Entertainmentमशहूर Actor और उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या

मशहूर Actor और उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बांग्लादेश में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही। यहां अभिनेता शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने पीट पीटकर की हत्या कर दी। अभिनेता शान्तो खान के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। वह एक फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। सोमवार को  दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सलीम खान और उनके बेटे पर केस दर्ज है।

चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदी में अवैध रूप से रेत खनन के लिए सलीम को दोषी ठहराया गया था। वह इसके लिए जेल भी जा चुके थे। फिलहाल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में मामला भी चल रहा था। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने उनके बेटे शांतों खान के खिलाफ भी 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित करने में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक शांतो खान और उनके पिता सलीम दोपहर अपने घर से जाते समय फरक्काबाद बाजार में उपद्रव में शामिल हो गए थे। इसके बाद ही उनका सामना भीड़ से हुआ। उस समय उन्होंने अपने हथियारों से गोली चलाकर खुद को बचा लिया था, लेकिन बाद में हमलावरों ने सलीम खान और शांतो खान पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। सलीम खान मुजीबुर रहमान पर बनी फिल्म के प्रोड्यूसर थे।

इस घटना के बाद से बांग्ला फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों में काफी डर का माहौल है। कई बांग्लादेशी फिल्मों में काम कर चुके टॉलीवुड अभिनेता जीत ने एक्स पर उन्होंने हिंसा के सामने आए दृश्यों को चकनाचूर करने वाला बताया। जीत ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों के लिए मेरी प्रार्थना है कि वे मुश्किल दौर से बाहर निकलें, हमारे सामने जो घटनाएं आई हैं, वे दिल दहला देने वाली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...