Entertainmentमशहूर बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की जान को खतरा, सरकार ने...

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की जान को खतरा, सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के बाद उनकी एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ भी रोज नया इतिहास रच रहा है। एक महीने में ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 1103.27 करोड़ कमा डाले हैं। इसी बीच शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख खान को फिल्म ‘पठान’ के दौरान धमकी मिली थी, जिसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड के किंग खान की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाया है। दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी की शाहरुख खान को जान का खतरा है। जिसके कारण शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई। Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे।

शाहरुख खान को ‘पठान’ के दौरान मिली थी धमकी

एक्टर शाहरुख खान को फिल्म ‘पठान’ के दौरान मिली धमकियों को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने किंग खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया की शाहरुख खान को सरकार ने Y+ सिक्योरिटी की सुरक्षा प्रदान की है। आपको बता दें कि शाहरुख खान को इसके पहले दो पुलिस कांस्टेबल की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसके अलावा उनके साथ उनके खुद के पर्सनल बॉडीगार्ड उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहते थे। 

शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी

सूत्रों ने बताया की हाई पावर कमिटी के रिकमेंडेशन के बाद शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। शाहरुख खान के साथ अब राज्य की VIP सुरक्षा यूनिट के 6 ट्रेंड कमांडो की टीम हर समय किंग खान की सुरक्षा में होगी, जो की MP-5 मशीन गन, AK-47 ऑसाल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगे। इसके साथ-साथ सूत्रों ने यह भी बताया की शाहरुख खान की सुरक्षा के अलावा उनके घर 4 मुंबई पुलिस के जाबाज चौबीसो घंटे उनकी सुरक्षा के लिए पहरा देंगे और शाहरुख खान के घर मन्नत के आस-पास से निकल रहे लोगों पर नजर रखेंगे। 

सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

सूत्रों ने यह भी बताया की शाहरुख खान जब गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे उस समय उनकी सुरक्षा में ट्रेंड कमांडो के साथ साथ ट्रैफिक क्लीयरेंस व्हीकल भी होगी जो ट्रेफिक क्लीयर करेगी ताकि शाहरुख खान की गाड़ी के आगे पीछे भी कोई न आए या उनकी गाड़ी कहीं ट्रैफिक में न फंसे।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

‘जवान’ की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। ‘जवान’ वर्ल्डवाइड शानदार कमाई करने में लगी हुई है। साल 2023 की शुरूआत में शाहरुख खान की ‘पठान’ ने भी धमाकेदार कमाई कर सभी को चौका दिया था। 

सलमान खान को पिछले साल मिली थी Y+ सिक्योरिटी

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद Y+ सुरक्षा सिक्योरिटी प्रोवाइड की गई थी। वहीं शाहरुख खान का का मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ टकराव रहा है और उन्हें खतरों का सामना करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में, फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने ‘जवान’ की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की थी साथ ही  गैंगस्टरों से खतरों सहित चुनौतियों पर काबू पाने के दृढ़ संकल्प के लिए किंग खान की भी तारीफों के पुल बांधे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...