Home Entertainment इस मशहूर Actor ने की आत्महत्या

इस मशहूर Actor ने की आत्महत्या

0
इस मशहूर Actor ने की आत्महत्या

नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही हैं. ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसी शोज में नजर आ चुके टीवी एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो सिर्फ 35 साल के थे. नितिन के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है। काफी फिट और हैंडसम दिखने वाले एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। लोग समझ नहीं पा रहे कि अचानक एक्टर ये सब कैसे हुआ।

नितिन चौहान अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे। उनका परिवार आज भी अलीगढ़ में ही रहता है। नितिन की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 2022 में सब टीवी के एक डेली सोप हुई थी। ‘तेरा यार हूं मैं’ में वो नजर आया करते थे। उस शो में उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था, लेकिन इसके बाद से उन्हें कोई खास काम नहीं मिल सका। शो के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की है। नितिन की सह-कलाकार विभूति ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर के उनके निधन की जानकारी दी है।

विभूति ठाकुर के पोस्ट से कथित तौर पर जाहिर हो रहा है कि नितिन की मौत आत्महत्या से हुई है। विभूति ने अपने इस पोस्ट में लिखा, ‘रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त, मैं काफी हैरान और दुखी हूं। काश तुम में सारी मुसीबतें झेलने की और ताकत होती। काश तुम अपने शरीर की तरह ही मेंटली भी स्ट्रॉन्ग होते।’ बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और नितिन के परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई, जिसके बाद नितिन के पिता अपने बेटे का शव लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here