Home Government News>Haryana Govt नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिष्टाचार भेंट

0
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में सड़क अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त प्रदेश से गुजरने वाले विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ स्थानों पर ऑवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, नई सडक़ योजनाओं तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ।

उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क और परिवहन व्यवस्था किसी भी प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से जहां व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलता है, वहीं आम नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होती है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने से विकास कार्यों को नई गति मिली है।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। देशभर में एक्सप्रेस-वे, हाईवे और आधुनिक सड़क परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने विकास की नई सोच को मजबूत किया है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास को लेकर सकारात्मक और दूरगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here