Blog

  • Jalandhar: Cold Store के पास खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने चलाई गोलियां

    Jalandhar: Cold Store के पास खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने चलाई गोलियां

    जालंधर, ENS: शाहकोट के नजदीकी गांव बूढ़नवाल में युवकों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि यह घटना 8 जुलाई के रात की है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट-परजिया रोड बूढ़नवाल में गांव के गेट के पास एक कोल्ड स्टोर पर 2 कारों और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 15 से 20 युवक आए, जिन्होंने अपनी गाड़ियां कोल्ड स्टोर के गेट के पास खड़ी कर दी थीं। उन्होंने पिस्तौलें निकालकर सड़क पर चल रहे लोगों पर और हवा में भी तीन गोलियां चलाई थीं।

    इस दौरान कोई घायल या जान नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इलाके में खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। ये युवक कुछ देर तक कोल्ड स्टोर के कैंपस में रुके रहे। इस संबंध में जब मॉडल थाना शाहकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमन सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी ने पुलिस हेल्प लाइन 112 पर कॉल की थी। लेकिन अभी तक किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराया न ही गोली चलने के संबंध में कोई खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके चलते युवकों के ने गोली चलायी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

  • Jalandhar: McDonald’s Restaurant में कीड़ा निकलने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: McDonald’s Restaurant में कीड़ा निकलने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री गुरु नानक मिशन चौक से नकोदर चौक (बीआर अंबेडकर चौक) जाने वाले रास्ते पर स्थित मशहूर McDonald’s Restaurant के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, परिवार का आरोप है कि उनके बर्गर में जिंदा कीड़ा निकला था। जिसको लेकर परिवार में रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि जब उनकी बेटी ने बर्गर खाना शुरू किया तो उक्त कीड़े ने उसके मुंह पर काट लिया। जिसके बाद वह तुरंत अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले गई। जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज किया।

    जालंधर निवासी इंद्रजीत कौर ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात को कुछ खाने आई थी। बच्चों ने कहा कि वे बर्गर फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट से बर्गर खाएंगे। इसलिए वह परिवार के साथ नकोदर रोड फॉर्च्यून होटल से सटे फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट में आई। उसने बच्चों के लिए पूरा खाना मंगवाया था। जब खाना आया तो बच्चों ने सबसे पहले फ्रेंच फ्राइज खाया। इंद्रजीत कौर ने कहा कि जब मेरी बेटी बर्गर खाने लगी तो बर्गर में से एक जिंदा कीड़ा निकला। जिसने उसे काट लिया।

    वह तुरंत बच्ची को पास के निजी अस्पताल में ले गए। जब ​​उसने आकर इसकी शिकायत की तो नकोदर रोड स्थित बर्गर फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद स्टाफ ने उक्त बर्गर को फेंक दिया। लेकिन परिजनों ने उन्हें कीड़ा मिलने का वीडियो भी दिखाया। इंद्रजीत कौर ने आरोप लगाया है कि जब मेरी बेटी अंदर परेशान हो रही थी तो स्टाफ ने पानी तक नहीं पूछा। परिजनों ने कहा कि वे आज इस मामले की पुलिस में शिकायत करेंगे, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

  • Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने हिंदू नेता पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने हिंदू नेता पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में एक बार फिर कानून व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है, आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला अमृतसर का है।अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय भंगवां सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गए। 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।  घायल प्रवीन को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये घटना कैद हुई है।प्रवीन निवासी गुरु नानक एवेन्यू ने बताया कि वह राष्ट्रीय भंगवां सेना के उप-प्रधान है। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उसके इ-रिक्शा शोरुम में आए।दो युवक बाहर खड़े रहे और दो युवक अंदर आए। उन युवकों के चेहरे ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने गोलीबारी कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई।

     बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। प्रवीन ने कहा कि उसने अपने नौकर गग्गू की मदद से लोगों को शोर मचाकर पूरा घटना बताई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन ने कहा कि वह कारोबारी है। हमला करने वाले युवक लूटपाट करने नहीं आए थे। वह सिर्फ फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द हमलावरों को पकड़ लेगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग है सुरक्षा कर्मचारी दिए जाए या फिर खुद की रक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाए। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का बात कह रहा है। वहीं दूसरी तरफ हिंदू नेताओं पर गोलियां चल रही है। पंकज ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी जत्थेबंदी चुप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। यदि हमलावर ना पकड़े गए तो संघर्ष करना पड़ेगा।

     थाना सदर के पुलिस प्रमुख, SHO पलविंदर सिंह ने कहा कि प्रवीण कुमार नाम के एक व्यक्ति को बीती रात गुरुद्वारा बुखारी साहिब के पास सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक को इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस को अभी यह नहीं पता कि घायल युवक किसी हिंदू संगठन से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab: 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल , देखें वीडियो

    Punjab: 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल , देखें वीडियो

    लुधियानाः एक 12 वर्षीय छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। यह छात्र 3 दिन पहले घर से कुरकुरे लेने गया था लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आया बच्चे के लापता होने पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। किशोर अपने परिवार का इकलोता बेटा है। छात्र की मां ऊषा देवी ने कहा कि उसका बेटा 3 दिन पहले सुबह 5 बजे उठकर मंदिर गया। 9 बजे वह वापस घर लौटा। कुछ देर खाना खाने के बाद वह सो गया। दोपहर करीब अढ़ाई बजे घर से कुरकुरे खरीदने का कहकर साइकिल से निकला लेकिन शाम तक जब वह वापस घर नहीं आया तो पूरा परिवार उसे ढूंढने लगा। ऊषा ने कहा उसके बेटे का नाम मनीष है। इलाके के सुरेश माडल हाई स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है।

    इलाके के लोगों की मदद से सभी रिश्तेदारों के घर भी उसकी खोज की लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को लापता बच्चे की शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि बच्चे को खोज लेगे लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो पुलिस बच्चे की खोज करने की कुछ खास कोशिश नहीं कर रही।

    ऊषा ने कहा कि प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मनीष साइकिल पर जाता दिखाई दिया लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। ऊषा ने कहा कि यदि मनीष घर से जानबूझ कर गया होता तो वह अब तक जरूर फोन कर देता। उसके पास परिवार के सभी सदस्यों के नंबर है। उन्हें शक है कि उनके बेटे को किसी ने किडनेप किया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मनीष को जल्द खोजा जाए।

  • रक्षा मंत्री Rajnath Singh की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

    रक्षा मंत्री Rajnath Singh की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

    नई दिल्लीः देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पीठ में दर्द की वजह से गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने आश्वासन दिया कि राजनाथ सिंह को उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है और वे कड़ी निगरानी में हैं। एम्स में विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रही है।

    बता दें कि बुधवार को राजनाथ सिंह 73 वर्ष के हो गए। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सांसद हैं। वो लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।

    राजनाथ सिंह का राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश विधानसभा से शुरू हुआ। वह 1977 से 1980 तक और फिर 2001 से 2003 तक विधानसभा सदस्य रहे। इसके बाद 1991 से 1992 तक उत्तर प्रदेश में शिक्षा मंत्री भी रहे। रक्षा मंत्री के अलावा राजनाथ सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया है। 1999 से 2000 तक वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में भूतल परिवहन मंत्री रहे। इसके बाद वे 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

    वर्ष 2003 में राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री की भूमिका निभाई। इसके बाद 2009 तक वो 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 7 अक्टूबर 2009 से नैतिकता समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। राजनाथ सिंह के लंबे अनुभव और नेतृत्व ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक प्रमुख राजनेता के तौर पर स्थापित किया है। उनका योगदान शिक्षा, परिवहन, कृषि और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है।

  • Punjab: बाइक पर सवार हमलावारों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप प्रधान पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक पर सवार हमलावारों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप प्रधान पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गए। 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये घटना कैद हुई है। घायल प्रवीन को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए गुरु नानक एवेन्यू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान है। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उसके इ-रिक्शा शोरुम में आए।

    दो युवक बाहर खड़े रहे और दो युवक अंदर आए। उन युवकों के चेहरे ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने गोलीबारी कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई। बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। प्रवीन ने कहा कि उसने अपने नौकर गग्गू की मदद से लोगों को शोर मचाकर पूरा घटना बताई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन ने कहा कि वह कारोबारी है। हमला करने वाले युवक लूटपाट करने नहीं आए थे।

    वह सिर्फ फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द हमलावरों को पकड़ लेगे। प्रशासन से मांग है सुरक्षा कर्मचारी दिए जाए या फिर खुल दी रक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाए। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का बात कह रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदू नेताओं पर गोलियां चल रही है। पंकज ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी जत्थेबंदी चुप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। यदि हमलावर ना पकड़े गए तो संघर्ष करना पड़ेगा।

  • Jalandhar: खालिस्तान समर्थक Amritpal का भाई गिरफ्तार, जल्द पुलिस करेगी खुलासा

    Jalandhar: खालिस्तान समर्थक Amritpal का भाई गिरफ्तार, जल्द पुलिस करेगी खुलासा

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने श्री खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने हरप्रीत सिंह के पास से करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है। हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।

    हम जल्द ही इस बारे में जानकारी आपसे साझा करेंगे। हमने हरप्रीत से आइस बरामद की है। फिलहाल उन्होंने जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा के बारे में कुछ नहीं बताया। अमृतपाल मूल रूप से अमृतसर के जल्लू खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। अमृतपाल दुबई में रहते थे। वे लाल किला हिंसा से चर्चा में आए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत के बाद 2022 में पंजाब लौटे। यहां आकर दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे के चीफ बन गए। इसके बाद अमृतपाल ने भड़काऊ और खालिस्तान समर्थित बयानबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल के एक साथी को हिरासत में ले लिया।

    उसे छुड़ाने के लिए अमृतपाल ने साथियों के साथ अजनाला पुलिस थाने में धरना दिया। अमृतपाल पर आरोप लगे कि उन्होंने थाने पर हमला किया। पुलिस से टकराव हुआ। इसी दौरान अमृतपाल ने नशा छुड़ाओ मुहिम भी शुरू की। हालांकि इसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर केस दर्ज कर घेराबंदी शुरू कर दी। कई दिनों की फरारी के बाद अमृतपाल को जनरैल सिंह भिंडरावाले के गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत केस दर्ज कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था।

     

     

  • Heavy landslide : 63 यात्रियों को ले जा रही 2 बसें नदी में डूबी, देखें वीडियो

    Heavy landslide : 63 यात्रियों को ले जा रही 2 बसें नदी में डूबी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : नेपाल में खराब मौसम के कारण भारी भूस्खलन होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही 2 बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं हैं। इससे हाहाकार मच गया है। राहत और बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। स्थानीय लोग भी नदी में डूबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन की मदद कर रहे हैं।  जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। घटना सुबह साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार अंधेरा होने की वजह से सुबह करीब साढ़े तीन बजे भूस्खलन का शिकार हुई दोनों बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। नेपाल में चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने एएनआई से कहा कि हम घटना स्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश करने के हमारे प्रयासों में बाधा आ रही है।  कई जगह भूस्खलन के चलते राजमार्ग टूट गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। बारिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है।

  • Punjab:  मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    Punjab: मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    चंडीगढ़ : ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मानसून सुस्त रहने के बाद मौसम फिर से गर्म और उमस भरा रहा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई।  लेकिन आज से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 बजे तक 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बरनाला, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में दोपहर 11 बजे तक बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।

    आज पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर में आज बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
  • आज का राशिफल, 12 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 12 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 58 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। वृष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे। मिथुन राशि: आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं
    सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कोई भी कदन बहुत ही सोच-समझकर ही उठाएं। कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तुला राशि: आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि: आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मकर राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि: आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी