Read In English : https://encounternews.in/india/youtuber-anurag-dobhal-uk07-rider-shares-disturbing-video-claims-family-harassment-over-inter-caste-marriage/
अनुराग को किया गया टॉर्चर
वीडियो में वो बुरी तरह से रोते हुए दिख रहे हैं। निजी जिंदगी में मची हलचल को लेकर किसी कदर टूट गए हैं। साफ नजर आता है। अनुराग ने कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है। उन्होंने यूट्यूब छोड़ दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। यूट्यूबर की बातें सुनकर फैंस डर गए हैं। उन्होंने कहा कि वो उन्हें हैरेस करने वालों को एक्सपोज करेंगे। उन्होंने अपने पैरेंट्स और भाई बहनों पर भी टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।वो कहते हैं पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी में बड़े बदलाव हुए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक कर छोड़ेगी। अनुराग ने खुलासा किया कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। ये उनकी जिंदगी का मुश्किल दौर था। वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की ओर से प्रेशर फील करते थे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगे। सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका से मिले जो कि उनकी फैन थी। फैन बनकर रीतिका ने उन्हें 2-3 साल तक लगातार मैसेज किए। एक दिन उन्होंने जवाब दिया है। फिर उन्होंने 2 साल तक डेट किया शादी का फैसला लिया लेकिन परिवार इसके लिए सपोर्टिव नहीं था।View this post on Instagram