Blog

  • भारतीय मजदूर संघ ने बिजली के बढ़ते दामों पर जताई चिंता

    भारतीय मजदूर संघ ने बिजली के बढ़ते दामों पर जताई चिंता

    रेट कम न किये तो उद्योग हो जायेगे बन्द

    बद्दीसचिन बैंसल: भारतीय मजदूर  संघ की बीबीएन इकाई की बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बिजली के दामों पर चिंता जताई। बीबीएन में खस्ताहलत सडक़ों के चलते यहां पर अब नया कोई भी उद्योग नहीं आ रहा है।  बीबीएन में क्राईम बढऩे से कामगार सहमें हुए है।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए  संघ के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम 5 रुपये 19 पैसे से बढ़ा कर 7 रुपये 58 पैसे कर दिए है। जिससे उद्योगों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। हिमाचल में पंजाब व हरियाणा से बिजली मंहगी हो गई है जबकि हिमाचल स्वयं बिजली तैयार करता है। यहां पर बिजली सस्ती होने के कारण उद्योग आए थे लेकिन अब सरकार की बेरूखी से उद्योग यहां से पलायन करने लगे है। हिंदुस्तान लीवर जैसे बड़े नामी उद्योग यहां से पलायन कर गए है। और अब कई उद्योग यहां से जाने की तैयारी में है। जब यहां पर उद्योग ही नहीं रहेंगे तो रोजगार कहां से मिलेगा। अब लोगों को किराया आ रहा वह भी बंद हो जाएगा।

    उन्होंने हैरानी जताई कि ऊना से लेकर  पांवटा साहिब तक किसी ने इस पर आवाज उठाई है। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष  व नालागढ़ विधायक भी इस मुद्दे में चुप्पी साधे  बैठे है। बीबीएन से प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व जाता लेकिन सरकार इसे भी समाप्त करने की सोच रही है। बीबीएनडीए के बजट पहले करोड़ो में था अब दो लाख रह गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार बीबीएन के उद्योगों को लेकर कितनी गंभीर है।

    मेला राम चंदेल ने बीबीएन मेंं  बढ़ रहे उपराध पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्राईम रेट दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कामगार अपने हाथ में मोबाइल लेकर नहीं चल सकते है। नकाबपोश बाईक पर आकर कामगारो के हाथों से मोबाइल छिन कर ले जाते है। पानी के दाम बढ़ा कर सरकार ने गरीब लोगों को जीवन भी कठिन कर दिया है। किसी महिला ने चुनाव से पहले 15 सौ रुपये देने की मांग नहीं रखी थी। सरकार ने स्वयं उन्हें यह लालच दिया। अब हालात यह है कि इसमें कटौती करके एक ही महिला को देने की बात चल रही है जिससे घर घर में झगड़े बढ़ गए है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यहां के उद्योग पतियों के  साथ मिल कर एक ठोस नीति तैयार की जाए जिससे यहां पर निवेश करना आसान हो जाए तभी यहां पर उद्योग टिकेंगे।

    इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की, मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल, कपिल ठाकुर, उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, नितेश ठाकुर, दीशांत कुमार, अमरजीत अश्वनी धीमान उपस्थित रहे।

  • गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में स्वच्छ भारत दिवस 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया

    गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में स्वच्छ भारत दिवस 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया। इस में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कैडेट्स ने पोस्टर बनाकर रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता की शपथ ली। कैडेट्स ने कचरे से सुंदर वस्तुएं बनाई, जिन्हें प्राचार्या महोदया और अन्य स्टाफ सदस्यों को उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इसी श्रृंखला में विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को भी मनाया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने “नदियां: संस्कृतियों की जननी” विषय पर पर्यटन विभाग के प्रो. डॉ. विपुल कुमार गौतम द्वारा दिए गए बहुत ही सुंदर व्याख्यान में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कैडेट्स के कार्यों की सराहना की और उन्हें शाबाशी दी। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, प्रो. पुणीत प्रेम, और प्रो. संजय वर्मा के साथ दोनों यूनिट्स के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अश्वनी कुमार तथा कैप्टन डॉ. मोनिका खन्ना भी उपस्थित रहे।
  • गाय को राष्ट्र माता घोषित करें मोदी सरकार वशिष्ठ

    गाय को राष्ट्र माता घोषित करें मोदी सरकार वशिष्ठ

    ऊना/सुशील पंडित: देश भर में गाय को पूज्य जाता है और गाय में करोड़ो देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए।

    यह मांग गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय सचिव व शिवसेना के हिमाचल अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने केंद्र सरकार से की है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि दीवाली से पहले गाय को राष्ट्र माता घोषित करके देशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दें। यदि गाय को  भारत में गाय को राष्ट्र माता की उपाधि नहीं दी जाएगी और पूरी दुनिया के लोग गौ माता को राज्य माता की उपाधि नहीं दे सकते। इसलिए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश भर में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग काफी समय से उठ रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए। गाय सबका पालन करती है। सबका पोषण करती है। इसलिए वह सबकी माता है। देश के प्रधानमंत्री को गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा देकर भारतीय परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का गाय को राज्य माता घोषित करने का निर्णय बेहद स्वागत योग्य है।

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के निर्णय से गौ भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से भी मांग की है कि देवभूमि में भी दीपावली से पहले महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर हिमाचल राज्य में भी गाय को राज्य माता घोषित किया जाए। गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय सचिव व शिवसेना के हिमाचल अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने कहा कि हिमाचल राज्य देवभूमि के नाम से विख्यात है और यहां पर देवी देवताओं का वास रहा है। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु से मांग की है कि हिमाचल में भी दीपावली से पहले गाय को राज्य माता करें।

  • PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस ‘दलालों व दामादों’ की पार्टी बन गई

    PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस ‘दलालों व दामादों’ की पार्टी बन गई

    पलवल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की हरियाणा इकाई में कलह होने का दावा करते हुए कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी से सबसे अधिक नाराजगी राज्य के दलित, पिछड़े और वंचित समाज की है और वे ‘बापू-बेटे’ (हुड्डा परिवार) की राजनीति को चमकाने का मोहरा नहीं बनेंगे। पीएम मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस की नस-नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है और यह ‘दलालों व दामादों’ की पार्टी बन गई है।

    उन्होंने कहा कि यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, उसे भी यहां के लोग देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े, वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है कि वो बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का मोहरा नहीं बनेंगे।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा स्पष्ट तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर था। कांग्रेस से दलितों की नाराजगी का उनका इशारा विपक्षी पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा से था।

    मोदी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ का प्रयोग किया था और अब हरियाणा में वह उसी का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। साथ ही वो सोचती है कि लड़ेंगे और बंटेंगे वो लोग जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है। हरियाणा को संकल्प लेना है कि जो लोग भारत से प्रेम करते हैं, वे सब एकजुट रहेंगे।

    उन्होंने जोर देकर कहा, हम एक हैं और हम एक होकर देश के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर हरियाणा में नए निवेश, नयी नौकरियों के लिए वोट करेंगे।

  • भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप

    भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप

    कानपुर। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बांग्लादेश की पारी को ध्वस्त करने के बाद भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सात विकेट से जीत दर्ज करके दो मैच की श्रृंखला में मेहमान टीम का 2-0 से सूपड़ा साफ किया। इससे पूर्व रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से जीत हासिल की थी।भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इस जीत से डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर मौजूद भारत के 11 मैच में आठ जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 98 अंक हैं जो 74.24 प्रतिशत अंक होते हैं। ऑस्ट्रेलिया 12 मैच में आठ जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 90 अंक से 62.50 प्रतिशत अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर है।

    बांग्लादेश के 95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने यशस्वी जायसवाल (51 रन, 45 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) और विराट कोहली (नाबाद 29, 37 गेंद, चार चौके) के बीच तीसरे विकेट की 58 रन की साझेदारी की बदौलत 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (08) और शुभमन गिल (06) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इससे पहले भारत के लिए जडेजा (34 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर तीन विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (50 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि आकाश दीप (20 रन पर एक विकेट) ने एक विकेट हासिल किया जिससे बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 47 ओवर में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उनके अलावा मशफिकुर रहीम (37) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए।

    भारत ने बांग्लादेश के पहली पारी के 233 रन के जवाब में नौ विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित की थी और पहली पारी के आधार पर 52 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने दो दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद नतीजा हासिल करने के लिए आक्रामक रवैया अपनाया जिससे बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच होने के बावजूद मैच का नतीजा सिर्फ 173.2 ओवर में निकल गया जो दो दिन से भी कम का खेल होता है। बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बांग्लादेश ने भारत की दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल नहीं किया। मेहदी हसन मिराज (44 रन पर दो विकेट) और शाकिब अल हसन की स्पिन जोड़ी ने गेंदबाजी का आगाज किया।

  • Punjab News: प्रदेश भर में धान की खरीद शुरू, मंडी में नहीं पहुंचे किसान, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रदेश भर में धान की खरीद शुरू, मंडी में नहीं पहुंचे किसान, देखें वीडियो

    बठिंडा। पूरे प्रदेश में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, लेकिन बठिंडा की दाना मंडी में किसान पहुंचे तो सन्नाटा देखने को मिला। जहां, किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचे। जिससे शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद पर संकट आ गया है। मजदूर, आढ़ती और शैलर यूनियन हड़ताल पर है।

    सरकार से मजदूरी बढ़ाने की मांग की गई। वहीं मजदूर यूनियन के प्रधान का कहना है कि जब तक मजदूरों की मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक कोई भी मजदूर किसी भी मंडी में काम नहीं करेगा और ना ही किसान की ट्राली से धान को नीचे उतारेंगे। आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।

    इधर, मार्केट कमेटी के अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि 10 तारीख तक बठिंडा के अनाज मंडी में धान की फसल आ जाएगी।

  • Punjab News: सरकारी कॉलेज के प्रोफेसरों और छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी कॉलेज के प्रोफेसरों और छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा। शहर के एक सरकारी कालेज के प्रोफेसरों व छात्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि पिछले 15 सालों से सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के तौर पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सरकार ने नई भर्ती के तहत रातों-रात 1158 नए प्रोफेसर के पद भर दिए हैं। सरकार ने वादा किया था कि सभी सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर कच्चे हैं उन्हें पक्का कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक वादा नहीं पुरा किया गया। सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए।

    वहीं, प्रोफेसर के विरोध प्रदर्शन में शामिल सरकारी राजिंदरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि कई सालों से हमें कॉलेज में पढ़ा रहे हैं और सरकार को उन्हें भी पक्का करना चाहिए. ऐसे में आज हम अपने प्रोफेसरों के साथ खड़े हैं इसलिए हम हड़ताल में शामिल हुए हैं आज लगभग 200 छात्र हड़ताल में शामिल हुए हैं और कॉलेज में 4000 छात्र पढ़ते हैं हम सभी निर्णयों के साथ खड़े हैं।

  • Punjab News: काले पानी की समस्या को लेकर अमितोज मान और लक्खा सिधाना ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: काले पानी की समस्या को लेकर अमितोज मान और लक्खा सिधाना ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बुड्ढे नाले के काले पानी को लेकर आज जिले में लक्खा सिधाना पहुंचे। इस दौरान मीडिया के बात करते हुए सिधाना के साथ आए पंजाबी इंडस्ट्री के अभिनेता व निर्देशक अमितोज मान ने बताया कि बुड्ढे नाले के काले पानी के विरोध में आज वह इकट्ठे हुए है। अमितोज मान ने कहा कि फोकल प्वाइंट पर सीएसी प्वाइंट और ताजपुर रोड़ पर डायमंड इंडस्ट्री में लिक्वड को लेकर इस्तेमाल किए जाने वाले पानी पर रोक लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां से 9 करोड़ लीटर रोजाना पानी बुड्ढे दरिया में आता है।

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहाकि बुड्ढे नाले को बुड्ढा दरिया बनाया ही इस पानी ने है। अमितोज मान ने कहा कि सबसे पहले इन दो जगहों पर रोक लगाई जाएगी, जिसकी उनके द्वारा रिहर्सल कर ली गई है। उन्होंने कहाकि इसको जल्द उनके द्वारा बंद भी करवा देना था, लेकिन पंजाब प्रदूषण बोर्ड द्वारा उन्हें के पत्र मिला जिसमें उन्होंने कहा कि इसे उनके द्वारा बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका कोई मोटिव नहीं है कि वह इसका सेहरा अपने सिर पर लें। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि पंजाब प्रदूषण बोर्ड इस बुड्ढे दरिया के काले पानी की समस्या को कब हल करता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।

    उन्होंने कहा कि ताजपुर और फोकल प्वाइंट द्वारा पानी बुड्ढे नाले में फेंका जा रहा है। ऐसे में 3 दिंसबर को वह खुद इसे बंद करवाने जा रहे है। अमितोज मान ने कहा कि अगर किसी ने उन्हें बंद करने से रोकना है तो वह पंजाब को हो रहे इस काले पानी से हो रही समस्या चाहे वह जानी हो या माली हो उसका जिम्मेदार होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन दो प्वाइंट को बंद करने से यह शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि वह लुधियाना वासियों को परेशान नहीं करना चाहते बल्कि इलाका निवासियों को इस काले से पानी दो प्वाइंट को बंद करके मुक्ति दिलवाना चाहते है। अमितोज मान ने कहा कि 3 दिंसबर को बड़ा इकट्ठ करके इसे बंद करवाएंगे।

  • इस इलाके में हुआ बम ब्लास्ट, मैदान में खेल रहे बच्चे घायल, देखें वीडियो

    इस इलाके में हुआ बम ब्लास्ट, मैदान में खेल रहे बच्चे घायल, देखें वीडियो

    बिहारः बिहार के भागलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के हबीबपुर थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 7 बच्चे जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मैदान में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचकनक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 7 बच्चे घायल हो गए। यह विस्फोट कूड़े के ढेर के पास हुआ है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

    भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने बताया कि यह विस्फोट शहर के हबीबपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत खिलाफत नगर इलाके में हुआ और ऐसा मालूम होता है कि बच्चों ने अनजाने में विस्फोटक पदार्थ छू लिया। उन्होंने कहा, “घटना में 7 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एसएसपी ने कहा, “घटना दोपहर के आस-पास हुई और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ श्वान दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है, ताकि यदि कचरे के ढेर में कोई विस्फोटक है तो उसे निष्क्रिय किया जा सके। साथ ही विस्फोट की प्रकृति का भी पता लगाया जा सके।” उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है। इसे पहले 15 जून 2023 को भागलपुर में बम विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हुए थे।

    ये घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर में हुई थी। मनोहरपुर गांव के बगीचे में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम रखा था। इसी दौरान आम चुनने गए दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए। धमाके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे पहले 4 मार्च 2022 को भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई थी। देर रात जबरदस्त धमाका हुआ था। इससे करीब 5 किमी तक का इलाका दहल उठा था। वहीं, बम फटने से चार घर ढह गए थे, जिसमें से 14 शव निकाले गए थे। इसके अलावा विस्फोट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

  • Punjab के लोगों को मिली राहतः इस Toll Plaza को किसानों ने करवाया Free

    Punjab के लोगों को मिली राहतः इस Toll Plaza को किसानों ने करवाया Free

    डेरा बस्सीः किसान जत्थेबंदियां लक्खोवाल और उगराहां द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बाद टोल प्लाजा को फ्री करवाया गया है। इस दौरान किसानों और टोल कर्मियों के बीच बहुत हंगामा भी हुआ। जिसके बाद चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पड़ते दप्पर टोल प्लाजा को किसानों द्वारा फ्री करवा दिया गया। वहीं इस टोल के फ्री होने से यहां से गुजरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जिसके बाद अब इस टोल प्लाजा से जाने पर उन्हें भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

    धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि टोल कंपनी ने कई ऐसे पुराने कर्मचारियों को अपने काम से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त निकाले गए गर्मी वहां पर लंबे समय से कम कर रहे थे। किसानों ने कहा कि उनके स्थान पर बाहर से आए नए लोगों को काम करवाया जा रहा है जोकि यह सही नहीं है। यही कारण है कि वह सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं और अपनी मांग को लेकर किसानों तक पहुंच गए।

    किसानों ने दोनों के बीच की मध्यस्थता को बनाने के लिए टोल कंपनी से बात की लेकिन कोई भी रास्ता नहीं निकाला। इसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। धरना पर बैठे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी और पुराने कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाएगा तब तक के वह धरने पर रहेंगे।