Blog

  • 55 युवाओं ने वर्मा कॉलोनी नवांनगर में किया रक्तदान

    55 युवाओं ने वर्मा कॉलोनी नवांनगर में किया रक्तदान

    बददी/ सचिन बैंसल : अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए बालाजी संघ नानकपुर द्वारा श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के सहयोग से बद्दी के निकटवर्ती वर्मा कॉलोनी नवांनगर के स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 55 स्वंयसेवकों ने रक्तदान किया।  रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी नरेश चौधरी नानकपुर ने किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया।  उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी,  नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि  रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

    श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया  कि अस्पतालों में हमेशा रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की हमेशा कमी रहती है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है,  जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने कहा के  बालाजी संघ, नानकपुर द्वारा लगभग हर तीन महीने बाद रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में  55 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बाला जी संघ के सदस्य एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, समृति चिन्ह एवं बैच देकर प्रोत्साहित किया।

  • जालंधर: लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने भाजपा को दिया समर्धन, देखें Live

    जालंधर: लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने भाजपा को दिया समर्धन, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष : लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया हैं। हालांकि सियासी गलियारों में उनके शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन आज जालंधर के निजी होटल में बैंस बंधुओं ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि बैंस बंधुओं ने शिरोमणि अकाली दल मान से राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में दोनों भाई अकाली दल बादल में शामिल हो गए थे। खास कर बड़े भाई एसजीपीसी में बतौर सदस्य कई साल तक बने रहे तो सिमरजीत सिंह बैंस ने अकाली दल में सक्रिय हो पार्षद पद का चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद से सिमरजीत सिंह ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

    शहर में राजनीति में खासा प्रभाव बनने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस ने अकाली दल से साउथ सीट से विधानसभा का टिकट मांगा पर टिकट नहीं मिली। इससे नाराज सिमरजीत सिंह बैंस ने पार्टी छोड़ दी और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इसी दौरान विस चुनाव में सिमरजीत सिंह बैंस अकाली दल के उम्मीदवार हीरा सिंह गाबड़िया को चुनाव में हरा कर सब को हैरान कर दिया। चुनावों में दो सीटों पर दोनों भाई को जीत हासिल हुई। इसके बाद दोनों भाईयों ने 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव जीत कर अकाली दल को बेचैन कर दिया। 2022 में एक महिला की ओर से सिमरजीत सिंह बैंस पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को चलते सिमरजीत सिंह विधानसभा का चुनाव हार गए। उन्हें त्रिकोणीय मुकाबले में हार मिली।

    हालांकि बैंस आरोपों को निराधार बताते रहे हैं। इसी मामले में कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिल गई। आज दोनों भाइयों के भाजपा को समर्थन देने से पार्टी को लुधियाना से मजबूती मिलेगी। क्योंकि लुधियाना में दोनों भाइयों का काफी दबदबा है। दरअसल, मौजूदा समय में भाजपा भी पंजाब में मजबूती से पांव जमाना चाहती है। इसलिए पार्टी लगातार कांग्रेस अकाली दल हो अन्य कद्दावर नेता पार्टी में शामिल करा रही है। वैसे भी 2017 के राष्ट्रपति के चुनाव के समय भाजपा की तरफ से उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को भाजपा के कहने पर दोनों भाइयों ने वोट भी दिया था। ऐसे में दोनों के भाजपा के नेताओं से अच्छा तालमेल भी है।

  • दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, मलबे से व्यक्ति का शव बरामद 

    दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, मलबे से व्यक्ति का शव बरामद 

    लॉस एंजिलिस: अमेरिका में विमान हादसे की खबर है। यह हवाई दुर्घटना अमेरिका के लॉस एंजिलिस के इलाके में धुंध की वजह से हुई। पहाड़ी पर विमान के मलबे का पता चला। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार लॉस एंजिलिस के एक इलाके में शनिवार रात धुंध के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के मलबे में एक व्यक्ति का शव मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग ने रात 11 बजकर 20 मिनट पर अलर्ट जारी कर कहा कि जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां एक व्यक्ति का शव मिला है। एकल इंजन वाले विमान के पायलट की पहचान नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि विमान में कोई और नहीं था। अग्निशमन विभाग के कर्मियों को बेवर्ली ग्लेन सर्कल में एक पहाड़ी पर विमान के मलबे का पता चला। 

    अभी पिछले दिनों ही अमेरिका के ओहायो में भी एक बड़ा विमान हादसा होते होते रह गया था। दरअसल, उड़ान भरते ही तुरंत इंजन में आग लग गई थी। पिछले रविावर को अमेरिका में ओहायो के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान से पक्षी के टकराने पर उसके इंजन में आग लग गई थी। हालांकि विमान सुरक्षित वापस जमीन पर लौट आया।‘अमेरिकन एयरलाइंस‘ के विमान संख्या 1958 ने कोलंबस के जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह करीब पौने आठ बजे उड़ान भरी थी और वह फीनिक्स की ओर जा रहा था। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही उसमें आग लगने का पता चला और बोइंग 737 हवाई अड्डे पर लौट आया। इसके बाद वहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।

  • मंदली स्कूली छात्र छात्राओं ने वोट के माध्यम से चुने कप्तान व उप कप्तान

    मंदली स्कूली छात्र छात्राओं ने वोट के माध्यम से चुने कप्तान व उप कप्तान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय के कप्तान व उप कप्तान का चुनाव लोकतांत्रिक विधि द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से गुप्त मतदान द्वारा करवाया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा-12तक के सभी छात्र छात्राओं ने मतदान में भाग लिया। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुनील धीमान की देखरेख में करवाया गया। जिसमें गुप्त मतदान के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं ने कप्तान अंकुश कुमार तथा उप कप्तान अभिषेक पटियाल को चुना गया।

    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस गतिविधि से बच्चों को भारत के लोकतंत्र और उसके मूल्यों को समझने में मदद मिलेगी। चुनाव प्रबंधक सुनील धीमान ने बताया कि पूरी प्रक्रिया का संचालन बच्चों ने किया,वोट भी बच्चों ने ही डलवाए और गिनती भी बच्चों ने ही की। छात्र छात्राएं इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका मौजूद रहे।इस चुनाव प्रक्रिया में छात्र छात्राओं का उत्साह देखते को मिला।

    इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में प्रवक्ता सुरेन्द्र रायजादा, सुनील मैहता, सुभाष चंद, ब्रह्मदास, रणवीर सिंह, जसविंद्र सिंह,रेखा देवी, राजिन्द्र कौर,अंजना देवी,चंदन बाला,एकता देवी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा चुने गए कप्तान तथा उप कप्तान को सम्मानित किया गया।

  • स्कूली बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब 

    स्कूली बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब 

    जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से 12 स्कूलों में बनाई गई इन्नोवेटिव लैब

    इन्नोवेटिव लैब विद्यार्थियों के नए-नए आईडिया को हल करने में होगी मददगार साबित 

    ऊना/सुशील पंडित : वर्तमान में सार्थक शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन के पाठयक्रम में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शामिल करना आवश्यक है ताकि विद्यार्थी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसी भी समस्या को समझने और उन पर विचार कर निर्णय लेने में सक्षम बन सके। इसी के दृष्टिगत जिला ऊना के स्कूलों में जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इन सभी प्रयोगशालाओं को भारतीय वैज्ञानिक डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब का नाम दिया गया है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैंस इन लैबों में विद्यार्थियों को नए-नए आईडियास को हल करने में मदद मिलेगी। 

    छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना विकसित करेंगी इन्नोवेटिव लैब

    विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना विकसित करने के लिए जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के द्वारा जिला के स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए योजना तैयार की गई ताकि विद्यार्थियों को लैब में सभी बुनियादी सुविधाए मिल सकें। इसी योजना को सफल बनाने के लिए जिला परियोजना अधिकारी(डाईट) द्वारा जिला में इन्नोंवेटिव प्रयोगशालाएं बनाने का प्लान तैयार किया गया। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इंडियन एसोसिएशन आॅफ फिजिक्स अध्यापकों के सहयोग से जिला ऊना में प्रथम डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब 27 फरवरी, 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में बनाई गई। जोकि विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुई। इसी के अंतर्गत जिला प्रशासन ने इसी तर्ज़ पर अन्यों स्कूलों में भी इस प्रकार की नई प्रयोगशालाओं को स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसके लिए उन्होंने डाईट ऊना को 11 स्कूलों को चिन्हित करने का जिम्मा सौंपा ताकि साथ लगते अन्य स्कूली बच्चें भी स्थापित होने वाली अत्याधुनिक उपकरणों से लैंस लैबों का लाभ उठा सके। 

    जिला के 12 स्कूलों में बनाई गई है डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब

    वर्तमान में जिला के 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ये डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैबों को स्थापित किया गया है जिसमें रावमापा अंब, बसाल, बसदेहड़ा, चड़तगढ़, धुंधला, थानाकलां, कांगड़, मुबारिकपुर, सलोह, समूरकलां, टकोली व पूबोवाल शामिल हैं। 
      
    इन्नोवेटिव लैबों में विद्यार्थी आसानी से समझ सकेंगे वैज्ञानिक सिंद्धातों को

    आधुनिक विज्ञान के गहन सिद्धांतों को बेहद आसानी से समझने के उद्देश्य से स्थापित की गई। इन प्रयोगशालाओं में रोबोटिक्स, विज्ञान किट, थ्री डी प्रिंटर, इलैक्ट्राॅनिक हार्डवेयर, ध्वनि प्रकाश तथा विद्युत से संबंधित विषयों में नए-नए तरीकों से सोचने और समस्याओं को हल करने की क्षमता स्कूली छात्र-छात्राओं में विकसित हो होगी तथा छात्रों में भौतिक विज्ञान विषय में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ रुचि भी बढ़ेगी। जिला प्रशासन ने इन्नोवेटिव लैबों की स्थापना हेतू आबंटित किए 34 लाख रूपये  जिला प्रशासन ने स्कूलों की सभी प्रयोगशालाओं में विद्युतीकरण, रंग-रोगन, फर्नीचर तथा उपकरण स्थापित करने के लिए डाईट ऊना को 34 लाख रूपये का बजट आबंटित किया जिसमें बिजली और रंग-रोगन के लिए 2 लाख 12 हज़ार 118 और 6 लाख 95 हज़ार 520 रूपये फर्नीचर के लिए तथा दो लाख रूपये प्रति स्कूल की दर से 24 लाख रूपये उपकरणों को स्थापित करने के लिए आबंटित किए गए।

    नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी इन्नोवेटिव लैब

     सभी 12 नवीन प्रयोगशालाएं 31 मार्च, 2023 तक बनकर तैयार हो चुकी हैं तथा नए सत्र से विद्यार्थी इन इन्नोवेटिव लैबों का प्रयोग कर सकेंगे। 
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के फिजिक्स के अध्यापक बनवारी लाल भोगल बताते हैं कि स्कूल में डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब खुलने से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढे़गी। उन्होंने बताया कि पहले स्कूलों में हिमाचल प्रदेश बोर्ड आॅफ स्कूल एजुकेशन के सलेबस के अनुसार ही प्रैक्टिकल करवाते थे। लेकिन वर्तमान में विद्यार्थियों के दिमाग में जो भी नए आईडिया आते हैं उन्हें तुरंत इन्नोवेटिव लैब में ले जाकर उन आईडियास को हल करने की सुविधा मिल रही है। बनवारी लाल का कहना है कि डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब के बनने से साईंस स्ट्रीम के छात्रों में भी बढ़ौत्तरी हुई है।

    थानाकलां स्कूल की जमा दो की छात्रा कुमारी आरुषि ठाकुर का कहना है कि इन्नोवेशन लैब एक हब है यहां हम कई प्रकार के वैज्ञानिक विचारों को प्रैक्टिल करके हल कर पा रहे हैं। उन्हांेने बताया कि थ्यूरी के माध्यम से इतने ज्यादा कन्सैप्ट क्लीयर नहीं हो पाते थे लेकिन जब से इन्नोवेटिव लैब स्कूल में संचालित हुई है तब से कन्सैप्ट को सोल्व करने में आसानी हो रही है।

  • बड़ी खबर : पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का किया विरोध, हिरासत में लिए AAP पार्षद, देखें वीडियो

    बड़ी खबर : पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का किया विरोध, हिरासत में लिए AAP पार्षद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : भाजपा द्वारा PM नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका आम आदमी पार्टी पार्षदों ने जमकर विरोध किया। विरोध के चलते पुलिस ने आम आदमी पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया। विरोध के चलते पार्षद दमनपरीत सिंह, मुन्नवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आप पार्षदों का कहना है कि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है, इसलिए इसे कम्युनिटी सेंटर में नहीं किया जा सकता। भाजपा हमेशा ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर राजनीतिक लाभ लेती रही है, हालांकि मन की बात कार्यक्रम सुचारू रूप से हर जगह संपन्न हुआ। 

    वहीं, आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 25 के पार्षद योगेश ढींगरा ने नगर निगम पर बड़ा सवाल उठाया। पार्षद ने नगर निगम से पूछा कि उन्होंने किस नियम के तहत कम्युनिटी सेंटर में पॉलिटिकल एक्टिविटी करने की परमिशन दी। पार्षद ने नगर निगम की पॉलिसी का हवाला देते हुए बताया कि सदन ने 303वी मीटिंग जोकि 29 अक्टूबर 2021 को हुई थी, उसमें नियम पास किया गया था कि कम्युनिटी सेंटर में कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी नहीं होगी। पॉलिसी के पेज नंबर 10 के 20 नंबर पॉइंट पर स्पष्ट रूप में लिखा हुआ है की कम्युनिटी सेंटर में कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी नहीं होगी।

    बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। चंडीगढ़ शहर में कई जगह मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कम्युनिटी सेंटर में भी भाजपा द्वारा पीएम के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जमकर विरोध किया।

  • पंजाब: दुकानदार पर तलवारों के साथ किया हमला, देखें CCTV

    पंजाब: दुकानदार पर तलवारों के साथ किया हमला, देखें CCTV

    बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में कुछ युवकों ने दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धोबी बाजार की है। शनिवार दोपहर को एक युवक का मजाक करने को लेकर दुकानदार से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने अपने साथियों को वहां बुला लिया। वह अपने जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भी भागा, लेकिन हमलावरों ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर उसे फरार हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार की पहचान सुरजीत शर्मा के रूप में हुई है।

    सुरजीत शर्मा ने बताया कि हमलावर के भाई की दुकान यहीं पास में है। वह अकसर उससे मजाक भी करते हैं, लेकिन उसे यह पसंद नहीं था। इस कारण उसने कुछ दिन पहले उन्हें धमकी दी थी कि वह उसके भाई से मजाक करना बंद कर दें। उसने आज अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

    वारदात की पूरी घटना दुकानों पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस कारण आरोपी हमला करने के बाद आराम से फरार हो गए। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही CCTV में कैद फुटेज कब्जे में ले ली गई है और घायल के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोपी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही।

  • जालंधरः डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब द्वारा रोष रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया गया, देखें वीडियो

    जालंधरः डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब द्वारा रोष रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया गया, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष: आज जालंधर के देश भगत यादगार हाल में डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकाली गई और सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस रैली में पंजाब भर से भारी संख्या में टीचर पहुंचे जिनके द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया गया। 

    इस मौके मीडिया से बात करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब के प्रदेश जनरल सकत्तर मुकेश कुमार ने कहा कि बीती 24 अप्रैल को उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों को मांगे ना माने जाने के विरोध में आज की रैली के संदर्भ में नोटिस दे दिया गया था पर आज तक उस पर कोई कार्यवाही ना होने के चलते यह रोष रैली की जा रही है। मुकेश कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो यह धरना प्रदर्शन आने वाले चुनावों के दिनों में और भी तेज किया जाएगा और सरकार के खिलाफ प्रचार भी किया जाएगा जिसके तहत शहर में जाम भी किया जा सकता है।

  • पंजाब : सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर BSF ने की फायरिंग, चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पंजाब : सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर BSF ने की फायरिंग, चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमनोलः पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में रविवार सुबह दो-तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। जिसके बाद बीएसएफ की ओर से फायरिंग भी की गई। हालांकि उसके बाद किसी तरह की कोई भी हरकत सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नजर नहीं आई। इसके बावजूद पठानकोट पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों नेसीमांत गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    बताया जा रहा है शनिवार-रविवार रात तीन बजे पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर दो से तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिसके बाद बीएसएफ ने चार राउंड फायर किए। उसके बाद हरकत बंद हो गई। बमियाल चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस पार्टी और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमांत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सर्च के दौरान किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि एहतियात तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

  • पंजाब : सुखबीर बादल से मिले नवजोत सिद्धू, किया दुःख सांझा

    पंजाब : सुखबीर बादल से मिले नवजोत सिद्धू, किया दुःख सांझा

    चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज बादल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात की और परिवार के साथ दुःख सांझा किया। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को पंजाब के मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों शोकसभाओं और राजनीतिक स्पेक्ट्रम के नेताओं ने अकाली दिग्गज और पांच बार के मुख्यमंत्री को अंतिम सम्मान दिया। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ चिता को मुखाग्नि दी थी। वहीं 4 मई को प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास राखी गई है।