Blog

  • आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर  27 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जाने कैसा रहेगा आपके लिए 06 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि सीनियर आपको कोई उपहार दें। कहीं निवेश कर रहें है तो उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह जरुर कर लें। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से आज आपके बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी होगी। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर रखें। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मिथुन राशिः आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी दोस्त से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार को बढ़ाने का प्लान सफल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

    कर्क राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां बच्चे आईसक्रीम का आनंदउठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा, कोई अच्छा रिश्ता फाइनल भी होगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आयेगी।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको, आपके कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रानिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे। साथ ही कहीं जाने का प्लान आपको कैंसिल भी करना पड़ेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खाने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है.. आज उनके लिए दिन बढ़िया है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ आप थोड़ा समय बिताएंगे, हो पुरानी बातें भी शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिये फॉर्म भरेंगे।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। मेडिकल कि पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलने का मौका मिलेगा। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज कोई केस आपके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो अपनी कमियों को जानते तो है, लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रहे। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें, जो पिछले कुछ वर्षों में मिले है। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज.. अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में होगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते है, अपने इमेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, सभी लोग खूब एंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट आज अपनी शादी की बात घर पर करेंगे… हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं।

    मकर राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में. आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फ़ूड कार्नर ओपन करने का विचार कर सकते हैं। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • पंजाब: नहाने गए 5 बच्चों में 3 डूबे, तालाश जारी 

    लुधियाना :सतलुज नदी में बच्चों के डूबने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 5 बच्चे सतलुज नदी में नहाने गए थे, जिनमें से 3 डूब गए। इस घटना का पता चलने के बाद तीनों की तलाश जारी है, बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। सभी बच्चे लुधियाना जिले के बताए जा रहे हैं।

  • पंजाब : नौजवान के साथ बेरहमी से मारपीट की. वीडियो वायरल..

    लुधियाना, (ENS) सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रही है ।  जिसमें कुछ लोग एक नौजवान से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं । यह वीडियो लुधियाना के चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित एमडी कांप्लेक्स की बेसमेंट की बताई जा रही है।

    हालांकि यह मारपीट की वजह क्या थी इसके बारे में पता नही चल पाया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मामला इमिग्रेशन से जुड़ा हुआ है, जिस नौजवान के साथ मारपीट की जा रही है उसने विदेश जाने के लिए पराइवेट इमिग्रेशन दफ्तर में फाइल लगा रखी थी । लेकिन वीजा नहीं आया तो पीड़ित नौजवान अपने पैसे वापिस मांगने के लिए आया था। तो इसी वजह से कुछ लोगों द्वारा पीड़ित नौजवान के साथ मारपीट की गई।

    इस मामले संबंधी जब थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी सुखदेव सिंह बराड़ से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत दर्ज करवाता है तो कारवाई की जाएगी।

  • पंजाब : रेलवे स्टेशन के नवीकरण का काम हुआ शुरू, देखें वीडियो

    मोगा : देश के करीब 600 रेलवे स्टेशनों का केंद्र सरकार द्वारा नवीकरण किया जा रहा है। वही उनमें मोगा का रेलवे स्टेशन भी शामिल था। लेकिन कुछ कारणों के कारण यहां पर नवीकरण का काम शुरू नही हो पा रहा था। रेलवे स्टेशन के नवीकरण का प्रयास पूर्व एमएलए और पंजाब भाजपा के सेक्ट्री डाक्टर हरजोत कमल की ओर से किया जा रहा था। जिसको अब मंजूरी मिल गई है। जिसमें वेटिंग हाल, टिकट विंडो और प्लेट फार्म के लिए 6.5 करोड़ रुपए की राशि भी केंद्र सरकार की ओर से आ गई है।

    इसकी जानकारी पूर्व एमएलए और भाजपा के सेक्ट्री हरजोत कमल ने स्टेशन पर पहुंच कर काम को देख कर दी। उन्होंने कहा को चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालीं गाड़ियों में ऐसी कोच लगवाने और मोगा को कोटकपूरा और पट्टी के साथ रेल मार्ग जोड़ने के लिए भी रेल मंत्री से बात की जा रही है। ताकि इस कार्य को भी जल्दी पूरा किया जाए। वही उन्होंने कहा की अगर यह जंक्शन बन जाता है तो आम यात्रियों का सफर राजस्थान जाने वाले और अमृतसर जाने वालो का बहुत कम हो जाएगा।

  • सेवा ,समपर्ण , संयम और साधना से जीता जा सकता है सब कुछ: रणेश राणा

    रावमा पाठशाला गुल्लरवाला एनएसएस कैंप में बोले
     
     सात दिवसीय शिविर में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में

    छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है

    बददी/सचिन बैंसल:बददी के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) चला हुआ है जिसमें चौथे दिन छात्रों ने अपने विद्यालय के आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की। रविवार को प्रथम सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमाचल जनकल्याण समिति के संयोजक आर आर मुसाफरु ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय  व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि हमें रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं। एन.एस.एस. का नाम ही सेवा है तो सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है। एनएसएस के प्रभारी संजीव कुमार ने सात दिवसीय कैंप की जानकारी दी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि 33 छात्र इसमें भाग ले रहे हैं और इसका समापन 8 नवंबर को होगा। वरिष्ठ प्रवक्ता वंदना अवस्थी ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि हम अपने जीवन में पहली बार सात दिनों के लिए परिवार से अलग रहे हैं जिससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ‘ਚ ਪਟਾਖੇ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਗ਼ੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਤੌਰ ਤੇ ਸਟੋਰ ਕਰਕੇ ਬਣਾਏ ਗਏ ਪਟਾਖਿਆਂ ਦੇ ਗੋਦਾਮ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਟਾਖੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ । ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਹਰਿਆਲ ਦੇ ਕਰੇਸ਼ਰਾਂ ਤੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਗ਼ੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਤੌਰ ਤੇ ਪਟਾਖਿਆਂ ਨੂੰ ਸਟੋਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੋਦਾਮ ਬਣਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ।

    ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ । ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੋਦਾਮ ਅੰਦਰ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਟਾਖੇ ਸਟੋਰ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਰੇ ਪਟਾਖਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • स्वयं सेवकों ने बद्दी स्कूल परिसर की सफाई की

    सुबह के सत्र में योग क्रियांएं सीखी
    बददी/सचिन बैंसल:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी के एनएसएस शिविर के चौथे दिन सुबह के सत्र में स्वयं सेवकों को किशोर योगा अकादमी के संचालक किशोर ठाकुर ने योग व प्राणायाम कराया। बच्चों को कपालभाती, अनुलोम विलोम समेत सुक्ष्म आसनों की जानकारी दी। दिन के समय स्वयं सेवकों ने स्कूल परिसर की सफाई की। स्कूल भवन के पीछे उगी झाड़ियों को हटाया और पौधों को पुरुनिंग किया। शाम के सत्र में रणेश ठाकुर ने बच्चों को मीडया के बारे में जानकारी दी।  8 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में 23 स्वयं सेवक भाग ले रहे है। जिसमें 13 छात्राएं शामिल है। एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर ने बताया कि स्कूल की ओर से गोद लिए बद्दी के वार्ड नंबर एक को भी साफ किया। यहां पर सामुदायिक भवन को स्वयं सेवकों ने साफ किया है। आने वाले समय में स्वयं सेवक जहां प्राचीन शिव मंदिर की सफाई करेंगे वहीं बद्दी शीतलपुर मार्ग पर प्राचीन  बावड़ी की भी सफाई करेंगे। प्रवक्ता सरोज पटियाल ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को खाना बनाना, परोसना भी सिखाया जा रहा है। और बच्चे इस शिविर के दौरान नए नए पकवान बनाने भी सीख रहे है। सुबह जहां बद्दी गांव में प्रभातफेरी निकाली जाती है वहीं शाम के समय में भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 195 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 195 चालान काटे गए जिनमें से 03 चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने रूप में 1500/- रूपए वसूल किए गए I  वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 01 व्यक्ति का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किया गया तथा जुर्माने के रूप में 100/- रूपए वसूल किए गए।
  • चिट्टे सहित दो काबू

    चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित :अम्ब पुलिस ने 2.84 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अम्ब के मुलाजिम गश्त करते हुए मुबारिकपुर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2.84 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित युवकों की पहचान मंजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी गाँव ओच, तहसील जयसिंहपुर, जिला काँगड़ा तथा एक अन्य के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाब : पूर्व केंद्रीय मंत्री और MP हरसिमरत कौर बादल मृतक व्यापारी के घर दुख सांझा करने पहुंची, देखें वीडियो

    बठिंडा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल मृतक व्यापारी मेला के घर परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल ने बठिंडा और पंजाब में पीने का पानी, सड़क, बिजली, पेंशन और दूसरी सुविधाएं जैसे सार काम किए और दूसरी सुविधाएं दी गई। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आप वाले झूठ बोलकर सरकार चलाना चाहते है। कर्ज खत्म करने की बात करने वाले कर्ज बढ़ाने की और पहले साल से ही चल पड़े है।

    उन्होंने कहा कि अभी तो 3 साल और बाकी है क्या होगा कार्य का हाल, आप खुद सोचिए। कांग्रेस पार्टी को चाहिए था वह आप पर दबाव बढ़ाते उसके गलत कामों पर सवाल उठाते। हरसिमरत कौर बादल बठिंडा के वार्ड में लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि बादल की सरकार द्वारा किए कामों की चर्चा करते हुए लोगों को एक बार फिर से अकाली दल बादल की सरकार बनाने के लिए कहा।