Blog

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर FIR दर्ज, जानें मामला

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर FIR दर्ज, जानें मामला

    रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ गुजरात पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज की गई है। बैज पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई है। आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल के वीडियो को गुजरात का वीडियो बताया है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने बिलासपुर अस्पताल के बदहाली का वीडियो पोस्ट किया था। मुझे FIR के बारे में जानकारी नहीं है।

    दरअसल, दीपक बैज ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक मरीज को दिखाया गया था। इसी वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि उन्होंने इस वीडियो को गुजरात का बताया है, जबकि यह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। आरोप है कि दीपक बैज ने इस वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैलाई है, जिससे गुजरात सरकार की छवि धूमिल हुई है। गुजरात पुलिस के साइबर सेल में इसी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। क्या पोस्ट को बाद में एडिट किया गया है? क्या सही में दीपक बैज ने गुजरात लिखकर वीडियो पोस्ट किया था? यह जांच का विषय़ है।

    गुजरात पुलिस के साइबर सेल में दर्ज एफआईआर को लेकर दीपक बैज का बयान भी आया है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने बिलासपुर का ही वीडियो पोस्ट किय़ा है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार सच दबाने का प्रयास कर रही है। मैं भाजपा के खिलाफ लड़ रहा हूं, इसलिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

     

  • Pharma company में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Pharma company में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    वलसाड: गुजरात के वलसाड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर एक दवा कंपनी में भयानक आग लग गई। आग लगने से धुंए के गुब्बार दूर से दिखाई दे रहे है। वहीं घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग भीषण होने के चलते दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 20 छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 20 छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार द्बारा पूरे प्रदेश भर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न जिलों से जीते हुए बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए। इन प्रतियोगिताओं में उन्ना मे हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लगभग 30 बच्चों ने अलग-अलग खेलों में अलग-अलग मेडल जीते। इन 30 में से 20 बच्चे  राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए। हिमाचल प्रदेश में किसी एक स्कूल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए बच्चों का यह है सबसे बड़ा नंबर है। स्कूल इस बात पर गर्व करता है कि उसके 20 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खेलने जा रहे हैं । इसके लिए अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पडी। वशिष्ट पब्लिक स्कूल इन सब  बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल आने की शुभकामनाएं देता हैं ।
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वास्तिक शर्मा, हर्षदीप ; बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समृद्धि, पायल, सहज, दिव्यांश, सक्षम सिंह ,अंशुमान सैनी ; बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रुद्राक्ष; चेस प्रतियोगिता में आयुष रायजादा ,शाश्वत जसवाल ; कबड्डी प्रतियोगिता में सुमित डढवाल ; एथलेटिक प्रतियोगिता में श्रियांशी चौधरी, उज्ज्वल शर्मा,अंशिका ; रेसलिंग प्रतियोगिता में हरजिंदर सिंह अटवाल, मंशा शर्मा, युगांश ;शूटिंग प्रतियोगिता में गुरदीप सिंह, जिया – ये सभी छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना तथा स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं ।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • Jalandhar News: व्यक्ति ने घर की छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति ने घर की छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में व्यक्ति ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल व्यक्ति की पहचान प्रवासी मजदूर राजेश कुमार के रूप में हुई है। लोगों का कहना हैकि राजेश अक्सर परेशान रहता है और उसका दिमागी संतुलन कुछ ठीक नहीं है। राजेश भार्गव कैंप में घर में किराये पर रहता है। लोगों ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है।

    इलाका निवासियों ने बताया कि राजेश पत्थर का काम करता है, शराब पीने का आदी है। परेशान होने के चलते आज दोपहर राजेश ने घर की छत से छलांग लगा दी। वहीं गली में जोर से आवाज आने पर लोग घरों से बाहर निकले और देखा कि राजेश गली में गिरा पड़ा था। जिसके बाद मकान मालिक ने लोगों की सहायता से राजेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • Punjab News : बस चालकों द्वारा सरेआम उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : बस चालकों द्वारा सरेआम उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना :  बस स्टैंड के बाहर कानून का उल्लंघन कर अलग-अलग राज्यों के नंबरों वाली बसें चलाई जा रही है।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इनके द्वारा न तो पंजाब के टेक्स का भुगतान किया जा रहा है और न ही अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं।  52 सीट वाली बस में 100-100 से अधिक यात्रियों को लेकर यूपी बिहार और आसपास के राज्यों के लिए बसें चलती हैं। लेकिन जिला ट्रांसपोर्ट का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें बस स्टैंड के पास कैमरे में कैद हो गईं, जहां एक बस में जाने के लिए 100 से अधिक सवारियां बस के आसपास खड़ी दिखाई दे रही हैं। लेकिन जब इसकी वीडियो बनाई गई तो वहां पर मौजूद बस कर्मियों ने कैमरे बंद करने के लिए कहा। इस मामले को लेकर राजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि रात के समय जाने में दिक्कत आती है, दूसरा सरकार के रेवेन्यु को लाखों रुपए का चूना लग रहा है।
    शिकायतकर्ता ने बताया कि 52 सीटों वाली बस में 100 से ज्यादा सवारियों को बैठाया जा रहा है जो एक बड़े हादसे को दावत दे रहा है। इस संबंधी जिला ट्रांसपोर्ट अथारिटी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में इस बात को लाया गया है। वह इन जगहों पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास दस्तावेजों की कमी है या अन्य कानूनों का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

    Punjab News: पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

    बठिंडाः तलवंडी रोड पर जज्ल गांव के पास सवारियों से भरी निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी रामा मंडी के कर्मियों द्वारा यात्रियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं बस चालक को बांधकर लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रामा मंडी और तलवंडी साबो थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर ड्राइवर को लोगों से बचाया और मामले को शांत करवाया। पुलिस बस चालक काबू करके थाने ले गई।

  • इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

    इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

    इंदौरः इंदौर के द्वारकापुरी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटे ने मां का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के समझौते के दौरान देर रात बेटे ने अपनी मां पर चकले से हमला कर दिया। हालांकि मां पर हमला करने के बाद आरोपी ने पत्नी पर भी हमला किया था। घटना में मां की मौत हो गई। हमला करने के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। बहू ने मामले में पति के खिलाफ सास की हत्या करने का केस दर्ज करवाया है। द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि घटना ऋषि पैलेस में हुई।

    62 साल की रेखा पति गणपत भावे की हत्या कर दी गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में रेखा की बहू पिंकी ने रेखा के बेटे और अपने पति शंकर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। रेखा का कहना है कि पति शंकर और सास रेखाबाई बालदा कॉलोनी में रहते हैं। वह बच्चों के साथ ऋषि पैलेस में उनसे अलग रहती है। रात को पति शंकर और सास रेखाबाई समझौते के लिए ऋषि पैलेस आए।

    यहां समझौते के दौरान शंकर ने पिंकी से विवाद किया और उस पर हमला कर दिया। रेखा बीच-बचाव करने आई तो शंकर ने उस पर भी चकले से हमला कर दिया। रेखा और पिंकी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेखा की मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो टीम मौके पर पहुंची। तब तक शंकर भाग गया था। पूरे मामले में यह बात भी पुलिस के सामने किसी ने बताई कि रेखाबाई का पति गणपत भी हमले के दौरान मौके पर था। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है।

     

     

  • Punjab News : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियाना : टिब्बा रोड नजदीक न्यू पंजाबी बाग में दो पक्षो में जमकर झड़प हो गई। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी से पड़ोस में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। घटना की यह वारदात  सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इलाकानिवासी दिलशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सभी नमाज पढ़ रहे थे। मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी।

     दोनों पक्षों का पहले मंडी में झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद करीब 20-25 हमलावर गली में हथियारों सहित आए। जिसके बाद हमलावरों ने गली में वाहनों को तोड़ा। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हमलावर गली में हंगामा करके फरार हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। इलाके के रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके वाहनों की तोड़फोड़ मोहल्ले में रहने वाले सुनील पांडे के परिवार के कारण हुई है।

     मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुनील पांडे नाम के युवक का पड़ोस के किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था उनके घर आने के बाद उनके पीछे आए युवकों ने मोहल्ले में हंगामा और गुंडागर्दी की। दोनों ओर से ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और बच्चे डरे हुए है।

  • Punjab News: Organized Crime Syndicate मामले में अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Organized Crime Syndicate मामले में अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में सीआईए की टीम ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआई स्टाफ की पुलिस की टीम ने Organized Crime Syndicate मामले आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे 03 पिस्तौल 32 बोर, 3 मैगजीन, 14 राउंड जिंदा, 01 देसी कट्टा 12 बोर और 01 एयर गन पिस्तौल बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम शर्मा, मानसू गिल उर्फ हिमांशु उर्फ मानस, बलनाज दीप सिंह, राजबीर सिंह, गुरसेवक सिंह उर्फ मासी और कणां मेहता के रूप में हुई है। आरोपियों से 5 वाहन बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बलराम शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर Organized Crime Group बनाया हुआ है। जोकि दूसरे राज्यों से अवैध असहला मंगवाकर आगे अलग-अलग व्यक्तियों को सप्लाई करता है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलराम शर्मा इस गैंग का किंगपिन है। बलराम जिम ट्रेनर और जिम का मालिक भी है। इस पर अलग-अलग पुलिस थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी आप जनता को डराने और उनसे पैसे वसूलने के लिए अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर उनके बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं एक टॉय पिस्टल भी मिला है, जो बिल्कुल असली पिस्टल की तरह दिखता है। पकड़े गए आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। हालांकि आरोपी मानसू गिल भी जिम ट्रेनर है और राजवीर का अपना जिम भी है। इसके साथ ये अपराध की दुनिया में भी शामिल हैं।

  • Jalandhar News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    भारी हंगामे के बाद व्यक्ति से चालान वापिस लेकर लौटी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर भले ही वाहनों के चालान काटे जा रहे है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के सतलूज चौक पर बने शराब के ठेके बाहर से सामने आया है। जहां देर रात रात साढ़े 9 बजे जम्मू के मेहमान के साथ आहाते से बाहर निकले दो युवकों को नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने पकड़ लिया। वहीं इस मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सुरेश ने बताया कि वह जम्मू के आए भाई को छोड़ने के लिए आया था। इस दौरान वह अहाते में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद जैसे ही वह ठेके से बाहर निकलकर बाइक पर सवार होने के लिए निकला तो ठेके से कुछ दूरी पर ही उसे पुलिस कर्मी ने रोक लिया और उसे शराब के सेवन करने के बारे में कहने लगा। सुरेश ने कहा कि उसने मैंने पुलिस कर्मियों को कहा कि चौक पर नाकेबंदी आप करें, लेकिन आप तो ठेके से कुछ मीटर दूरी पर ही ठेके से शराब पीकर आने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहे हो। इस दौरान सुरेश का आरोप है कि जबकि नाके पर मौजूद एएसआई और एक कर्मी ने खुद शराब पी हुई थी और वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। सुरेश ने कहा कि पुलिस कर्मी द्वारा उसके साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान सुरेश ने कहा कि एल्कोमीटर मीटर से टेस्ट करने के बाद उसका चालान पुलिस कर्मी ने काट दिया। सुरेश ने कहाकि वह बाइक को आग लगाने को तैयार है, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी का भी एल्कोमीटर मीटर से टेस्ट किया जाए। सुरेश का कहना है कि अगर एल्कोमीटर मीटर में दोनों पुलिस कर्मी शराब का सेवन ना करते पाए गए तो वह अपनी बाइक को आग लगा देंगा। सुरेश ने आरोप लगाए कि सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने उक्त पुलिस कर्मियों को वहां से भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित का चालान वापस ले लिया। सुरेश ने कहा कि उससे पहले उसे पुलिस कर्मियों द्वारा थाने में ले जाने की धमकियां दी गई। सुरेश ने कहा कि देर रात कई बार ठगी के मामले सामने आते है, तब पुलिस कहीं दिखाई नहीं देती, लेकिन पुलिस ठेके से कुछ दूरी पर नाके लगाकर परेशान किया जा रहा है। वहीं अहाता मलिक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मी ठेके के गेट के बाहर खड़े हो जाते है। जब कोई शराब पीकर निकलता है तो उन पर डंडे मारे जाते है और चालान काटा जाता है। ठेकेदार ने कहाकि उसके पास डंडे मारने की फोटो मौजूद है। ठेकेदार का आरोप है कि सरकार ने ठेके की मोटी रकम लेने के बाद अगर ऐसे ही ठेकेदारों को परेशान किया जाएंगा तो वह ठेके की चाबी ले लेें और ठेकों को बंद कर दें। ठेकेदार ने कहा कि रोजाना पुलिस कर्मी आकर परेशान करते है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड चौकी का कोई मुलाजिम नहीं था। ठेकेदार ने कहा कि गाड़ियों में उक्त पुलिस कर्मी आते है और रोजाना ठेके के बाहर शराब पीकर जाने वाले लोगों को ठेके से कुछ मीटर दूरी पर रोककर परेशान किया जा रहा है। ठेकेदार ने कहा कि पहले से ही ठेके का खर्चा ज्यादा होने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है, दूसरी ओर पुलिस कर्मियों द्वारा रोजाना उन्हें परेशान किया जा रहा है।