Home Entertainment इस अभिनेता की करोड़ों की संपत्ति हुई सीज, जाने मामला

इस अभिनेता की करोड़ों की संपत्ति हुई सीज, जाने मामला

0
इस अभिनेता की करोड़ों की संपत्ति हुई सीज, जाने मामला
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म अता-पता लापता के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लिए गए लोन को न चुका पाने के कारण राजपाल यादव की शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है। आपको बता दें कि राजपाल यादव के पिता नौरंगी लाल यादव के नाम से मुंबई की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से एक बड़ा लोन लोन लिया था। इस लोन को न अदा कर पाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। 2 दिन पहले मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे थे और यहां आकर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने इस प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया। इसमें लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। आज सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here