Blog

  • पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं लुधियाना की अदिति (तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल शिमलापुरी) ने 100 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है।  जबकि दूसरे नंबर पर लुधियाना की अलिशा और तीसरे नंबर पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रही। पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in और indiaresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। हालांकि, स्कोरकार्ड 19 अप्रैल को उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://pseb.ac.in/ के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी फाइनल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर सकते हैं। पीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,97,048 से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे। इसके लिए 3,808 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

    PSEB 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

    पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in, indiaresults.com पर जाएं।
    मुखपृष्ठ पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 10th Result 2024 लिखा हो।
    अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
    आपका PSEB 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

  • जालंधरः 1 किलो अफीम और 3 अवैध पिस्टल सहित एक गिरफ्तार !

    जालंधर, ENS: सिटी पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रामामंडी के पास से अवैध हथियारों और अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हथियार, 6 जिंदा कारतूस और एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है।

    आरोपी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू करके उनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी वेपन कहां से लेकर आए थे। जल्द कमिश्नरेट पुलिस इसे लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी सांझा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के गिफ्तार होने के सूचना दो की है। लेकिन अभी तक दूसरे आरोपी के बारे में खुलासा नहीं हो सका है।

  • पंजाब : किसानों ने SSP दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न किसान संगठन लगातार बीजेपी नेताओं का विरोध कर रहे है। जिसके चलते अमृतसर के भिडेवढ गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किसानों पर पथराव किया। जिसके बाद किसान संगठनों में विरोध देखने को मिला। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर एसएसपी ग्रामीण कार्यालय के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के साथ सारी जानकारी सांझा की।

    नेता मुखविंदर सिंह मियांविंड पहुंच रहे हैं और किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों पर पथराव शुरू कर दिया और किसानों को घायल कर दिया। सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले हुए लग रहे है।

    आज वे एसएसपी ग्रामीण कार्यालय के बाहर धरना दे रहे है। उनका कहना है कि किसानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। उनके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए और साथ ही वहां मौजूद जिस पुलिसकर्मी की मौजूदगी में किसानों पर हमला किया गया, उस पुलिस कर्मी पर बनती कार्रवाही की जाए, अगर कार्रवाही नही की तो यह विरोध प्रदर्शन बड़े स्तर पर होगा।

  • कांग्रेस को झटकाः पूर्व विधायक आज भाजपा में हो सकते है शामिल

    रायपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल शोरी आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे है। बताया जा रहा है कि वह रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे। शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर भाजपा प्रवेश की बात कही। शिशुपाल का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया। पूर्व आईएएस सोरी ने पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़ा और विधायक चुने गए। इस बार उनकी टिकट काट दी गई थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच नेता-कार्यकर्ता एक पार्टी छोड़ दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

  • जालंधरः नाबालिग से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेलवे रो़ड़ पर स्थित 40 क्वार्टर एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संत नगर में रह रहे व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सन्नी बाबा जो कि मांगने का काम करता है। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि वह मोची का काम करता है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। घर में उसकी 13 वर्षीय बेटी रहती है। ऐसे में बेटी के पेट में एक दिन अचानक दर्द होने लगा और उसके खून बहने लगा। जिसके बाद वह उसे उपचार के लिए अस्तपाल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने चैकअप करके बताया कि वह गर्भवती थी। जिसके चलते उसके गुप्तांग से खून बह रहा था।

    पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि जब उसने इस मामले को लेकर बेटी के पूछा तो उसने कहा कि उनके काम पर चले जाने के बाद सन्नी बाबा घर पर आता था और उसके साथ उसे बहला-फुसला कर उसकी मर्जी के बिना उसके कपड़े उतारकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। लड़की ने कहा कि उसने धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले को लेकर किसी को कुछ बताया तो वह उसके पिता को नुकसान पहुंचाएंगा। जिसके डर से उसने इस बात को किसी को नहीं बताया था। लेकिन अब पेट में दर्द होने के बाद जब पिता ने मेडिकल टेस्ट करवाया तो उसने इस घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने बताया कि वह सन्नी बाबा को जानता है, उसका असली नाम चरण दास उर्फ शनि पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव ठठिया, जिला अमृतसर है। एडीसीपी-1 के गुरप्रताप सहोता ने कहाकि इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः घर में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, कई झुलसे, कुत्ते की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में घर में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। जहां कुछ व्यक्तियों के झुलसने की सूचना है, जबकि इस घटना में कुत्ते की मौत हो गई है। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट के मामले को लेकर मकान मालिक का कहना हैकि उनके पिता के द्वारा मकान में रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कोर्ट में केस लगाए थे। किरायेदार ने पिता को 4 साल से मकान का किराया नहीं दिया है। व्यक्ति ने कहाकि किरायेदार ने जो चैक दिए है, वह सारे बाउंस हो गए थे। जिसके बाद किरायदारों की जमानत कोर्ट में जब्त हो गई। व्यक्ति ने कहा कि कोर्ट द्वारा मकान खाली करने के ऑर्डर जारी किए गए थे, लेकिन कोर्ट में इन्होंने समय ले लिया और कहा कि 5.5 से 6 लाख रुपए वह जमा करवा देंगे।

    लेकिन इसके बावजूद अभी तक खाली नहीं किया गया। व्यक्ति ने बताया कि मकान का ऊपर का कब्जा उनके पास है, जबकि नीचे यह रह रहे है। व्यक्ति ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। व्यक्ति ने कहाकि जब वह यहां पर आया तो देखा दमकल विभाग की गाड़ियां आई हुई थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह आग खुद लगी है या जान-बूझकर आग लगा दी गई है। पुलिस ने कहा कि घटना में कुत्ते की मौत हो गई। हालांकि कहा जा रहा है कि हादसे में व्यक्ति झुलस गए है, जिन्हें सिविल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कहा कि कल तक का किरायेदारों को मकान खाली करने का समय दिया गया था। 

  • पंजाबः फर्नीचर हाउस में लगी आग, चपेट में आने से मालिक और माता घायल, देखें वीडियो

    बटाला : श्री हरगोबिंदपुर साहिब अमृतसर रोड के पास एचडीएफसी बैंक विश्वकर्मा फर्नीचर हाउस में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण विश्वकर्मा फर्नीचर हाउस में 3 मंजिला इमारत में आग लग गई। एसएचओ मंतेज सिंह द्वारा एक पुलिस पार्टी मौके पर भेजी गई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

    इस आग में फर्नीचर हाउस के मालिक हरदीप सिंह और मां मनजिंदर कौर आग की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर भेजा गया है। सूचना मिलते ही 30 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड बटाला से 2 गाड़ियां पहुंच गईं, लेकिन इससे पहले ही लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    श्री हरगोबिंदपुर साहिब में नगर परिषद के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है। जिस कारण इससे पहले भी कई बार नुकसान हो चुका है। शहरवासियों और आसपास के गांवों के लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि श्री हरगोबिंदपुर साहिब नगर परिषद को एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी दी जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

  • पंजाबः ढाई वर्षीय दिलरोज मामले में महिला को हुई फांसी की सजा, देखें वीडियो

    पहली बार किसी महिला को हुई फांसी की सजा

    लुधियानाः शिमलापुरी में 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज को जिंदा दफनाने के मामले में आज कोर्ट में आरोपी नीलम को पेश किया गया। जहां सेशन जज मुनीष सिंघल की अदालत में आरोपी नीलम को फांसी की सजा सुनाई गई। लुधियाना कोर्ट में पहली बार हुआ है कि किसी महिला को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई हो। वहीं इस मामले को लेकर कोर्ट से बाहर आते ही बच्ची के पिता रोने लगे और बाहर आकर जज, वकील और जनता का धन्यावाद किया। महिला को फांसी की सजा मिलने के मामले में मीडिया से बात करते हुए दिलरोज के पिता सभी का धन्यावाद करते हुए रोने लगे। वहीं इस मामले को लेकर वकील का बयान सामने आया है। वकील ने कहा कि उन्होंने सच को कोर्टे में पेश किया। जिसके बाद आज बीडी गुप्ता ने उनकी काफी मदद की। वकील ने कहाकि यह केस पूरी दुनियां के लिए एक मिसाल बन गया। इस दौरान कोर्ट से महिला को फांसी की सजा मिलने को लेकर वकील ने मीडिया और जनता का आभार व्यक्त किया। 

    बता दें कि शुक्रवार को अदालत ने उसे दोषी ठहराया दिया था और फैसले को सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद सोमवार और मंगलवार को किसी कारणों के चलते आरोपी नीलम को सजा नहीं सुनाई गई थी। वहीं कोर्ट में सजा 2 दिन लंबित होने पर दिलरोज की मां मंगलवार को कोर्ट के बाहर रोती रही। इस दौरान महिला ने कहा कि उनकी बच्ची को तो 5 मिनट में मार डाला लेकिन अब क़ातिल को सजा देने में इतना टाइम लगाया जा रहा है। उन्होंने क़ातिल नीलम को फांसी की सजा देने की मांग की थी। वहीं दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए बाजार से खिलौने वह चीज लेकर आता रहता था। नीलम को यह बात पसंद नहीं थी। यही कारण है उसने दिलरोज को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, नीलम के मन में बच्ची के परिवार के प्रति गहरी दुश्मनी थी। इसके कारण उसने यह जघन्य अपराध किया। नीलम ने हत्या की सावधनीपूर्वक योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। मासूम बच्ची को जिंदा दफना दिया और घर लौटकर संदेह से बचने के लिए सामान्य व्यवहार किया।

    जब बच्ची के परिवार को उसके अपहरण की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उस समय के जॉइंट सीपी सिटी जे एलनचेजियन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। इलाके में सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद नीलम को राउंड-अप कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। हैरत की बात है कि शातिर महिला नीलम खुद ही परिवार के साथ मिलकर बच्ची की तालाश करने लगी। नीलम ने पुलिस को बताया कि वह दिलरोज को एल्डिको के नजदीक खाली जगह पर ले गई। वहां उसने गड्ढे में उसे जिंदा दफन किया। नीलम के इस खुलासे के बाद पुलिस और परिवार उस जगह पहुंचे और बच्ची को गड्ढे से बरामद किया। बच्ची को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

  • जालंधरः सिर कटी गाय के मामले में DSP ने किया खुलासा, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: जालंधर कुंज के पास देर रात गाय के अवशेश मिलने से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया था। इस मामले में हिंदू नेताओं का कहना था कि शरारती अनसंरों ने राम नवमी के दिन माहौल खराब करने के लिए यह काम किया है। इस मामले को लेकर पुलिस हरकत मेें आ गई। जिसके बाद डीएसपी पलविंदर सिंह ने खुद मामले की गहनता से जांच की। घटना की जानकारी देते हुए डीसएसपी पलविंदर ने कहा कि घटना के दौरान आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि गाय का किसी ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है।

    जिसके चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी शरारती अनंसर का काम नहीं है। वहीं पुलिस ने कहा कि उक्त ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि देर रात जालंधर कुंज के पास लोगों को गाय का कटा गला मिला। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू नेता मौके पर पहुंचे और इस मामले को लेकर हंगामा करने लगे। हिंदू नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि कुछ शरारती तत्व गो वंश काटकर उक्त एरिया में फेंकते हैं।

    आरोप है कि हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश है। मकसूदा थाने की चौकी मंड की पुलिस ने मौके पर नेताओं के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चौकी मंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हिंदू नेता अभी के बयान दर्ज कर लिए। इस मामले को लेकर देर रात ही पुलिस का कहना था कि हाईवे है तो ये हादसा हो सकता है। वहीं डीएसपी पलविदंर ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : हंस राज हंस का विरोध कर रहे किसानों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    मोगा : जिला में हर जगह पर बीजेपी का विरोध किया जा रहा है। जिस के चलते मोगा के कस्बा बाघा पुराना में बीजेपी हल्का फरीदकोट के उमीदवार हंस राज हंस का कीर्ति किसान यूनियन की ओर से विरोध किया गया। जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा के भारती जनता पार्टी की ओर से जो वादे किए थे, वह पूरे नही किए।

    इस के विपरीत हमें दिल्ली नही जाने दिया गया। बार्डर पर हमारे साथियों के ऊपर गोलियां चलाई गई। हमारे किसान वीर को शहीद कर दिया गया। बीजेपी की ओर से किसानों के साथ धक्का किया जा रहा है। वही पुलिस ने महिलाओं समेत किसानों को गिरफ्तार किया।