क्या गौरव से तलाक लेंगी आकांक्षा?
आकांक्षा चमोला ने पिछले कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में लिखा था कि – ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरुरतें हो वहां हमेशा दिल कुर्बान होता है’। आकांक्षा की ये पोस्ट देखकर फैंस को काफी झटका भी लगा था। कई लोग कयास लगा रहे थे कि उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। कुछ लोगों को तो यह भी लगा कि शायद आकांक्षा अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं और उन्होंने पोस्ट के जरिए ही यह हिंट दिया है।View this post on Instagram