Punjab News : बस चालकों द्वारा सरेआम उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियाना :  बस स्टैंड के बाहर कानून का उल्लंघन कर अलग-अलग राज्यों के नंबरों वाली बसें चलाई जा रही है।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इनके द्वारा न तो पंजाब के टेक्स का भुगतान किया जा रहा है और न ही अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं।  52 सीट वाली बस में 100-100 से अधिक यात्रियों को लेकर यूपी बिहार और आसपास के राज्यों के लिए बसें चलती हैं। लेकिन जिला ट्रांसपोर्ट का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें बस स्टैंड के पास कैमरे में कैद हो गईं, जहां एक बस में जाने के लिए 100 से अधिक सवारियां बस के आसपास खड़ी दिखाई दे रही हैं। लेकिन जब इसकी वीडियो बनाई गई तो वहां पर मौजूद बस कर्मियों ने कैमरे बंद करने के लिए कहा। इस मामले को लेकर राजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि रात के समय जाने में दिक्कत आती है, दूसरा सरकार के रेवेन्यु को लाखों रुपए का चूना लग रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 52 सीटों वाली बस में 100 से ज्यादा सवारियों को बैठाया जा रहा है जो एक बड़े हादसे को दावत दे रहा है। इस संबंधी जिला ट्रांसपोर्ट अथारिटी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में इस बात को लाया गया है। वह इन जगहों पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास दस्तावेजों की कमी है या अन्य कानूनों का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *