Blog

  • Punjab : कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सुबह करीब 7 बजे गिल मार्केट में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई।  सुबह किसी राहगीर ने गोदाम से धुंआ निकलता देख तुरंत शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने गोदाम के मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    आग लगने के कारण पूरे इलाके में सहम का माहोल है। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग भड़क गई। आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया हुआ है। बढ़ती आग के कारण आस-पास वाली इमारतों से लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा गया है।

    घटना स्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। मिली जानकारी मुताबिक करीब 5 दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए गई है। आग लगने के असल कारणों का पता आग बुझने के बाद ही पता चलेगा। आग लगने के कारण गोदाम राख हो गया है।

  • हमलावर ने बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेटे की मौ’त

    हमलावर ने बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेटे की मौ’त

    नई दिल्ली : सलूंबर में घर के बाहर बैठे एक शिक्षक पर तलवार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शंकरलाल के तौर पर हुई है। मृतक के 3 बच्चे हैं। 2 बेटियां और एक बेटा है।  मामला जिले के अदवास गांव की मेघवाल बस्ती में गुरुवार शाम करीब 7 बजे का है। पुलिस के अनुसार घटना में शिक्षक शंकरलाल मेघवाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता डालचंद मेघवाल (60) को गंभीर हालत में उदयपुर के अस्पताल रेफर किया गया है।

    मृतक टीचर के छोटे भाई प्रकाश मेघवाल ने बताया कि दुकान पर एक व्यक्ति आया था। उसने सिगरेट मांगी। उस वक्त बड़ा भाई शंकरलाल मेघवाल दुकान के पास ही खड़ा था। आरोपी ने अचानक तलवार निकाली और भाई शंकरलाल के गर्दन पर वार करना शुरू कर दिए। एक पल में ही भाई खून से लहूलुहान हो गया। दुकान में बैठे पिता जब भाई को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तलवार से कई वार किए।

    हमले में पिता का एक हाथ कट गया और शरीर में गंभीर घाव लगे। प्रकाश मेघवाल ने बताया कि मैं घटना के वक्त घर के पास ही था। मैं जब तक दौड़कर पहुंचा। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। खून ज्यादा बहने से पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक शिक्षक मेथोड़ी स्थित पायरी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक था। हमलावर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

  • Airport पर 30 करोड़ की कोकीन सहित एक गिरफ्तार

    Airport पर 30 करोड़ की कोकीन सहित एक गिरफ्तार

    नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 किलो कोकीन के साथ एक युवक को पकड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आमतौर पर एक किलो कोकीन की कीमत 5 करोड़ रुपये होती है। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई कोकीन की कीमत 30 करोड़ आंकी जा सकती है। कोकीन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को रोका। तलाशी लेने पर सीबीआई को कोकीन के 270 कैप्सूल मिले। इन कैप्सूल को कपड़े के गद्देदार खिलौनों में छिपाकर लाया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया भारतीय मूल का जर्मन नागरिक इंडिगो एयरलाइंस 6E 1308 से दोहा से नई दिल्ली आया था।

    पुलिस ने सॉफ्ट टॉय के अंदर से कैप्सूल निकालने की कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। कोकीन की तश्करी कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 26 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 26 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 32 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 31 मिनट से कल की सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

    मेष राशि: आज आपका सोचा हुआ काम पूरे होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई अध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे।आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा।

    वृष राशि: आज इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है। लवमेट एक दूसरे को गिफ्ट देने का वादा करेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी।आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा।  आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है।

    मिथुन राशि: आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं।  इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।  मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनाएंगे। लवमेट आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे।

    सिंह राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।

    कन्या राशि: आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी।कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है।

    तुला राशि: आपका दिन मिला-जुला रहेगा। परिवारवालों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है।

    वृश्चिक राशि: आपका दिन शानदार रहने वाला है।करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

    मकर राशि:  दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।संतान से आपको सहयोग मिलेगा।आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए।

    कुंभ राशि: आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फोन पर राय लेंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

    मीन राशि:  अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है।

  • Punjab : शिव मंदिर के पास 15 फीट गहरी जमीन धंसी, देखें वीडियो

    Punjab : शिव मंदिर के पास 15 फीट गहरी जमीन धंसी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। बटाला शहर के पुराने इलाके में शिव मंदिर के पास जमनी धंसने की खबर सामने आई है। जहां एक ऐतिहासिक शिव मंदिर और आसपास के घरों की जमीन लगभग 15 फीट तक धंस गई है। जिससे लोगों को मंदिर क्षतिग्रस्त होना का डर सताने लगा है। साथ ही कई घर भी इसकी चपेट में सकते हैं जिससे भारी जनहानि सकती है।

    वहीं, लोगों ने प्रशासन को फोन कर मामले बारे अवगत कराया है। जिसके बाद नगर निगम के एसडीओ रोहित उपल मौके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन काफी बह गई है। आसपास के घरों और मंदिरों को खाली कराने के आदेश भी दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस जगह को देखा जाएगा और जांच कराये जाएंगे।

  • सामाजिक संस्थाओं के प्रयास सराहनीय लोग प्रेरणा लें: सोनाक्षी तोमर

    सामाजिक संस्थाओं के प्रयास सराहनीय लोग प्रेरणा लें: सोनाक्षी तोमर

    कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर हिमुडा इंडस्ट्रियल पार्क में रोपे फलदार व छायादार पौधे

    बददी/ सचिन बैंसल : अपने सामाजि दायित्व के तहत बददी की सामाजिक व औद्यागिक संस्थाओं ने हिमुडा इंडस्ट्रियल पार्क भटौली कलां में पौधारोपण किया और 111 पौधे रोपे। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर  बददी शहर की सामाजिक संस्था हिमालय जनकल्याण समिति के तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें एक दर्जन औद्योगिक व स्थानीय संस्थाओं ने सहयोग किया व फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। देश के वीर जवानों व शहीदों को समर्पित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योग विभाग के उप निदेशक योगेश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके व पौधा रोपित करके किया। उन्होने कहा कि बीबीएन को हरा भरा बनाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे।  वहीं समापन समारोह पर मुख्य अतिथि बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर रही।

    उन्होने इस भव्य प्रयास के लिए हिमालया जनकल्याण समिति तमाम भागीदारी करने वाली सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की कंठमुक्त सराहना की। उन्होने कहा कि पहली बार बददी में इतना बडा कार्यक्रम हुए जिसमें हर संस्था के सदस्य अपनी जिम्मेदारी तो निभा ही रहे हैं साथ में दिल से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं। उन्होने कहा कि बीबीएनडीए से जो भी सहयोग होगा वो किया जाएगा और इस हिमुडा इंडस्ट्रियल पार्क को नंबर वन बनाया जाएगा। एस.पी बददी इल्मा अफरोज ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का यह प्रयास कुछ सालों बाद हरियाली का रंग लाएगा। लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राणा, चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, नालागढ़ उद्योग संघ के महासचिव अनिल शर्मा, एचडीएमए के संयुक्त सचिव चिरंजीव ठाकुर, एफआईआई के प्रदेश सचिव अनिल मलिक, प्रेस क्लब बद्दी के अध्यक्ष सचिन बैंसल,लघु उद्योग भारती के राज्य सचिव संजीव शर्मा, संजय आहुजा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी से एक एक पौधा लगवाया।

    इन संस्थाओं का रहा सहयोग

    पौधारोपण करने में एस एम पैट एंड पैकेजिंग, बिरला टैक्सटाईल मिल्स, पिडीलाईट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सेवा भारती, एनयूजे इंडिया, रोटरी क्लब बददी, प्रेस क्लब बददी, अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी, रोड सेफटी क्लब बददी, हरिओम योगा सोसाईटी, आर्य समाज बददी, किशोर योगा एकेडमी, कृषि बैस्ट सीडस, बीबीएन पैकेजर्स एसोसिशन, प्रेस क्लब नालागढ़, हिल व्यू सोसाईटी, हिमालया प्रापर्टी, सलाईसिस सोल्यूशन, बी.आर.डी मैडीबैस, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज, एचडीएमए, लघु उद्योग भारती, नालागढ़ उद्योग संघ, लघु उद्योग संघ सहित हिमुडा विभाग, बिजली विभाग, उद्योग विभाग का योगदान रहा। सभी ने कार्यक्रम से पहले शहीदों का स्मरण कर पुष्प अर्पित किए।

  • Punjab : अवैध 32 बोर पिस्टल सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध 32 बोर पिस्टल सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। जिले की थाना बदनी की पुलिस ने नाके बंदी के दौरान तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस ने शक होने पर मनप्रीत सिंह एलियास मनी को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल बरामद किया। जिसके बाद पिस्टल बारे पूछ जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने जांच में एक और व्यक्ति को भी जिसका नाम चरण जीत सिंह उसको भी इस मामले में नामजद किया है।

    पुलिस जांच कर रही है की यह पिस्टल कहा से आया और क्या इन पर पहले भी कोई मामले दर्ज है। गिरफ्तार युवक बुट्टर गांव का रहने वाला बताया गया है।
  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, देखें वीडियो

    नवांशहर। शहर के निकटवर्ती गांव मल्लपुर अड़कां से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अलग-अलग परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना सदर नवांशहर की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मल्लपुर अड़कां निवासी अवतार सिंह (37 वर्ष) अपनी पत्नी सोनिया (35 वर्ष) और 15 वर्षीय बड़ी बेटी घर में खाना खा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद हालात बिगड़ने लगी। हालात बिगड़ते हुए देख लोगों ने सोनिया और बड़ी बेटी को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

    अस्पताल के मुख्य डॉक्टर ने जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया और उसकी बेटी को सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ने सल्फास की दवा निगल ली थी, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

    इसी बीच, सोनिया के पति अवतार सिंह की भी हालत बिगड़ गई और उन्हें नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। थाना सदर नवांशहर के एएसआई मोहिंदर पाल ने बताया कि शवों को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • केंद्र द्वारा 2,698 करोड़ से हिमाचल में रेलवे परियोजनाओं का विस्तार: अनुराग ठाकुर

    केंद्र द्वारा 2,698 करोड़ से हिमाचल में रेलवे परियोजनाओं का विस्तार: अनुराग ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मौजूदा वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश में रेलवे परियोजनाओं के विस्तार के लिए केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को 2,698 करोड़ की राशि देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्मती निर्मला सीतारमन व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे देवभूमि हिमाचल के रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने व मौजूदा परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने में मदद मिलेगी।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे रोड हो रेल हो या हवाई सेवा हो पिछले 10 वर्षों में हिमाचल को अनेकों सौग़ातें मोदी सरकार ने दी है। मोदी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में हर बजट में हिमाचल में रेलवे के लिए विशेष ध्यान रखा गया है और इस बार भी केंद्रीय बजट 2024-25 में रेलवे विस्तार के लिए हिमाचल प्रदेश को 2,698 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार में हिमाचल को महज़ 108 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिलते थे, जिसे मोदी ने सहृदयता दिखाते हुए करीब 25 गुना से ज़्यादा बढ़ा कर हिमाचल में रेल परियोजनाओं को बल दिया है। मैं इस बड़ी मंज़ूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ”

    आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ सामरिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण भानुपल्ली लेह लाइन के लिए इस बजट में 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।साथ ही साथ  चंडीगढ़ बद्दी रेललाइन के लिए 300 करोड़ व नंगल डैम तलवाड़ा के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि जारी करना दिखाता है कि केंद्र सरकार हिमाचल और हिमाचलियों के हितों के लिए कटिबद्ध है। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को देश के बड़े शहरों से जोड़ दिया है। आज हिमाचल से दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन, नांदेड़ साहब, जोधपुर, साबरमती,  आगरा, उज्जैन, चण्डीगढ़ जैसे कई बड़े शहर रेल नेटवर्क से सीधा जुड़ गए हैं और आगे आने वाले दिनों में कई बड़े शहर जुड़ने वाले हैं। रेल सुविधाओं की इस बढ़ोत्तरी से आमजनमानस के साथ साथ सैनिकों और श्रद्धालुओं को सबसे ज़्यादा लाभ मिल रहा है”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने हिमाचल को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा” मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माँग थी कि यहाँ के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन की मंजूरी, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अम्ब रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का विधुतीकरण व फ़ुटओवर ब्रिज का विस्तार, उना रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफ़ॉर्म एवं फ़ुटओवर ब्रिज की मंज़ूरी,पुराने का का विस्तार, नई रेलगड़ियां की मंज़ूरी व चुरारू तकराला अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व रायमेहतपुर सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस का ट्रेन समेत प्रमुख गाड़ियों का स्टापेज पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफ़ा है। वर्ष 2014 से मार्च-2019 तक अम्ब-अन्दौरा, चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक का कार्य मोदी सरकार के समय मे पूर्ण हुआ। आज ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रैन इस ज़िला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। साबरमती रेलवे स्टेशन को भी ऊना से रोजाना ट्रैन चलती है”

  • Jalandhar : Tournament को लेकर Punjab Hockey Team ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar : Tournament को लेकर Punjab Hockey Team ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: हरियाणा में खेले गये स्टेट लेवल के हॉकी टूर्नामेंट में पंबाज के हॉकी टीम के साथ चिट करने का मामला सामने आया है। जहां, टूर्नामेंट में हुए चिट को लेकर पंजाब के हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है।

    प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टूर्नामेंट कमेटी ने हम लोगों के टीम के साथ ना इंसाफी की है। जिसको लेकर हम लोग सरकार से मांग करते हैं कि ना इंसाफी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे।