Blog

  • 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, 17 लड़कियां, 8 लड़के गिरफ्तार 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने 5 स्पा सेंटरों पर रेड कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां से पुलिस ने 17 लड़कियों और 8 लड़कों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। मानेसर के थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने बताया कि स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इन सेंटरों पर कार्रवाई के लिए टीम तैयार की। कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर अमरपाली टावर और सेक्टर एक मार्केट स्थित 5 स्पा सेंटरों पर भेजा गया। यहां मौजूद लोगों ने लड़की के लिए पैसे मांगे। 

    इस पर कर्मचारियों ने निशान लगाए नोट उन्हें दे दिए। देह व्यापार के लिए युवती मिलने पर कर्मचारियों ने टीम को मैसेज किया। इस पर पुलिस कर्मचारी स्पा सेंटरों में पहुंचे और देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़ किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अमरपाली टावर में जेड ब्लैक स्पा, सिल्की स्पा, न्यू अरोमा स्पा, न्यू पैलेस स्पा और सेक्टर एक में मैजिक टच स्पा सेंटर पर रेड की गई। 

    गिरफ्तार युवतियां बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल और दिल्ली की हैं। मैजिक टच स्पा सेंटर के मालिक का नाम कमल उर्फ राजू, न्यू अरोमा स्पा सेंटर के मलिक का नाम शैलेंद्र कुमार, सिल्की स्पा सेंटर के मलिक का नाम पवन, न्यू पैलेस स्पा सेंटर के मलिक का नाम प्रियांशु चौधरी और जेड ब्लैक स्पा सेंटर के मलिक का नाम पंकज पाल बताया जा रहा है।

  • BJP ने जारी की एक और Candidate List

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और सूची जारी कर दी गई है। सूची में महााष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है। भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, इस बार रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे चुनावी मैदान में होंगे।

  • पंजाबः पुलिस से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोचर मार्केट पिंक फ्लैट्स में पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई ना किए जाने से परेशान व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़कर सुसाइड करने की कोशिश की। पीड़ित व्यक्ति के पानी की टंकी पर चढ़ जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने पीड़ित को टंकी से नीचे उतारा। दरअसल, जब पीड़ित ने मामले को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि उसका एक प्लाट है, जोकि प्रॉपर्टी डीलर ने धोखे से उसका प्लाट ले लिया है और अब वह उसे प्लाट वापिस नहीं दे रहा है।

    पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी कर चुका है, लेकिन पुलिस इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते वह परेशान होकर आज सुसाइड करने के लिए टंकी पर चढ़ा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पीड़ित का प्रॉपटी को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद है। उन्होंने कहा कि मामला दुगरी थाने का है, उन्होंने कहा कि मामला उनके थाने का नहीं है। बताया जा रहा है कि पीड़ित 10 दिन पहले भी टंकी पर चढ़ा था। उन्होंने कहा कि अब वह मामले की जांच कर रहे है।

  • जालंधरः SP D ने करवाया पूर्व SHO नवदीप के पिता का संस्कार, कार्रवाई को लेकर कही ये बात

    जालंधर,ENS : पंजाब के बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में पीड़ित बर्खास्त इंस्पेक्टर के पिता का डिप्रेशन के चलते हुए देहांत के बाद इंसाफ मिलने पर ही अंतिम संस्कार न करने के फैसले में आज नया मोड़ आया है। जिसमे पुलिस प्रशासन की तरफ से SP D सरबजीत राय दवारा जल्द न्याय दिलाने और लापरवाही करने वाले अधिकारिओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद नवदीप सिंह के पिता हरनेक सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। SSP कपूरथला और पुलिस प्रशासन की तरफ SP D सरबजीत राय और पुलिस टीम ने उनके घर पहुँच जहाँ उनके पिता के देहांत पर दुःख प्रकट किया वहीँ उनको जल्द इंसाफ दिलाने और निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारिओ पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।

    बता दें कि बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने मंगलवार को पिता हरनेक सिंह के देहांत के बाद पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान खड़े किए थे और पुलिस विभाग द्वारा उन पर की गई कार्यवाही से डिप्रेशन में चल रहे उनके पिता का देहांत होने की बात कही थी। नवदीप सिंह ने यह भी कहा था कि जिन पुलिस अधिकारियों ने बिना जांच किए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। तभी वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करेंगे। बता दे कि उक्त मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह तथा उनके परिवार ने इंसाफ लेने के लिए बुधवार को SSP ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करने का फैसला भी किया था।

    लेकिन बुधवार को SP- D सरबजीत राय तथा अन्य पुलिस अधिकारिओ ने नवदीप सिंह के घर पहुंच जहां उनके पिता के देहांत पर दुख प्रकट किया। वहीं SP -D सरबजीत राय ने SSP कपूरथला की तरफ से आश्वासन दिया। और कहा कि जल्द ही सारे मामले में दी गई शिकायतों की जांच कर न्याय दिलाया जाएगा ,वहीं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनपर दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। जाँच के उपरांत अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः गाय का गला कटा मिलने से हिंदू नेताओं में भारी रोष

    जालंधर, ENS: जालंधर कुंज के पास देर रात गाय के अवशेश मिलने से हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया। इस दौरान हिंदू नेताओं ने मौके पर पहुंचकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना हिंदू नेताओं ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। इस दौरान हिंदू नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि कुछ शरारती तत्व गो वंश काटकर उक्त एरिया में फेंकते हैं। आरोप है कि हिंदूओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश है। मकसूदा थाने की चौकी मंड की पुलिस ने मौके पर नेताओं के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात हिंदू नेताओं को सूचना मिली थी कि कपूरथला हाईवे पर कुछ शरारती तत्वों ने गो वंश का गला काट कर रोड पर फेंक दिया है।

    नेता जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सारे मामले की छानबीन शुरू की। अभी एक गौ वंश मिला ही था कि थोड़ी दूरी पर अन्य साथियों को दूसरी गौ माता का सिर कटा हुआ मिल गया। जिसके बाद नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। हिंदू नेताओं ने कहा- रामनवमी के दिन ऐसा कर शरारती तत्व सिर्फ जालंधर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चौकी मंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हिंदू नेता अभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। आज पुलिस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर देगी। साथ ही ऐसी हरकत किसके द्वारा की गई, इस पर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हाईवे है तो ये हादसा हो सकता है।

  • पंजाब : कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    नंगल : सुबह-सुबह मुख्य सड़क पर हादसा होने का मामला सामने आया है। नंगल मुख्य रेलवे रोड के पास बने स्पीड ब्रेकर पर उस समय हंगामा मच गया। जब श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रही ब्रेजा कार के पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेजा सवार हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की ओर जा रहे थे और ट्रक श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रहा था। जब ब्रेजा कार नंगल मुख्य मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकरों पर पहुंची तो उसकी गति कम होने के कारण पीछे आ रहा ट्रक उससे टकरा गया।

    जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और इसे लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। लेकिन हादसा बड़ा हो सकता था। क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है।

  • पंजाबः चलती कार में लगी आग, हड़कंप मचने पर गुरुद्वारा साहिब से की गई मदद के लिए अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के पायल थाना अधीन आते गांव शाहपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने इंजन में से धुआं निकलता देख कार रोक दी थी और खुद बाहर निकल गया। गाड़ी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को इकट्ठा करके मदद के लिए कहा गया। इस दौरान लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे पास ही खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को राख होने से बचा लिया गया। स्कोडा कार को घुडानी निवासी मनदीप शर्मा चला रहा था। वह मैकडोनाल्ड से अपने गांव जा रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    शाहपुर गांव की सड़क पर मनदीप शर्मा ने इंजन में से धुआं निकलता देखा तो तुरंत कार रोक दी। गांव वालों को सूचना दी और लोगों ने हिम्मत दिखाकर आग को बुझाया। जिस सड़क पर कार को आग लगी, वहां दोनों तरफ गेहूं की फसल पककर तैयार है। अगर एक चिंगारी भी फसल तक पहुंच जाती तो कई एकड़ फसल जलकर राख हो जानी थी। आग गांव के रिहायशी इलाके तक भी पहुंच सकती थी। इससे बड़ा बचाव रहा। सूचना मिलने पर एसएचओ सतनाम सिंह भी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने गांव के लोगों की आग बुझाने में मदद की।

    गत 10 जनवरी को भी कद्दों रोड पर आगजनी की घटना हुई थी। कार में आग लगने से शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। पहले कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी, जिसके बाद कार में आग लगी थी। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी नाममात्र था। किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया था। खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड की टीमों ने जब तक मौके पर पहुंच कार में लगी आग बुझाई थी तब तक कार चला रहा शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले शेर सिंह (37) के तौर पर हुई थी।

  • किसानों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया पक्का धरना, कई ट्रेन रद्द और कईयों के रूट किए गए डायवर्ट

    अंबालाः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने बुधवार दोपहर 12 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पक्का धरना लगा दिया। इस कारण लुधियाना से होकर अंबाला को जाने वाली और अंबाला से लुधियाना आने वाली ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के पक्के धरने के चलते रेलवे ने ट्रेनों को लुधियाना से अंबाला की तरफ जाने वाली ट्रेनों को साहनेवाल-चंडीगढ़-अंबाला रूट पर डायवर्ट कर चलाना पड़ा। इसी तरह इसी रास्ते से अंबाला से आने वाली ट्रेनों को चलाया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को लुधियाना-गिल-धुरी-जाखल रूट से चलाया गया।

    उल्लेखनीय है कि किसान संगठन मांग कर रहे हैं कि किसान आंदोलन के चलते हरियाणा की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए उनके तीन साथियों को तुरंत रिहा किया जाए। इसके साथ ही शंभू में धरना दे रहे किसानों के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की जाए। बुधवार को किसान जब शंभू रेलवे स्टेशन की और कूच कर रहे थे तो रास्ते में पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन किसानों के मुकाबले पुलिस कर्मचारियों की कम संख्या के चलते किसान पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए रेलवे लाइनों पर बैठ गए। वैसे तो किसानों का आंदोलन 13 फरवरी से चल रहा है लेकिन युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा सहित तीन किसानों की रिहाई के लिए फिर आंदोलन भड़क गया है।

    इन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अभी तक उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया है। पहले किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को 16 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा था। तय समय सीमा तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया तो बुधवार 17 अप्रैल से किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने के कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। अंबाला कैंट से निकलने वाली 36 ट्रेन प्रभावित हुई हैं और 11 ट्रेन रद्द हुई हैं। 19 ट्रेनों के संचालन में मार्ग परिवर्तन किया गया है। इन्हें चंडीगढ़ के रास्ते संचालित किया जा रहा है। एक ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द करना पड़ा जबकि पांच ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है। 

  • पंजाब : विरोध करने जा रहे किसानों पर चले ईंट- पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान अमृतसर के भिट्टेवाड गांव पहुंचे बीजेपी नेता मुख्तार सिंह का तेजा सिंह पुत्र काबल सिंह, अनुप सिंह पुत्र काबल सिंह समेत कुछ बीजेपी नेताओं ने विरोध किया। जगबीर सिंह पुत्र काबल सिंह, तजिंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह जो गांव भिट्टेवड के रहने वाले है। उन्होंने किसानों और मजदूरों पर आरोप लगाए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    घायल हुए किसान नेता गुरवेल सिंह ढोल, प्रगट सिंह ख्यालन, बलकार सिंह कालेघनुपुर पुलिस प्रशासन के पास खड़े होकर तमाशा देखते रहे। अमृतसर के गांव भिट्टेवाड में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई और मौके पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

    जिसका किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी को लेकर बीजेपी के कुछ समर्थक वहां पहुंच जाते हैं और उनके बीच तीखी बहस हो जाती है। जिसके बाद एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके जाते हैं, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

  • 16 साल के किशोर भी करा सकेंगे लिंग परिवर्तन, संसद से पारित हुआ कानून

    नई दिल्ली : स्वीडन की संसद ने बुधवार को एक नए कानून को मंजूरी दे दी। इस कानून के तहत अब स्वीडन में कानूनी तौर पर लिंग परिवर्तन कराने की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल कर दी गई है। हालांकि 18 साल से कम उम्र के युवाओं को लिंग परिवर्तन प्रक्रिया शुरू कराने से पहले अपने परिजनों, डॉक्टर और नेशनल बोर्ड ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर की मंजूरी लेनी होगी। बुधवार को स्वीडन की संसद में इस कानून पर मतदान हुआ, जिसमें 234 सांसदों ने कानून के पक्ष में मतदान किया।

    वहीं 94 सांसदों ने इसका विरोध किया और 21 सांसद मतदान से अनुपस्थित रहे। स्वीडन की सरकार के उदारवादी नेता और पार्टियां इस कानून का समर्थन कर रही हैं। वहीं कुछ ईसाई डेमोक्रेट्स इसका विरोध कर रहे हैं। स्वीडन की दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाने वाली स्वीडन डेमोक्रेट्स ने भी कानून का विरोध किया। ये पार्टी सरकार को समर्थन दे रही है, लेकिन सरकार का हिस्सा नहीं है।