इस वजह से वायरल हुआ वीडियो
राजपाल यादव वायरल वीडियो में जेल से रिहा होने की खुशी जाहिर करते दिखे। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का भी धन्यवाद किया। ऐसे में कई लोगों को यह लग रहा है कि सलमाऩ खान ने राजपाल की जेल से बाहर आने में मदद की है। कमेंट सेक्शन में लोग सलमान की सराहना भी कर रहे हैं और राजपाल के रिहा होने पर खुशी भी जता रहे हैं। वीडियो में राजपाल यह कह रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठ कर अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमने तो सलमान भाई के साथ कई फिल्में भी की हैं।Is Rajpal Yadav really released from jail? Viral video sparks confusion.#RajpalYadav #RajpalYadavChequeBounceCase #bollywoodnews #instareel #instavideo #SalmanKhan The Pride of India Rinku Arshdeep pic.twitter.com/B7Yyw97ZYg
— Encounter India (@Encounter_India) February 15, 2026