Home Entertainment इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड

इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड

0

नई दिल्ली : टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर चंद्रकांत जिन्हें प्यार से चंदू कहा जाता था, उन्होंने सुसाइड कर लिया है। यह खबर उनके शो ‘त्रिनयनी’ की सह-कलाकार पवित्रा जयराम के हैदराबाद में एक दुखद कार दुर्घटना में जान गंवाने के बाद आई है। साउथ एक्टर चंदू मणिकोंडा स्थित अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। तेलुगु अभिनेता चंदू के अचानक निधन से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है।

अभिनेता चंदू उर्फ चंद्रकांत जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फेमस थे। वह टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। इतना ही नहीं उनकी साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। वहीं एक कार दुर्घटना में अपने करीबी दोस्त और सह-कलाकार पवित्रा जयराम की मौत के कुछ ही दिनों बाद एक्टर चंदू ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि चंद्रकांत अलकापुर में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए जो रंगारेड्डी जिले के नरसिंह पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है।

टीओआई के अनुसार, जब चंदू ने बार-बार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस को एक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बता दें कि चंद्रकांत की आत्महत्या से कुछ दिन पहले ही पवित्रा जयराम की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवित्रा को श्रद्धांजलि दी थी। वहीं अब अभिनेता के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है और सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here