Blog

  • Youtube से डॉक्टर बना पति, बिना मेडिकल उपकरण के घर में Delivery, हैवी ब्लीडिंग से मौत

    Youtube से डॉक्टर बना पति, बिना मेडिकल उपकरण के घर में Delivery, हैवी ब्लीडिंग से मौत

    तमिलनाडुः डिजिटल युग में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना जानलेवा साबित हो सकता है, इसकी एक बेहद दर्दनाक घटना तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से सामने आई है। यहां एक युवक ने यूट्यूब से देख महिला की डिलीवरी करवाने की कोशिश की। इस दौरान महिला की मौत हो गई।

    आपकों बता दें इससे पहले महिला शशिकला के बड़े ऑपरेशन से अस्पताल में बच्चा हुआ था। इस बार पति कार्तिक और सास महिला की घर में ही नॉर्मल डिलीवरी करने का प्रयास करने लगा।

    कार्तिक ने डिलीवरी से पहले यूट्यूब पर दर्जनों वीडियो देखे और खुद को डॉक्टर समझ बैठा। जब शशिकला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो कार्तिक और उसकी मां ने मिलकर घर के भीतर ही प्रसव की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    इस दौरान गर्भनाल ठीक से अलग नहीं हो पाई। गर्भनाल के अंदर ही फंसे रह जाने और गलत तरीके से खींचने के कारण शशिकला के शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव (हैवी ब्लीडिंग) होने लगा। कुछ ही समय में महिला की हालत बेहद नाजुक हो गई। जब स्थिति हाथ से बाहर निकल गई, तो डरा हुआ परिवार आनन-फानन में शशिकला को लेकर पेरुनदुरई के एक सरकारी अस्पताल की तरफ भागा, वहां महिला की गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे तुरंत कोयंबटूर के एक बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला के अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। राहत की बात ये रही कि डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है।

    इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही उथुकुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही और बिना डॉक्टरी डिग्री के इलाज करने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शशिकला की मौत के लिए सीधे तौर पर उसका पति कार्तिक और उसकी सास जिम्मेदार हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

     

     

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अधीन आते चौहान कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है। सोनू सिलाई का काम करता था और शाम को 5.30 बजे छुट्टी करके घर आ जाता था, लेकिन कल वह घर वापिस नहीं लौटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

    वहीं सूचना मिलते ही मृतक सोनू की मां शव को देखकर हैरान रह गई। माता ने कहा कि बेटा कल काम पर गया था और रात तक घर नहीं पहुंचा। आज सुबह 8 बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें 5 नंबर गली में बुलाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची और देखा कि बेटे का शव देखकर लगता ही नहीं है कि उसका बेटा है। मृतक की माता ने आंशका जताते हुए कहा है कि मृतक की मां ने तेजमोहन नगर की 6 नंबर गली में रहने वाले बिट्टे पर बेटे ने ही उसकी हत्या की है।

    महिला ने कहाकि आज भी वही बेटे के शव को लेकर पहुंचा है। मृतक की मां कहना है कि पहले भी बेटे के साथ 2 से 3 बार मारपीट भी की थी और उसने बेटे का 2 से 3 बार फोन भी छीना था। मृतक की मां ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मौके पर पुलिस द्वारा मृतक की मां के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • खड़े हाईवा से कार की टक्कर, युवक की मौत; मां गंभीर घायल

    खड़े हाईवा से कार की टक्कर, युवक की मौत; मां गंभीर घायल

    हथीनः दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार की खड़े हाईवा मेें टक्कर हो गई। जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार हादसा पलवल जिले के गांव मंडकौला के पास हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

    उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-34 के अरावली अपार्टमेंट निवासी संजीता देवी ने शिकायत में बताया कि वह 27 जून को अपने बेटे अमित कुमार के साथ दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे से नोएडा लौट रही थी। गांव मंडकौला के पास ओवरटेक करते समय उनकी कार सड़क पर खड़े हाईवा से टकरा गई।

    हादसे में अमित कुमार और उनकी मां संजीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 28 जून को अमित कुमार की मौत हो गई।

    हथीन थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी हाईवा चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर में 4 लोगों की मौत पर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर में 4 लोगों की मौत पर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर में 2 कारों में भीषण टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कारों के परखच्चे उड़ गए। यह हादस जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कहर के कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार अधिकारी ने बताया कि कार क्रेटा और बोलैनों में टक्कर हो गई।

    घटना के दौरान कार सवार रुपिंदर परिवार के साथ जालंधर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में आवारा पशु आने के कारण गाड़ी सड़क से दूसरी तरफ चली गई। इस दौरान यूपी नंबर की क्रेटा कार से टक्कर हो गई। हादसे में रुपिंदर सिंह, उसकी पत्नी, बेटा और माता की हादसे में मौत हो गई। वहीं क्रेटा कार चालक में से 3 गंभीर घायल हुए है और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालांकि दोनों बच्चों की हालत स्थिर है।

    दोनों परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी हिम्मतपुर जिला होशियारपुर, रूपिंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर, रुपिंदर सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह और माता ⁠संतोष कौर के रूप में हुई है, वहीं घायलों की पहचान अब्दुल सैयद खान की बेटी अलीना खान निवासी बरेली, अब्दुल सैयद खान, प्रवीण खान, अब्दुल फैसल खान और मैनल खान के रूप में हुई है।

  • Special Task Force ने Nurpur के Jassur में 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया

    Special Task Force ने Nurpur के Jassur में 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया

    शिमला: पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जिसके दौरान उनके कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

    चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गठित एसटीएफ जसूर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी जिस दौरान उन्हें आईटीआई के निकट चिट्टा तस्करी की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर, पुलिस जिला नूरपुर, में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की उत्पत्ति, आपूर्ति श्रृंखला तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा पूछताछ जारी की जा रही है। यह समन्वित कार्रवाई नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, युवाओं को नशे की लत के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रति राज्य पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा नशीले पदार्थों से संबंधित सूचना नागरिक पुलिस हेल्पलाइन 112 नम्बर पर अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने में दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 15 नवंबर, 2025 को राज्यव्यापी ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ का शुभारंभ किया था। इस अभियान को सफल बनाने तथा ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्य पुलिस एवं विशेष कार्य बल पूरे प्रदेश में निरंतर अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं, की सक्रिय भागीदारी के साथ पुलिस विभाग चिट्टे के बढ़ते खतरे का समूल उन्मूलन कर नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • Jalandhar News: बस और इनोवा कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस और इनोवा कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र में आते कपूरथला रोड पर प्राइवेट बस और इनोवा कार के बीच टक्कर हो गई। घटना के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। यह हादसा रात उस समय हुआ जब जालंधर से कपूरथला रूट पर जा रही बस की टक्कर सामने से आ रही इनोवा कार से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बस के नीचे फंस गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    हादसे के बाद कार और बस मालिकों के बीच विवदा शुरू हो गया। कार मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि गाड़ियां सड़क पर चलती हैं तो ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि रब्ब की मेहर से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि बीमा (इंश्योरेंस) क्लेम के अलावा जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा, उसे दोनों पक्ष आपसी सहमति से मिलकर सुलझाने के लिए तैयार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

    इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ किसकी लापरवाही से टक्कर हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना बस्ती बावा खेल और चौकी नंबर 2 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों और उनके चालकों को चौकी नंबर 2 लाया जा रहा है, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

  • Punjab News: Muktsar पुलिस ने जेल में चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: Muktsar पुलिस ने जेल में चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

    मुक्तसरः पंजाब सरकार और डीजीपी के निर्देशों के अनुसार राज्य स्तर पर चलाए जा रहे गैंगस्टरों के खिलाफ जंग अभियान के तहत जिले में आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए जिला जेल में एक विशेष, अचानक तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा को और मजबूत करना, गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकना और किसी भी आपराधिक नेटवर्क की साजिश को नाकाम करना था। इस तलाशी अभियान में जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के 65 से ज़्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। तलाशी में जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए और हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी गई।

    जेल की सभी बैरकों, वार्डों और संवेदनशील जगहों की बारीकी से तलाशी ली गई। कैदियों और हिरासत में रखे लोगों की व्यक्तिगत तलाशी ली और उनके सामान की विस्तार से जांच की गई। कुछ संदिग्धों से पूछताछ करके संभावित गैर-कानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

    मीडिया से बात करते अधिकारियों ने साफ किया कि जेल में बंद गैंगस्टरों, ड्रग तस्करों या अन्य आपराधिक तत्वों द्वारा बाहरी संपर्क बनाने या गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की किसी भी कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेलों के अंदर मोबाइल, सिम कार्ड, ड्रग्स या अन्य गैर-कानूनी चीजों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष खुफिया तंत्र को और मजबूत किया गया है।

  • Punjab News: युवती के सड़क पार करते हुआ हादसा, 2 वाहनों की टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: युवती के सड़क पार करते हुआ हादसा, 2 वाहनों की टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल रोड पर कार और कैंटर में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रही महिला को बचाने के प्रयास में 2 वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि युवती सड़क पार कर रही थी और ऑटो में बैठने लगी थी।

    इस दौरान ऑटो चालक ने दाईं-बाईं कुछ नहीं देखा और कैंटर से उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक मौके से निकल गया।

  • CM Bhagwant Singh Mann ने पवित्र नगरी Amritsar को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तानविंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित

    CM Bhagwant Singh Mann ने पवित्र नगरी Amritsar को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तानविंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित

    अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पवित्र नगरी अमृतसर के निवासियों को सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर निर्मित नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर बड़ी सौगात दी। लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान तथा प्रतिदिन श्री अमृतसर साहिब में दर्शन के लिए आने वाले दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए इस परियोजना को पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से पूरा किया गया, जिससे जनता के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई।

    अपनी सरकार के विकासोन्मुखी शासन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 15 जुलाई तक जनता के लिए 3,100 नए स्टेडियम, 3,000 जिम और 400 नए आम आदमी क्लीनिक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब सिंचाई के लिए 80 प्रतिशत से अधिक नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है तथा 43,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण के बाद उनके पांच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदारों की होगी। उन्होंने कहा कि जहां उनकी सरकार विकास और ईमानदार शासन पर केंद्रित है, वहीं विपक्षी दल सरकार के कार्यों को चुनौती देने में असफल रहने के कारण फर्जी वीडियो वायरल करने जैसे ओछे हथकंडे अपना रहे हैं।

    अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, “पवित्र नगरी अमृतसर में सुल्तानविंड लिंक रोड पर नया ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया गया है। सरकार ने अपनी पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से इस परियोजना में जनता के 11.5 करोड़ रुपये बचाए हैं। 15 जुलाई तक 3,100 नए खेल मैदान और 3,000 जिम तैयार हो जाएंगे, जबकि 400 नए आम आदमी क्लीनिक भी जनता की सुविधा के लिए लगभग पूरी तरह तैयार हैं।”

    मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “खेती के लिए रिकॉर्ड 80 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है और अब ठेकेदारों के लिए उनके द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों की पांच वर्ष की गारंटी देना अनिवार्य कर दिया गया है। आपकी सरकार ईमानदार नीयत से काम कर रही है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को और अधिक समृद्ध बनाएं तथा नई बुलंदियों तक पहुंचाएं।”

    फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र नगरी में श्री दरबार साहिब तथा अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए हमारी सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। आज हमने सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर निर्मित नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया है।”

    परमात्मा का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अकाल पुरख का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित कर इस पवित्र नगरी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। यह फ्लाईओवर यातायात की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “तारा वाला पुल के निकट तरनतारन रोड पर स्थित सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर भारी यातायात के कारण प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों, स्थानीय निवासियों तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लंबे समय से जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार लाने के साथ-साथ प्रतिदिन हजारों लोगों के बहुमूल्य समय की भी बचत करेगा।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुझे खुशी है की यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि पवित्र नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इस परियोजना को युद्ध स्तर पर पूरा किया गया और निर्धारित समय से पहले ही जनता को समर्पित कर दिया गया।”

    परियोजना के पारदर्शी निर्माण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यद्यपि पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए 34.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन इसे मात्र 22.68 करोड़ रुपये की लागत से सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे जनता के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने बताया कि पहुंच मार्गों सहित इस परियोजना की कुल लंबाई 985 मीटर है।”मुख्यमंत्री ने बताया, “फ्लाईओवर की लंबाई 725 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर है। स्थानीय यातायात की सुगम आवाजाही के लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर 5.50 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई हैं।”

    परियोजना की पर्यावरण अनुकूल विशेषताओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “यह एक पर्यावरण-अनुकूल परियोजना है। वर्षा जल निकासी के लिए आर.सी.सी. नालियों के अलावा, इसके डिजाइन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल्स को भी शामिल किया गया है। यह पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार करदाताओं का पैसा बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) का उपयोग कर रही है। हम 43,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर रहे हैं और ठेकेदारों को उनके रखरखाव के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। राज्य के खजाने का एक-एक पैसा लोगों की भलाई के लिए सही ढंग से उपयोग किया जा रहा है।”

    उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है, और हम इसे उनकी भलाई पर समझदारी से खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस जा रहा है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार केवल लोगों के लिए काम कर रही है। हमने लोगों को मुफ्त बिजली दी है, 68,000 से अधिक युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी हैं, सड़कों में सुधार किया गया है, अवधि समाप्त हो चुके टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे रोजाना लोगों के 70 लाख रुपये बच रहे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत किया गया है, मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है और कई अन्य प्रमुख पहल की गई हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय पंजाब में सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था। आज यह बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिससे सिंचाई का दायरा बढ़ा है और भूजल पर निर्भरता कम हुई है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार गांवों के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है और गांवों को बड़ी अनुदान राशि दी जा रही है।” उन्होंने कहा, “हमारे युवाओं को नशे की बीमारी से दूर रखने के लिए राज्य सरकार 15 जुलाई तक पंजाब भर में 3,100 नवनिर्मित स्टेडियमों का लोकार्पण करेगी। खेल संस्कृति को बढ़ावा देना नशे के खिलाफ हमारे अभियान में सबसे प्रभावी हथियारों में से एक है। खेलों के माध्यम से हमारे युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा रहा है।”

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने धार्मिक मुद्दों पर मुझे बदनाम करने के लिए एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाकर बहुत ही निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं। एक बेहद घटिया राजनीतिक साजिश के तहत मेरी फर्जी वीडियो वायरल की गई हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जब मेरे विरोधी किसी अन्य मोर्चे पर मुझे चुनौती देने में सक्षम नहीं रहे, तो वे अब मुझे धार्मिक मुद्दों के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल की गई है जिसमें न तो उस व्यक्ति की शारीरिक बनावट, कद, चलने का तरीका और न ही शारीरिक भाव-भंगिमा मुझसे मेल खाते हैं।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

     

  • AAP मंत्री और विधायक पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    AAP मंत्री और विधायक पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब में आप के सभी मंत्री और विधायक पहुंच चुके है। विधायक औऱ मंत्रियों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी गई। पत्रकारों द्वारा पहुंचे सवालों पर कई भी टिप्पणी नहीं की।

    आपको बता दें पंजाब सरकार द्वारा पारित जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 के मामले पर विचार करने से पहले, पांच सिंह साहिबानों ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में गुरु साहिब के समक्ष अरदास की।

    इस दौरान सभी मंत्री स्पष्टीकरण देने के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गुड़गज से बात करेंगे। अरदास में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार और तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब, ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलजीत सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के पंज प्यारे ज्ञानी मंगल सिंह शामिल हुए।