Home Entertainment Sonam Kapoor के दोनों बेटों में है ये Common चीज, जानें पंडित ने क्या बताया

Sonam Kapoor के दोनों बेटों में है ये Common चीज, जानें पंडित ने क्या बताया

0
Sonam Kapoor के दोनों बेटों में है ये Common चीज, जानें पंडित ने क्या बताया
मनोरंजन: एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में प्रेग्नेंट हुई हैं। एक्ट्रेस ने 29 मार्च रविवार के दिन एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इससे उनके घर में खुशियां दो गुना बढ़ गई हैं। जब सोनम कपूर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है तो कपूर और आहूजा को हर तरफ से बधाईयां मिलने लगी। इससे पहले 20 अगस्त 2022 को उनके बड़े वायु कपूर आहूजा का जन्म हुआ था। सोशल मीडिया पर कई ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी करते हुए यह भी बताया कि सोनम कपूर के दोनों बेटों की जन्म तारीख का मूलाकं एक ही है। यानी उनका मूलांक 2 निकलता है ऐसे में दोनों के स्वभाव के भी काफी समानताएं होगी। सोनम कपूर के दोनों बेटों का मूलांक 2 ही है। दोनों बच्चों का जन्म अंक एक जैसा होने की वजह से उनके स्वभाव में कई समानताएं देखने को मिल सकती है। उनकी सोच और व्यवहार भी काफी हद तक ऐसे जैसे हो सकते हैं। उनमें कुछ ऐसे गुण भी नजर आ सकते हैं जो मूलांक 2 वाले लोगों में आमतौर पर अपने ही होते हैं जैसे समझदारी और रचनात्मकता है। ये खूबियां उनके लिए किसी नैचुरल टैलेंट से कम नहीं मानी जाएगी। मूलांक 2 वाले लोग (किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्मे) चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण कोमल, भावुक और कल्पनाशील होते हैं। ये शांत, मृदुभाषी और रिश्तों में संतुलन रखने वाले अच्छे मित्र और कलाकार होते हैं हालांकि अत्यधिक भावुकता, आत्मविश्वास की कमी और जल्दी निराश होना इनकी मुख्य चुनौतियां है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये सहृदय, सभ्य और दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझने वाले होते हैं। इन्हें झगड़े-विवाद पसंद नहीं होते और ये हमेशा सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये लोग एक अच्छे दोस्त साबित होते हैं।

ऐसा होगा भविष्य

मूलांक 2 वाले लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि वो रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं और हमेशा अपनों के साथ खड़े रहते हैं। उनका स्वभाव ऐसा होता है कि वो दूसरों की मदद करने के लिए जल्दी आगे आ जाते हैं। उनमें रचनात्मकता भी काफी होती है यानी वे आर्ट, म्यूजिक या एक्टिंग जैसे क्रिएटिव कामों में अच्छे हो सकते हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि सोनम कपूर के दोनों बेटे बड़े होकर किसी क्रिएटिव फील्ड में अपना नाम कमा सकते हैं।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here