Home Entertainment Baby John Teaser : Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीजर रिलीज, इस तारिख को दिखेगी सिनेमाघरों में

Baby John Teaser : Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीजर रिलीज, इस तारिख को दिखेगी सिनेमाघरों में

0
Baby John Teaser : Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीजर रिलीज, इस तारिख को दिखेगी सिनेमाघरों में

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हो गया है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो गया है। बेबी जॉन का टीजर एक बच्ची से शुरू होता है, जो अपने पिता वरुण धवन के बारे में बताती नजर आती है।

वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आते हैं। फिल्म में वरुण पुलिस वाले की भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म की अभिनेत्रियों में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की झलक भी देखने को मिली है। वही, जैकी श्रॉफ फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बेबी जॉन के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेस्टर कट को रिलीज किया है।

बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित, यह मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here