Punjab : कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियाना : जिले में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सुबह करीब 7 बजे गिल मार्केट में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई।  सुबह किसी राहगीर ने गोदाम से धुंआ निकलता देख तुरंत शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने गोदाम के मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

आग लगने के कारण पूरे इलाके में सहम का माहोल है। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग भड़क गई। आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया हुआ है। बढ़ती आग के कारण आस-पास वाली इमारतों से लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा गया है।

घटना स्थल पर पहुंच फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। मिली जानकारी मुताबिक करीब 5 दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए गई है। आग लगने के असल कारणों का पता आग बुझने के बाद ही पता चलेगा। आग लगने के कारण गोदाम राख हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *