Blog

  • पंजाबः स्कूल में छुट्‌टी की एप्लीकेशन देने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

    पंजाबः स्कूल में छुट्‌टी की एप्लीकेशन देने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

    लुधियानाः जिले के कैलाश नगर मोड़ के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से साईकिल सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 13 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। घटना के बाद टिप्पर ड्राइवर फरार हो गया। छात्र तबीयत खराब होने पर छुट्टी लेकर स्कूल से घर जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिवम की तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार को वह 2 दिन की छुट्‌टी की एप्लीकेशन देने स्कूल गया था। इसके बाद वह साइकिल पर घर के लिए निकला था कि रास्ते में तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

    खून से लथपथ छात्र को सड़क पर गिरा देख पहले तो ड्राइवर ने टिप्पर को साइड किया, उसके बाद वहां से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। शिवम के पिता विकास कुमार ने बताया कि वह गहलेवाल के रहने वाले है। शिवम परिवार का इकलौता बेटा है। टिप्पर ड्राइवर की लापरवाही के कारण उसके बेटे की जान गई है। उन्होंने पुलिस से ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः इस गुरुद्वारे में बेअदबी, श्रद्धालुओं ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, देखें CCTV

    पंजाबः इस गुरुद्वारे में बेअदबी, श्रद्धालुओं ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा, देखें CCTV

    पटियालाः अब इस जिले के गुरूद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश की गई। यहां राजपुरा में एक युवक नंगे सिर जूते पहनकर गुरुद्वारा सिंह सभा में घुस गया। इसे देख वहां सेवादारों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने फिर कोशिश की तो श्रद्धालु भड़क गए।

    उन्होंने युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ा गया युवक राजपुरा का ही रहने वाला है। उसका नाम साहिल है और वह चंडीगढ़ में जॉब भी करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    इससे पहले पटियाला के ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में एक महिला सरोवर के पास शराब पीती मिली थी। जिसे एक श्रद्धालु ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी।

    बेअदबी की कोशिश करने वाला आरोपी सीसीटीवी में नजर आया है। गुरुद्वारा साहिब में करीब 15 से 16 सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिनकी फूटेज पुलिस एकत्र कर रही है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि क्या युवक पहले भी गुरुद्वारा साहिब आता रहा है या पहली बार आया है।

    इस बारे में पुलिस ने कहा कि साहिल जूतो पहनकर अंदर आ गया। सेवादारों ने उसे तुरंत काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि युवक ने यह सब क्यों किया? इसके बारे में जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇੱਕ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਅਤੇ 8 ਐਕਟਿਵਾ ਸਮੇਤ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਇੱਕ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਅਤੇ 8 ਐਕਟਿਵਾ ਸਮੇਤ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੇ ਅੱਜ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਲੁਟਖੋਹ ਮਾਮਲੇ ਚ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ  ਮੁਕੱਦਮਾ ਮਿਤੀ 16.04.2023 ਅ / ਧ 379 PC ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਦੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੁਕੱਦਮੇ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਨ ਲਈ ਯੋਗ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਰਜਿੰਦਰਪਾਲ ਸ਼ਰਮਾਂ ਵਾਸੀ ਹਜਾਰਾ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਮੋਗਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਇਸ ਦੇ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚੋਂ 08 ਐਕਟੀਵਾ ਅਤੇ 01 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਪਲੈਡਰ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਵਿੱਚ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਲੱਭੀ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸ਼ਤਾਰੂ ਵਾਸੀ ਬੁੱਕਣ ਵਾਲਾ ਮੋਗਾ ਨੂੰ ਬਤੌਰ ਦੋਸ਼ੀ ਨਾਮਜਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਪਾਸੋਂ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਅਹਿਮ ਇੰਕਸਾਫ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

  • कपूरथलाः पार्टी करने जा रहा था परिवार, मातम में बदली खुशी, सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

    कपूरथलाः पार्टी करने जा रहा था परिवार, मातम में बदली खुशी, सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

    कपूरथलाः अमेरिका के शहर फ्रेसनो में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर डिग्री लेने के बाद अपने परिवार के साथ डिग्री पूरी होने पर खुशी में पार्टी करने जा रहे परिवार के साथ यह सड़क हादसा हुआ जिसमें नौजवान डॉक्टर व उसके पिता जो पेशे से एडवोकेट थे, उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि नौजवान डॉक्टर की माता सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतकों की पहचान पिता-पुत्र क़स्बा भुलथ के नजदीकी गांव बोपाराय के एडवोकेट कुलविंदर सिंह हंसपाल व उसके बेटे सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि कुलविंदर सिंह हंसपाल की पत्नी बलबीर कौर इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

    इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह हंसपाल के भाई हरजिंदर सिंह निवासी गांव बोपराए ने बताया कि उनका भाई कुलविंदर सिंह हंसपाल पिछले करीब 15 साल से अमेरिका में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रह रहा था। 10 मई को कुलविंदर सिंह अपने बेटे सुखविंदर सिंह व पत्नी बलवीर कौर के साथ अपने बेटे को डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिग्री मिलने की खुशी में एक पार्टी करने अपनी कार पर जा रहे थे तो रास्ते में एक और कार का टायर खुलकर इनकी गाड़ी से आकर टकरा गया। 

    जिस कारण इनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई और गाड़ी पलटने के कारण उनके लड़के सुखविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुलविंदर सिंह को अस्पताल में ले जाया गया जहां पर 2 दिन बाद उसकी मौत हो गई। हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में बलबीर कौर गंभीर रूप से जख्मी है और अभी तक अस्पताल में ही दाखिल है। अमेरिका में हुई इस सड़क दुर्घटना मैं एडवोकेट कुलविंदर सिंह हंसपाल उसके बेटे की मौत के कारण शोक की लहर पाई जा रही है। इस सम्बन्ध में गांव के नंबरदार हरविंदर सिंह, रछपाल सिंह पूर्व सरपंच, एडवोकेट कुलवंत सिंह सहगल, एडवोकेट परविंदर सिंह, एडवोकेट सुखविंदर सिंह आदि ने इस दुर्घटना में एडवोकेट कुलविंदर सिंह हंसपाल व उसके बेटे की मौत पर शोक जताया है।

  • ‘लेडी सिंघम’ नाम से मशहूर महिला पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    ‘लेडी सिंघम’ नाम से मशहूर महिला पुलिस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    असम: कई विवादों में फंसी असम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नागांव जिले में कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के तहत सरुभुगिया गांव मे महिला पुलिस अधिकारी की कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी निजी कार में थी और उन्होंने पुलिस की वर्दी धारण नहीं कर रखी थी।

    सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस जुनोमनी राभा, ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग कॉप’ के नाम से मशहूर थी। वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी। जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कालिता ने कहा, ‘देर रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

    उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नागांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महिला पुलिस अधिकारी अपनी निजी कार में बिना किसी सुरक्षा और सादी कपड़ों में अकेले ऊपरी असम की ओर क्यों जा रही थी। वहीं, उनके परिवार को भी इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    पिछले साल जून में उन्हें उनके पूर्व प्रेमी के साथ कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और माजुली जिले की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिसके बाद उनकी सेवा निलंबित कर दी गई थी। बाद में उनका निलंबन खत्म कर दिया गया और वह पुलिस सेवा में फिर वापस आ गयी। पिछले साल जनवरी में बिहपुरिया निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमिय कुमार भुइंया के साथ उनकी टेलीफोनिक बातचीत लीक होने के कारण भी वह विवाद में आयी थीं।

  • सेक्स रैकेट मामले में संजय कॉलोनी में घर से लड़की के बरामद होने पर‌ हुआ बड़ा खुलासा

    सेक्स रैकेट मामले में संजय कॉलोनी में घर से लड़की के बरामद होने पर‌ हुआ बड़ा खुलासा

    उत्तराखंड: शहर के बीचों बीच भोटिया पड़ाव की संजय कॉलोनी के एक घर से अपहृत नाबालिग लड़की के बरामद होने का मामला सामने आने से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि किशोरी को इसी घर में किराए के कमरे में रखा गया था। इस बीच किशोरी को नशे के इंजेक्शन दिए गए। इस कमरे से लड़कियों को यहां-वहां पहुंचाने का पूरा जिम्मा पश्चिम बंगाल में बैठी मानव तस्करी की सरगना तान्या शेख संभाल रही थी। ऐसा नहीं है कि पुलिस को होटल-स्पा सेंटरों में युवतियों की खरीद फरोख्त के इनपुट नहीं मिलते हैं।

    कई बार पुलिस की ओर से छापेमारी भी की जाती है, लेकिन मानव तस्करी के आरोपियों की सेटिंग और दलालों की सटीक जानकारी से हर बार पुलिस सिर्फ चालान तक सीमित रह जाती है। पहली बार नैनीताल पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला और बिना देरी किए पुलिस ने दबिश दे दी। हालांकि पुलिस को इस दौरान भारी विरोध और मारपीट का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण के आरोपी रज्जक पाइक को दबोचने में कामयाब रही। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख ने हल्द्वानी में मानव तस्करी का नेटवर्क चलाती थी। यहां किराये में कमरा लेकर वह लड़कियों को ठहराती थी।

    इस दौरान तान्या शेख बिना पहचान उजागर किए कई बार हल्द्वानी आई और नई डिमांड के साथ आसानी से वापस पश्चिम बंगाल भी लौट गई। छानबीन में सामने आया है कि किशोरी को सात दिन पहले ही हल्द्वानी लाया गया था। इस बीच किशोरी को नशे के इंजेक्शन दिए गए। सात दिनों तक रज्जक पाइक किशोरी को अलग-अलग होटलों में भेजा गया। किशोरी को इतना प्रताड़ित किया गया कि वह इस बीच कभी होश में ही नहीं आई। बताया जा रहा है कि किशोरी मानव तस्करी की सरगना तान्या शेख की रिश्ते की भांजी है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक तान्या शेख का हल्द्वानी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के स्पा सेंटर संचालकों के साथ संपर्क था। स्पा संचालकों की मांग पर तान्या इनके लिए लड़कियां उपलब्ध कराती थी। जिनको गैरकानूनी तरीके से हल्द्वानी के कई ठिकानों में रखा जाता था। सूत्रों के मुताबिक पूरे गैंग का शहर के रसूखदारों के साथ तगड़ा संपर्क है। रसूखदारों के ही वाहनों से युवतियों को यहां से वहां भेजा जाता है, जिससे किसी को शक न हो। कभी मामला बिगड़ने पर यही रसूखदार ढाल बनकर आगे खड़े होने का काम करते हैं, जिन्हें बदले में युवतियां ऑफर की जाती हैं।

    पूरे मामले में अपहरणकर्ता के बयान महत्वपूर्ण हैं। कमरा किराए पर लेने वाली तान्या शेख पुलिस की पहुंच से दूर है। गिरफ्तार रज्जक पाइक ही यहां आकर मानव तस्करी के धंधे को आगे बढ़ा रहा था। अब नैनीताल पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद रज्जक से पूछताछ में सामने आएगा कि अब तक यहां कितनी युवतियों को यलाया गया और उन्हें कहां कहां भेजा गया। मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • पंजाब : सुलझी 50 लाख लूट की गुत्थी, 5 गिरफ्तार

    पंजाब : सुलझी 50 लाख लूट की गुत्थी, 5 गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब: पिस्तौल और घातक हथियारों के साथ लोगों से लूट करने वाले मोगा के पांच लुटेरों को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने काबू किया है। एसएसडी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ सरहिंद के प्रभारी अमरबीर सिंह व आला पुलिस अधिकारियों ने अमलोह क्षेत्र में की है। इसमें आरोपियों की पहचान जिला मोगा के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शू, चंद सिंह उर्फ कमलू, सुखमंदर सिंह उर्फ गगना, बलवंत सिंह उर्फ बंटी और रविदीप सिंह उर्फ निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने उक्त लोगों को अल्टो कार समेत गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पिस्तौल, दो कारतूस, दो चाकू कमानीदार और एक लोहे की रॉड बरामद की है। इनके खिलाफ थाना अमलोह में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 3,60,000 की नकदी, 80,000 रुपये की अल्टो कार और 60,000 रुपये का एक कैमरा मिला है। प्राथमिक जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इनमें से दो आरोपी अर्शदीप सिंह और चंद सिंह ने मंडी गोबिंदगढ़ के सुभाष नगर में 22 अप्रैल को पिस्तौल दिखाकर करीब 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।

    50 लाख में से 3,60,000 रुपये की नगदी बरामद हुई है और चोरी के पैसे से इन्होंने अल्टो कार और एक कैमरा खरीदा था। इसके अलावा यह भी पता चला कि इस गिरोह के अर्शदीप सिंह, चांद सिंह और रवि ने लुधियाना, जालंधर और फरीदकोट में सात बाइक चोरी की। इसमें से एक चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल मंडी गोबिंदगढ़ में 50 लाख रुपये की लूट में किया गया था। 

  • संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

    संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

    लोरमी: मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। लोरमी-बिलासपुर मुख्य मार्ग के पास स्थित बिजली ऑफिस के परिसर में लाश पाई गई है। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड निवासी जगदंबा प्रसाद सैमोल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के राम्हेपुर इलाके का है।

    जानकारी के मुताबिक, जगदंबा प्रसाद सैमोल लोरमी के आरव दा ढाबा में बतौर मिस्त्री काम करता था। बताया जा रहा है कि वो सोमवार रात को भी काम खत्म कर ढाबे से निकला था, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पूरे शरीर पर धूल लगा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

    थाना प्रभारी गौरव पांडे ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है, हालांकि वे शव पर चोट के निशान को लेकर कुछ नहीं कह पाए। मृतक का शरीर धूल से लिपटा हुआ है, वहीं जमीन पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • पंजाब : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 टीचर्स के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 टीचर्स के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग में तैनात करीब 34 टीचर्स के तबादले किए गए हैं। देखें लिस्ट 

  • आज का राशिफल,17 मई 2023

    आज का राशिफल,17 मई 2023

    आज का राशिफल,17 मई 2023

    मेष: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
    राशि फलादेश

    वृष: कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।
    राशि फलादेश

    मिथुन: भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।
    राशि फलादेश

    कर्क:रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    राशि फलादेश

    सिंह: बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
    राशि फलादेश

    कन्या: सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
    राशि फलादेश

    तुला: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।
    राशि फलादेश

    वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    राशि फलादेश

    धनु: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।
    राशि फलादेश

    मकर: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
    राशि फलादेश

    कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।
    राशि फलादेश

    मीन: कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
    राशि फलादेश