Blog

  • नाबालिग साले ने किया जीजे का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    नाबालिग साले ने किया जीजे का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    फरीदाबादः दुर्गा बिल्डर इलाके में साले ने अपने ही जीजा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जब्बार के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपी नाबालिक साले को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

    मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका शव अभी परिजनों के हवाले नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि परिजन बिहार के रहने वाले हैं और उनके आने के बाद ही मृतक का शव उनके हवाले किया जायेगा। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा बिल्डर इलाके में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

    मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया मृतक जब्बार के शरीर पर चाकू के निशान थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक जब्बार की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो जांच में हत्या करने वाला मृतक जब्बार का नाबालिक साला ही निकला। जिसने बताया कि उसके जीजा ने उसे उसकी बहन को छोड़ने की धमकी दी थीय़ जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक फिलहाल आरोपी साले को काबू कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

     

  • Jalandhar News: डोनी बल गैंग का सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: डोनी बल गैंग का सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने पिस्टल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम ने डोनी बल्ल के साथी को हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर का पिस्टल, 3 मैगज़ीन, 9 रौंद 30 बोर और कब्जे वाली स्विफ्ट कार में पंप ऐक्शन गन बरामद की है। इसके अलावा मनीश के कब्जे से एक 32 बोर का पिस्टल, 2 रौंद बरामद किए। एसएसपी ने कहा कि 12 मार्च को थाना महितपुर की पुलिस ने गश्त के दौरान स्कॉर्पियो और स्विफ्ट गाड़ी की चेकिंग के समय स्कॉर्पियो गाड़ी में से एक विदेशी ग्लोक पिस्तल सहित रौंद बरामद किए थे।

    इस दौरान व्यक्तियों को काबू करते समय एक युवक मौके से मोटरसाइकिल स्प्लेंडर छीनकर भागने में कामयाब हो गया था। जिसकी पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव कामोके, थाना ब्यास, अमृतसर-देहाती के रूप में हुई थी। आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल का साथी और गैंग का मुख्य सदस्य है। इसके संबंध में मुकदमा नंबर 48 दिनांक 12.03.2026, अपराध 132,221 BNS, 25-54-59 Arms Act के तहत थाना महितपुर में मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 25 जून को इंस्पेक्टर पुष्प बाली इंचार्ज को खुफिया इनपुट मिला था कि डोनी बल्ल का साथी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू महितपुर के क्षेत्र में दोबारा देखा गया।

    इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकोदर महितपुर रोड के नजदीक घुम्मण पैलेस से डोनी बल्ल के साथी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू को कार स्विफ्ट नंबर PB02-DU-4004 सहित काबू करके उसके कब्जे से एक 30 बोर का पिस्तल सहित 3 मैगज़ीन, 9 रौंद और एक 12 बोर की पंप ऐक्शन गन बरामद करके मुकदमा नंबर 48 दर्ज किया। एसएसपी ने कहा कि आरोपी गैंगस्टर डोनी बल्ल के साथी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू उक्त वर्ष 2017 में अमृतसर जेल में डोनी बल्ल को मिला था, जहां इन लोगों ने डोनी बल्ल के साथ मिलकर सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू, बिला मंडियाला, गोरा, गोपी कौड़ा आदि ने अपना अलग गैंग तैयार कर लिया। जिनकी दुश्मनी जगू भगवानपुरीयां गैंग के साथ होने के कारण दोनों गुटों की आपस में गैंग वार चलती रहती थी। जगू भगवानपुरीया गैंग के साथ दुश्मनी के चलते सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू जालंधर-देहाती के क्षेत्र बिलगा/महितपुर में छिपकर रह रहा था, जिसके पास गैरकानूनी/नाजायज असहला रखा हुआ था और वह विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के सीधे लिंक में था। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: Highway पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालकों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालकों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास हाईवे पर चलती कार में आग लग गई। घटना के दौरान कार में 3 लोग सवार थे। गाड़ी में आग लगने के दौरान कार सवारों ने तुरंत भागकर जान बचाई। इस हादसे को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं व्यक्ति राजिंदर कुमार ने बताया कि लुधियाना की ओर से इंडिगा गाड़ी आ रही थी। इस दौरान अचानक गाड़ी रूकी और गाड़ी से धुंआ निकलने लगा।

    जिसके बाद गाड़ी से अफरा-तफरी में 3 लोग निकले और गाड़ी से दूर भागकर जान बचाई। इस दौरान जगदंबे स्टील कंपनी से पंप लेकर पानी की बौछार करके आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं लोग को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा काफी मात्र में जलकर राख हो गया।

     

  • ऊना में सट्टा लगाते युवक से ₹15,500 और पर्चियां बरामद

    ऊना में सट्टा लगाते युवक से ₹15,500 और पर्चियां बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को नकदी और सट्टे की पर्चियों सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराने होशियारपुर रोड स्थित विभू मेडिकल स्टोर के पास छापेमारी की। इस दौरान राहुल सांभर निवासी पौड़ियां बाला बाजार, ऊना के कब्जे से 15,500 रुपये नकद और दड़ा सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
     
  • सड़क निर्माण में बाधा डालने का मामला दर्ज

    सड़क निर्माण में बाधा डालने का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब में एचपीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर ठठल में सड़क निर्माण के लिए भूमि कब्जा दिलाने गई प्रशासनिक टीम का विरोध करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, नारेबाजी, गाली-गलौज और रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप में राज कुमार व अन्य स्थानीय लोगों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
    फैक्ट्री कर्मी पर मोबाइल चोरी का आरोप
    पुलिस थाना टाहलीवाल में भीम कुमार की शिकायत पर उसी कंपनी में कार्यरत अमरजीत उर्फ अमन निवासी पालकवाह के खिलाफ मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    गलत दिशा से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर
    टाहलीवाल थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ निवासी सुमित झा पर तेज रफ्तारी और लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में बाइक चालक अभय अग्निहोत्री घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
  • Punjab News: हज़ूर साहिब एक्ट में संशोधन को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हज़ूर साहिब एक्ट में संशोधन को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य कार्यालय तेजा सिंह सुमंदरी हाल में हुई जनरल हाउस की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि भले ही सदस्यों के बीच कई बार मतभेद हो जाते हैं, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मान और अधिकार के मुद्दे पर सभी सदस्य एकजुट हैं। उन्होंने घोषणा की कि 5 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल, श्री दरबार साहिब में सुबह 11 बजे विशाल पंथक समागम बुलाया गया है। इसमें SGPC सदस्यों के साथ-साथ दमदमी टकसाल, निहंग सिंह दलों, सिंह सभाओं, चीफ खालसा दीवान, कार सेवा संस्थाओं, सिख विद्वानों, विभिन्न संगठनों और गुरुद्वारा कमेटियों को भी शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।

    धामी ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से तख्त श्री हज़ूर साहिब से संबंधित 1956 के अधिनियम में संशोधन की कोशिश का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह गुरुद्वारा प्रबंध में सीधी दखलअंदाजी है और सिखों की धार्मिक स्वायत्तता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि SGPC ने इस प्रस्ताव को शुरू से ही खारिज कर दिया है और महाराष्ट्र सरकार से इसे वापस लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वह खुद और सिंह साहिब महाराष्ट्र जाकर इस मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाएंगे।

    SGPC अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित बयानों और धार्मिक मामलों में दखल देने के मद्देनजर SGPC का एक प्रतिनिधिमंडल DGP पंजाब से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ कथित बेअदबी को लेकर भी संगत को जागरूक करने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाई जाएगी। इसके साथ ही SGPC के प्रचारक और सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में संगत को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों और सिख परंपराओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम करेंगे।

     

  • मेयर के अपने वार्ड में निवासियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुकिंग हेतु एक भी सामुदायिक केंद्र नहींः संदीप दहिया

    मेयर के अपने वार्ड में निवासियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुकिंग हेतु एक भी सामुदायिक केंद्र नहींः संदीप दहिया

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दहिया ने कहा कि वार्ड 12 के स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के मेयर हैं, वार्ड 12 (सेक्टर 15, 16, 17 और 24) के कम्युनिटी सेंटरों की ओर न तो ध्यान दे रहे हैं और न ही उनकी कोई चिंता कर रहे हैं। संदीप दहिया ने बताया कि वार्ड 12 के निवासी, विशेष रूप से सेक्टर 15 के लोग, सेक्टर 15C स्थित कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह मरम्मत/नवीनीकरण के कार्य के कारण बंद है। यह नवीनीकरण कार्य दो वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण मेयर अप्रत्यक्ष रूप से वार्ड 12 (विशेषकर सेक्टर 15) के निवासियों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम वार्ड के बाहर आयोजित करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

    संदीप दहिया ने कहा कि यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि वार्ड 12 में नगर निगम के अधीन केवल दो कम्युनिटी सेंटर हैं। एक सेक्टर 16B में और दूसरा सेक्टर 15C में। लेकिन वार्ड 12 के निवासी न तो सेक्टर 16B के कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग कर सकते हैं और न ही सेक्टर 15C के कम्युनिटी सेंटर की। सेक्टर 16B में कई उच्च पदस्थ लोग रहते हैं और स्थानीय निवासियों की शिकायतों के कारण वहां तेज़ संगीत की अनुमति नहीं है। वहीं सेक्टर 15C का कम्युनिटी सेंटर अभी भी नवीनीकरण के अधीन है। संदीप दहिया ने कहा कि वार्ड 12 में सेक्टर 15, 16, 17 और 24 शामिल हैं, लेकिन सेक्टर 17 और सेक्टर 24 में नगर निगम द्वारा संचालित कोई भी कम्युनिटी सेंटर नहीं है। इन दोनों सेक्टरों के निवासी भी वार्ड 12 के स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के मेयर हैं, की कार्यशैली के कारण अपने कार्यक्रम वार्ड के बाहर आयोजित करने के लिए मजबूर हैं।

    संदीप दहिया ने कहा कि वार्ड 12 के स्थानीय पार्षद, जो अब चंडीगढ़ के मेयर हैं, ने चुनाव जीतने के बाद सेक्टर 24 में नया कम्युनिटी सेंटर बनाने का वादा किया था। लेकिन चार वर्ष छह महीने बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण सेक्टर 24 के निवासियों को दूसरे सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटरों या होटलों की बुकिंग करनी पड़ती है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्हें परिवहन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। साथ ही, सभी व्यवस्थाओं को संभालने में समय की भी काफी बर्बादी होती है।

    संदीप दहिया ने कहा कि वार्ड 12 के वरिष्ठ नागरिक भी अपनी मासिक बैठकों और सामाजिक मिलन कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्हें अपनी मासिक बैठकों के लिए दूसरे सेक्टरों में जाना पड़ता है, जो वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए उचित नहीं है। कई वरिष्ठ नागरिक स्वयं वाहन नहीं चला सकते और न ही बार-बार कैब बुक करने में सक्षम हैं। संदीप दहिया ने चंडीगढ़ के प्रशासक और नगर निगम आयुक्त से मांग की कि सेक्टर 15C के कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि सेक्टर 15 के निवासी और वरिष्ठ नागरिक इसकी बुकिंग कर सकें। साथ ही, सेक्टर 16B के कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रमों के लिए तेज़ संगीत की अनुमति के साथ बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त, सेक्टर 24 में निवासियों के मेहमानों के लिए 5–6 कमरों सहित एक नया कम्युनिटी सेंटर बनाया जाए।

  • Punjab News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

    Punjab News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

    कपूरथलाः कपूरथला में जम्मू पैलेस के पास स्थित मनदीप टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे टेंट हाउस का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में लगी आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के फायरमैन गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • सहकारिता मंत्री Dr Arvind Sharma ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

    सहकारिता मंत्री Dr Arvind Sharma ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

    चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि जनहित के सार्वजनिक कार्यों पर प्रशासन का विशेष फोकस रहे और किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए चक्कर न काटने पड़े। अधिकारी सुनिश्चित करें कि नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

    सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में कुल 11 शिकायत रखी गई, जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। अन्य दो शिकायतों में निर्देश जारी किए गए हैं और उन्हें लंबित रखा गया है।

    विभिन्न शिकायतों के मामले में जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पिछले 12 साल के दौरान देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इस दौरान हर वर्ग की भलाई के लिए निर्णय लिए गए हैं। चाहे किसान हो या जवान, व्यापारी हो या दुकानदार, महिला हो या पुरुष, विद्यार्थी हो या युवा हर वर्ग को सुविधाएं देने के लिए काम किए गए हैं।

    बैठक में एक अस्पताल में महिला की डिलीवरी के दौरान शरीर में ही पट्टी छोड़ने की शिकायत मिली थी। जिस पर सहकारिता मंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इस मामले की सही तरीके से जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएं।

    बैठक में नए लघु सचिवालय के निर्माण कार्य में देरी और घसौला पावर हाउस से चिड़िया मोड़ आदि क्षेत्र में आने वाली बिजली की लाइन को लेकर भी शिकायत आई। इस पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अपना व्यवहार सुधारना होगा। एक दूसरे पर मामला टलने से बात नहीं बनेगी। अगले 1 महीने में लघु सचिवालय का लंबित कार्य पूरा करके जरूरी टेस्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अगले एक महीने में ही घसौला पावर हाउस से चिड़िया मोड़ आदि क्षेत्र तक आने वाले दोनों फीडर शिकायतकर्ता की मांग के अनुसार केवल को बदलना भी सुनिश्चित किया जाए। दोनों मामलों को अगली बैठक में विचार के लिए लंबित रखा गया है।

    सहकारिता मंत्री ने बिजली, जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित करके कार्य करने और जिला के नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के निर्देश दिए।

     

  • 500 मीटर लंबा हाईलेवल पुल बनने से बारिश में नहीं टूटेगा संपर्क, लोगों को ट्रैफिक से मिलेंगी राहत

    500 मीटर लंबा हाईलेवल पुल बनने से बारिश में नहीं टूटेगा संपर्क, लोगों को ट्रैफिक से मिलेंगी राहत

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच सुखना चोए पर बने मौजूदा लो-लेवल काजवे पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से 4लेन वाला हाईलेवल पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल सेक्टर-26 के टी-पॉइंट को मनीमाजरा के शास्त्री नगर से जोड़ेगा। ऐसे में जल्द ही लोगों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलने वाली है। दरअसल, पुल बनने के बाद बारिश और बाढ़ के दौरान भी मनीमाजरा, पंचकूला और आईटी पार्क के बीच यातायात निर्बाध रहेगा। प्रशासन ने निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    प्रस्तावित पुल लगभग 500 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा। इसमें चार लेन के अलावा दोनों ओर साइकिल ट्रैक और दो-दो मीटर चौड़े पैदल मार्ग बनाए जाएंगे। यातायात को सुगम बनाने के लिए सेक्टर-26 जंक्शन को करीब दो मीटर ऊंचा किया जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट चौक की ओर स्लिप रोड और सेक्टर-26 से मनीमाजरा जाने वाले वाहनों के लिए फ्री लेफ्ट टर्न भी बनाया जाएगा। मौजूदा कॉजवे हर वर्ष भारी बारिश के दौरान पानी में डूब जाता है, जिससे चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच संपर्क बाधित हो जाता है।

    वर्ष 2023 की मानसूनी बाढ़ में सुखना झील से पानी छोड़े जाने के कारण यह कॉजवे क्षतिग्रस्त हो गया था और कई दिनों तक यातायात बंद रखना पड़ा था। इसके बाद प्रशासन ने विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन और ट्रैफिक सर्वे कराकर हाईलेवल पुल की योजना तैयार की। यह मार्ग पंचकूला, मनीमाजरा और आईटी पार्क से आने-जाने वाले हजारों वाहनों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, हरियाणा सचिवालय, सुखना लेक और उत्तरी सेक्टरों तक पहुंचना आसान होता है। प्रशासन का कहना है कि नया पुल शहर को बाढ़ के दौरान भी सुरक्षित और निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराएगा तथा ट्रैफिक जाम की समस्या में भी काफी कमी आएगी।