होंने अब कुछ ऐसा कर दिया है जो फैंस को काफी पसंद आया है। सिंगर ने अपने हाल ही के कॉन्सर्ट के बीच में गाना रोककर एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार के साथ मिलवाया है। उनके इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

बच्चे को सेफ्ली पहुंचाया घर

सोनू निगम कर्नाटक के हुबली में एक लाइव शो कर रहे थे। सोनू निगम की जादुई आवाज और उनके गानों का मजा उठाने के लिए करीबन 30 हजार लोग वहां पर पहुंचे हुए थे। मगर लोगों की भारी भीड़ में एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था। लोगों की भीड़ में घरवालों से बिछड़कर बच्चा काफी डर गया था। वो घबरा रहा था। ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के परिवार से बिछड़ने के बारे में पता तो वो उसको स्टेज पर ले आए। सोनू निगम ने अपने खास अंदाज से बच्चे के डर को मिनटों में दूर कर दिया। उन्होंने स्टेज पर बच्चे का हाथ थामकर मस्तीभरे अंदाज में गाना गाया और उससे बातचीत करके उसको शांत करवाया। स्टेज में बच्चे के परिवार को ढूंढकर उसको सेफ्ली उनके पास पहुंचाकर हर किसी दिल का जीत लिया।

बच्चे के लिए गाया गाना

सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपना गाना छोड़कर बच्चे के लिए गाना गाते हैं। सोनू ने स्टेज पर गाया श्री साई आ जाओ मम्मी पापा इसको ले जाओ जल्दी आके इसको ले जाओ। इसके पापा मम्मी खो गए हैं जल्दी आकर इसको ले जाओ। सोनू निगम फिर स्टेज पर बच्चे से पूछते हैं कि उनके पापा-मम्मी किधर हैं तो बच्चा कहता है कि उसके पापा-मम्मी नहीं आए। वो अपने चाचू के साथ आया है। सोनू निगम फिर स्टेज से बच्चे के चाचू को बुलाते हैं और फिर बच्चे को उसके चाचू से मिलवा देते हैं। खास बात ये है कि बच्चे को उसके चाचू को सौंपने से पहले सोनू निगम ने ये कंफर्म किया कि वो शख्स वाकई में बच्चे का फैमिली मेंबर है। सिंगर की इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन दिया कि – 30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद श्री साई काफी डर गया था और घबरा रहा था लेकिन मुझसे मिलने के बाद मुझे लगता है कि उसे डर नहीं लगा।

फैंस ने की तारीफ

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘आप सुंदरता की परिभाषा हैं सोनू निगम सर’। अन्य ने लिखा कि – ‘जीतने सुंदर आवाज है उतने ही दिल के भी अच्छे हैं सोनू निगम सर’। एक ने लिखा कि – ‘कितना भाग्यशाली है यह बच्चा’।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here