Blog

  • Punjab News: मकान खाली करते समय हुआ हादसा, व्यक्ति को लगा करंट, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: मकान खाली करते समय हुआ हादसा, व्यक्ति को लगा करंट, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के भटियां इलाके में किराए का मकान खाली करते समय हादसा हो गया। दरअसल, घर से डिश टीवी का एंटीना उतार रहे व्यक्ति को हाई वोल्टेज करंट लग गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि हादसे से बिजली की तारों में धमाका हुआ और व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी पीड़ित के रिश्तेदार संतोष कुमार ने दी है।

    यह हादसा भटियां स्थित गगनदीप कॉलोनी की गली नंबर 1 में हुआ है। संतोष ने बताया कि पीड़ित किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहता था। जब उसके मामा ने कमरा खाली किया और तीसरी मंजिल से अपनी डिश टीवी की तारें और एंटीना नीचे उतार रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। एंटीना की तार नीचे खींचते समय वे किसी बिजली की तार के संपर्क में आ गईं। इससे व्यक्ति को भयंकर करंट लग गया और बिजली की तारों में आग लग गई।

    संतोष ने बताया कि पीड़ित रिश्ते में उसके मामा लगते हैं, जिन्हें इलाके में लोग प्यार से जलेबी मामा कहकर बुलाते हैं। पीड़ित के परिवार में उनके बुजुर्ग पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। घर के मुखिया के साथ हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ऊना ने चिकित्सकों का किया सम्मान, जरूरतमंद किडनी मरीज को दी आर्थिक सहायता

    डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ऊना ने चिकित्सकों का किया सम्मान, जरूरतमंद किडनी मरीज को दी आर्थिक सहायता

    ऊना सुशील पंडित : डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऊना द्वारा बुधवार को मातृ मेडिसिटी अस्पताल, ऊना में सम्मान समारोह एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब ने अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल चंदेल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्णिता रस्तोगी चंदेल, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. अंकिता, डॉ. विनीता, डॉ. साक्षी, डॉ. शालू सैनी, डॉ. धर्म चंद चंदेल तथा डॉ. जागृति दत्ता को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए ग्राम नगनोली के एक जरूरतमंद किडनी मरीज को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं मातृ मेडिसिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.अतुल चंदेल ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उसी मरीज की सहायता के लिए अपनी ओर से 11,000 रुपये का सहयोग दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। क्लब की अध्यक्ष अमरजीत बबली ने कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। वे दिन-रात लोगों के जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं और उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है। उन्होंने क्लब द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    क्लब की सचिव रजिता कसाना ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष शोभा सोनी ने डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के निस्वार्थ योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अतुल चंदेल ने सम्मान के लिए इनर व्हील क्लब का आभार व्यक्त किया तथा क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन क्लब की संपादक अनूपा ठाकुर ने किया, जबकि सुमन पुरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर अस्पताल की निदेशक कांता चंदेल,क्लब की अध्यक्ष अमरजीत बबली, सचिव रजिता कसाना, उपाध्यक्ष रंजना जसवाल, कोषाध्यक्ष निरूपमा महाजन, संपादक अनूपा ठाकुर, सदस्य शोभा सोनी, सुमन पुरी, रमा कंवर, रमा कालिया, डॉ. जागृति दत्ता, रंजना बख्शी, कमला कंवर, रेखा शर्मा, मीरा मेहता सहित क्लब की अनेक सदस्याएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

     

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 325 अमृत सरोवर के साथ—साथ 70 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट् एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, विधायक श्रीमती शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के एमडी आरएस ढिल्लो तथा पंचायत विभाग के डायरेक्टर अनीश यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मंत्रीगण और विधायक तथा अन्य गणमान्य भी जुड़े थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल नारायणगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब उन्होंने आज 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया है। यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट प्रशासक एवं दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। डॉ. राय का यह विचार कि “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं” आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए गए हैं। आज की परियोजनाओं सहित इस क्षेत्र में 858 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बड़ागढ़ में राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहगढ़-रायवाली सड़क एवं पुल, नारायणगढ़ फोरलेन सड़क, रायवाली सड़क, आधुनिक खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं। शहजादपुर एवं अंबली में सीएचसी भवन तथा भूरेवाला, धनाना एवं चाणसौली में पीएचसी भवनों का निर्माण एवं विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है, जिससे नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की हो गई है। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी। चाणसौली में 13 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल का क्षेत्रीय उद्यान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ के लिए नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आईएमटी अंबाला एवं नारायणगढ़ भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। किसानों के हित में प्रदेश की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों को 1.80 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में किसानों को फसल खराबे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16,530 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह राशि 1,138 करोड़ रुपये थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर गई थी, जिसे सरकार ने 2014 के बाद जारी किया। नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 46 फसलों को शामिल किया गया है तथा अब तक 157 किसानों को 1.40 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। प्रदेश में भूमि एवं संपत्तियों का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल कर दिया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को आरक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 1.56 लाख मकान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 18,470 परिवारों को तथा ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद अब सभी 22 जिलों में कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1.83 लाख युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वर्तमान में पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 4 हजार का पहले भी परिणाम जारी किया गया है। आने वाले दिनों में हरियाणा में अलग-अलग विभागों में भी भर्ती की जाएगी। हरियाणा में पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 350 अटल लाइब्रेरियों का उद्घाटन भी किया था। आज अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है। कई क्षेत्रों में भूजल का स्तर नीचे चला गया है, ऐसे में इन सरोवरों के बनाने का उद्देश्य यही है कि पानी को इकट्ठा करके इस समस्या का हल हो सके। उन्होंने उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी और उनके लिए उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया।

    मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जताया आभार:

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बेहतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है, बल्कि रोगों की समय पर पहचान करते हुए रोगों की रोकथाम करना भी है। आज से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी इस दिशा में कार्य शुरु हो गया है। साथ ही राज्य की आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सशक्त किया जा रहा है।

    प्रदेश में तैनात होगी तमाम एंबुलेंस, 112 से कनेक्ट भी होंगी

    वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत नारायगढ़ के अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काउंसलर की रोटेशन वाइज सुविधा अब शैक्षणिक संस्थाओं में मिला करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से करीबन 20 करोड़ रुपये की मशीनरी इत्यादि की सुविधा भी प्रदेश की जनता को समर्पित की गई है जो एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई है, वो प्रदेश के अलग—अलग जिलों में तैनात होंगी, तथा डायल 112 से एमरजैंसी के लिए कनेक्ट होगी।

    आईएमटी सहित अन्य परियोजनाओं के लिए जताया आभार

    नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ को जो स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है, इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करती है। खासतौर पर नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री के प्रयास से मिली आईएमटी परियोजना के लिए भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते है, इससे प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर मिल रही है। वहीं, कार्यक्रम को बीजेपी नेता बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक पवन सैनी, संतोष सारवान, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, राजेश बतौर, वाइस चेयरमैन राकेश बिन्दल, मार्केट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा, नगर पालिका चेयरमैन आइना गुप्ता भी मौजूद थे।
  • खंभे पर आग लगने से निकली चिंगारिया, डेढ़ घंटे तक नहीं हुई सप्लाई बंद, देखें वीडियो

    खंभे पर आग लगने से निकली चिंगारिया, डेढ़ घंटे तक नहीं हुई सप्लाई बंद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं गांव कजहेड़ी में बारिश के दौरान इलाके में बिजली के शॉर्ट सर्किट पटाखे बजने लगे। इस घटना को लेकर लोगों में डर के माहौल के साथ प्रशासन के खिलाफ रोष भी पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गांव कजहेड़ी में बिजली विभाग की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी। दरअसल, गांव की एक गली में बिजली के खंभे पर लगी तारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चिंगारियां आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने करीब डेढ़ घंटे तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली बंद नहीं करवाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी शकील मोहम्मद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गली में लगे बिजली के खंभे की तारों से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में तारों में आग लग गई। उस समय गली से लोग लगातार आ-जा रहे थे। आग बढ़ने के कारण लोग डर गए और आसपास के घरों से परिवारों को बाहर निकालना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज हो गई थी कि चिंगारियां नीचे गिरने लगीं। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    शकील मोहम्मद ने कहा कि आग लगते ही उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर और संबंधित अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। अधिकारियों ने फोन तो रिसीव किया, लेकिन न तो कोई कर्मचारी मौके पर भेजा गया और न ही बिजली सप्लाई बंद की गई। उनका आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक पूरे इलाके में बिजली चालू रही और लोग जान जोखिम में डालकर खड़े रहे। बाद में ग्रामीण खुद सेक्टर-52 पहुंचे, जहां बिजली विभाग की टीम किसी अन्य स्थान पर काम कर रही थी। लोगों ने कर्मचारियों को मौके पर लेकर आए, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और आग पर काबू पाया जा सका।

    उन्होने कहा जिस खंभे पर आग लगी थी, उसके बिल्कुल साथ एक मकान है। आग लगने के दौरान उस घर में करंट दौड़ने लगा। घर के अंदर छोटे बच्चे और बुजुर्ग मौजूद थे। परिजनों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। उनका कहना है कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो किसी की जान जा सकती थी। घटना के बाद गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही ने पूरे इलाके को खतरे में डाल दिया। लोगों का कहना था कि यदि शिकायत मिलते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती तो आग इतनी नहीं फैलती और लोगों की जान जोखिम में नहीं पड़ती। ग्रामीणों ने कहा कि आपात स्थिति में यदि बिजली विभाग समय पर सहायता नहीं पहुंचा सकता तो ऐसी व्यवस्था का क्या फायदा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस दौरान किसी व्यक्ति की मौत हो जाती या बड़ा हादसा हो सकता था।

     

  • नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

    नारायणगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जिला अंबाला के नारायणगढ़ की अनाजमंडी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनेक घोषणाएं की तथा विकास कार्यों एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। नारायणगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक शैली चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मांग पत्र रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में स्केटिंग ट्रैक बनवाने की घोषणा की।

    गांव लखनौरा से गांव खानपुर लुबाना तक सड़क बनवाने, गांव पजंलासा से अहमदपुर तक सड़क बनवाने तथा नारायणगढ़ अनाजमंडी के सामने सनातन मैदान बनवाने, शहजादपुर में सीवरेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट स्थापित करने, लौटो से डुमावाला तक सड़क व मारकंडा नदी पर पुल की फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, गांव कड़ासन में फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई से फिजिबलिटी चैक करवाकर बनवाने, राजकीय महिला आईटीआई हुसैनी मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध होने पर भवन बनवाने, नारायणगढ़ व शहजादपुर में डिजीटल लाइब्रेरी खोले जाने बारे घोषणाएं की।

    इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. आरएस ढिल्लो, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व गणमान्य मौजूद रहे।

  • श्री अमरनाथ यात्रा से पहले नेशनल हाईवे पर भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    श्री अमरनाथ यात्रा से पहले नेशनल हाईवे पर भारी फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    रामबनः श्रीनगर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली सालाना श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसको लेकर वे आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल कर रहे हैं और यात्रा के रास्तों पर कई स्तरों वाला सुरक्षा घेरा बना रहे हैं। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पठान चौक बेस कैंप में बने नए यात्री निवास, श्री प्रेम गर्ग भवन में आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल की। कश्मीर के आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि यात्रा वाले सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस, जवान, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और सभी संबंधित लोग मिलकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर रहे हैं। यात्रा वाले सभी ज़िलों में मॉक ड्रिल की जा रही है। आईजीपी ने सुरक्षा इंतजामों के बारे में और जानकारी देते हुए 24 घंटे सातों दिन निगरानी और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों की चुनौतियों से निपटने के लिए खास टीमों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था दिन-रात तैनात रहेगी। तीर्थयात्रियों के काफिले के प्रबंधन के लिए एक सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है।

    चूंकि यात्रा ऊबड़-खाबड़ और ज़्यादा ऊंचाई वाले इलाकों से भी गुज़रती है, इसलिए NDAM के विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन समितियों के साथ मिलकर यहां टेबल-टॉप एक्सरसाइज़ करते हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों की माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। इस साल 57 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 3 जुलाई को अनंतनाग ज़िले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल ज़िले में छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट से एक साथ शुरू होगी। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के साथ संपन्न होगी।

     

  • नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी, देखें वीडियो

    नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी, देखें वीडियो

    पंचकूला: नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर पंकज ने इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक महीने की स्पेशल ड्राइव में करीबन साढ़े 7 करोड़ रुपये का नशा बरामद किया है। इस दौरान 100 के करीब नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पंचकूला और हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल के तस्कर भी पंचकूला पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस ने जिले में नशे के 22 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। नशे के कारोबार से निर्मित की नशा कारोबारियों की 17 संपत्तियां भी ध्वस्त की हैं।

    पंचकूला पुलिस शहर में अकेले रह रहे बुजुर्गों का सहारा बनी है। बुजुर्गों की रक्षा सुरक्षा का भी जिम्मा उठाया है। पुलिस इस दौरान अकेले रहने वाले बुजुर्गों का डाटा एकत्रित किया है। बुजुर्गों का हर समय ख्याल रखने की रणनीति बनाई है। सीसीटीवी कैमरों की Access भी अनुमति से पुलिस प्राप्त करेगी। अभी तक 78 बुजुर्गों का डाटा पुलिस के पास पहुंचा है। पंचकूला पुलिस का शहर को बेगिंग फ्री शहर बनाने का अभियान है। पुलिस ने भीख मांगने में लगे शहर से 135 बच्चों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचाया है। बच्चों से भीख मंगवाने वालों पर भी कसा शिकंजा है।

     

     

     

  • 8 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    8 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    मुज़फ़्फरपुरः भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत विजिलेंस जांच ब्यूरो ने मुज़फ़्फरपुर में विजिलेंस ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने साहिबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर चौकी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) मुन्ना यादव को 8,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे विशेष विजिलेंस अदालत में पेश किया जाएगा।

    रिपोर्टों के अनुसार, ASI मुन्ना यादव ने एक स्थानीय निवासी से मामले को सुलझाने या केस डायरी संबंधी मदद के बदले 8,000 रुपए रिश्वत माँगी थी। पीड़ित ने पटना में विजिलेंस जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने मामले की एक गुप्त जांच शुरू की। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

    पहले से योजनाबद्ध रणनीति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ASI से संपर्क किया और 8,000 रुपए नकली तरीके से तैयार किए गए करंसी नोट सौंपे। जैसे ही मुन्ना यादव ने पैसे स्वीकार किए, विजिलेंस ब्यूरो की टीम छिपकर इंतजार कर रही थी, जिसके बाद पैसे लेते टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी ASI को लेकर रवाना हो गई। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निभाई सहभागिता

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में निभाई सहभागिता

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने नारायणगढ़ दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए रेस्ट हाउस नारायणगढ़ में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर बीएलओ को सौंपा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 129 नंबर बूथ से संबंधित अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरने के उपरांत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करवाएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

       
  • Jalandhar News: Ritu Nooran और Mangi Khan के विवादित मामले में सोमनाथ बाबा का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Ritu Nooran और Mangi Khan के विवादित मामले में सोमनाथ बाबा का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायक नूरा सिस्टर्स की बहन रितु नूरां एक बार फिर से विवादों में आ गई। दरअसल, फगवाड़ा में कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी के बारे में गलत टिप्पणी करने को लेकर बीते दिन समर्थकों द्वारा जमकर रोष पाया गया। बीते दिन नूरां सिस्टर्स के घर पर जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद वीरवार को माफी मांगने के लिए परिवार द्वारा अनु सिद्धू द्वारा वीडियो जारी करके कहा गया। हालांकि नूरां परिवार द्वारा माफी मांगने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं सामने आया है। वहीं आज विवादित टिप्पणी को लेकर कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहाकि डेरे पर मंगी खान और रितु नूरां गाने के लिए आए थे।

    बाबा जी ने कहा कि वह एक गाना गा रहे थे और उन्होंने गाने से रोका और कहा कि आदम पहले आए और अली बाद में आए थे, लेकिन वह गाने से नहीं रूके और कहने लगे वह यही गाएंगे। जिसके बाद वह डेरे में वापिस चले गए। इस घटना के बाद 15 दिन बाद एक अन्य प्रोग्राम में वह दोबारा आए और वहीं गाना गाने लगे। इस दौरान उन्होंने दोबारा उस गाने को लेकर विरोध किया, लेकिन मंगी खान नहीं माना। जिसके बाद उन्होंने अन्य बाबा का डंडा माइक पर मारकर गाने का विरोध किया। जिसके बाद अन्य बाबा जी ने भी विरोध किया और वह गाने से रूक गया। इस प्रोग्राम के बाद वह रुड़का कलां चले गए। जिसके बाद रितु नूरां उनके बारे में गलत बोलने लगी। जिसके बाद वह दोबारा वापिस आए और मंगी खान के सिक्योरिटी से मेले में स्टेज से उतर कर उनके साथ बात करने के लिए कहा। इस दौरान वह स्टेज से नहीं उतरा, बल्कि वहां पर अन्य लोग आ गए।

    ऐसे में वहां पर काफी विवाद हुआ और वह मेले से उठकर वापिस चले गए। उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहाकि कवाली पाकिस्तान से आई है और कवाली को बैठकर गाया जाता है और गाने को खड़े होकर गाया जाता है, इसी बात को लेकर उनके द्वारा विरोध जताया गया था। वहीं गुलशन मीर की तबीयत खराब होकर पैसे मांगने के मामले में कहा कि उनकी कोई तबीयत खराब नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कल वीडियो में सभी लोगों ने देखा वह सही सलामत चल रहा और गा रहा है, जो बीमार व्यक्ति है वह गा नहीं सकता। उन्होंने कहाकि संगत ही माफी को लेकर फैसला करेंगी। वहीं पुलिस के ध्यान में मामला लाया गया है और पुलिस ने उन्हें बुलाकर बातचीत करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अभी कार्रवाई उनके द्वारा करवाई नहीं गई है, लेकिन जल्द कार्रवाई करवाई जाएगी।