क्या पति को दिया धोखा?
चंद्रिका और उनकी मिस्ट्री मैन ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो 8 तारीख को बड़ा खुलासा करने की बात कह रहे थे। इसके बाद आज यानी 8 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जहां दोनों अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। वीडियो में चंद्रिका कह रही हैं कि – ‘तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता’। मिस्ट्री मैन के पूछने पर कि – ‘तुझे किससे प्यार हो गया है’। चंद्रिका ने कहा कि – ‘तुमसे आई लव यू’। इसके बाद दोनों गले लगते दिख रहे हैं और एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस रील को पोस्ट कर कैप्शन में चंद्रिका ने लिखा कि – ‘मेरे मिस्ट्री मैन के साथ प्यार’।View this post on Instagram
यूजर्स हुए हैरान
रील पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। देखते ही देखते पोस्ट पर सिर्फ 4 घंटों में ही लगभग 13 हजार लोगों ने इसको पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘बेचारे बच्चे का क्या होगा वड़ा पाव वाली’।
अन्य ने लिखा कि – ‘क्या नौटंकी चल रही है भाई’।
एक ने लिखा कि – ‘वड़ा पाव भेजने के टाइम जो नोटंकी की थी वो फिर भी ठीक थी यह वाली नहीं जम रही’।
बता दें कि चंद्रिका के पति युगम गेरा भी लगातार वीडियो बनाकर उन पर आरोप लगा रहे हैं। चंद्रिका भी चुप नहीं है पति की पोल खोल के साथ वो अपने मिस्ट्री मैन के साथ भी रोमांटिक वीडियोज शेयर कर रही हैं। ये मिस्ट्री मैन कौन है। इसकी पहचान भी अभी तक छुपा कर रखी गई है।
फैंस का कहना है कि यह पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।