Blog

  • पंजाबः तरणजीत सिंह संधू को टक्कर देंगे पूर्व मंत्री अनिल जोशी, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने आज 7 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं अकाली दल ने अमृतसर से भाजपा नेता तरणजीत सिंह संधू के खिलाफ पूर्व मंत्री अनिल जोशी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद अनिल जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह की झूठी सौंगद और आप पार्टी की झूठी बातों में फंस गए। उन्होंने कहाकि अकाली दल की सरकार के समय पंजाब में काफी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार ने ही हैरीटेज स्ट्रीट लोगों को समर्पित की। जिसके गुरू नगरी में टूरिस्ट में इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहता हूं ताकि लोगों को यह बात याद रहे कि प्रगति मैदान की तरह 12 महीने चलेगा।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें 

    जोशी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्य किसानों के लिए कुछ करना। जोशी ने कहा कि अगर बॉर्डर खुल जाए तो पूरा पंजाब खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौर से दुबई के रास्ते पाकिस्तान तक 30 किमी व्यापार हो रहा है। यहां 30 किलोमीटर यहां लाओ, सिक्योरिटी का प्रबंध करो, केंद्र सरकार स्कैनर लेकर आए और बॉर्डर खोले जाए। अनिल जोशी ने कहा, “मैंने कौन-सा पहला चुनाव चुनाव लड़ना है? मैं तो लोगों से हाथ जोड़कर यह कहना चाहता हूं कि पहले कैप्टन साहब ने गुटका साहब की सौंगद खाई, फिर झाड़ू वालों ने लोगों को दुनियां भर का झूठा बोला। इस तरह लोगों के दिमाग पर झाड़ू, झाड़ू और झाड़ू का बोलबाला हो गया। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट डालने से पहले कैंडिडेट को देख लेना चाहिए। 

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने जा रहे भाजपा नेता का किसानों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर किसानों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के हर जिले में किसानों द्वारा भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज वैसाखी के पर्व पर कस्बा दीनानगर में स्थित गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब में नतमस्तक होने जा रहे भाजपा के उम्मीदवार दिनेश बब्बू का रास्ते में भारतीय किसान यूनियन डकोंदा ने विरोध किया। इस दौरान किसानों ने भाजपा नेता की गाड़ी को रोककर उन्हें काली झंडिया दिखानी शुरू कर दी। बता दें कि इससे पहले हंसराज, परनीत कौर सहित कई नेताओं का किसानों द्वारा विरोध किया जा चुका है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • भाजपा नेत्री कंगना रनौत को चुनौती देंगा कांग्रेस का ये दिग्गज मंत्री

    मंडीः लोकसभा चुनाव में मंडी से कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया है। पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली में सीईसी की बैठक में भी माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं।

    प्रतिभा सिंब ने कहा, “हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी। अब वह अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती हैं।

    मसलन, यह भी माना जा रहा है कि अगर विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाते हैं तो कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी दरार को पाटने में भी मदद मिलेगी। हाल के ही राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर कथित रूप से खतरा बन आया था। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी ने कंगना रनौत को उम्मीदवार बनायाा है। वह इन दिनों मंडी में अपने चुनावी अभियान में जुटी हैं।

  • पंजाबः दो ट्रक में हुई टक्कर, एक गाड़ी का फटा टायर 

    अबोहरः अबोहर-फाजिल्का रोड़ पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव डंगरखेड़ा के निकट आज सुबह दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर की झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, दूसरे ड्राइवर का कहना है कि उसके ट्रक का टायर फट गया था, जिसके चलते ट्रक नियंत्रित होकर सड़क हादसा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक राजस्थान के जोधपुर निवासी शंभु ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे जालंधर से आलू लेकर आ रहा था। आज सुबह करीब 5 बजे अबोहर-फाजिल्का रोड़ पर गांव डंगरखेड़ा के निकट पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में टकरा गया। हादसे में वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। उधर, दूसरे ट्रक चालक रविंदर पाल ने बताया कि वह अबोहर से रद्दी लादर ले जा रहा था कि फाजिल्का की ओर से आ रहे ट्रक चालक की झपकी लग गई और वह सामने से उसकी ओर ट्रक लेकर आने लगा। जिसे देखकर उसने डिप्पर भी दिए। लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला और उसने सीधा उसके ट्रक में टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

  • टिकट कटने पर फूट-फूट कर रोया पूर्व सासंद, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अररियाः बिहार की अररिया लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव ने पूर्व सांसद सरफराज आलम का टिकट काट दिया तो वे भावुक हो गए। समर्थकों के साथ मीटिंग में बोलते-बोलते वे रो पड़े। फूट-फूट कर रोये और दिल का दर्द बयां किया। उनके समर्थकों ने उनके आंसू पोंछे और सांत्वना दी। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरफराज आलम पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तसलीमुद्दीन के बेटे हैं। समर्थकों के साथ बात करते-करते उन्होंने पिता को भी याद किया। बता दें कि RJD ने उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम को अररिया से टिकट दिया है। इसके विरोध में उन्होंने राजद सुप्रीमो सहित तेजस्वी प्रसाद पर अपनी भड़ास निकाली।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    सरफराज आलम ने खुद को तस्लीमुद्दीन का उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि बिहार खासकर सीमांचल का मुसलमान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का बंधुआ मजदूर नहीं है। राजद ने मुसलमानों का हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। पूर्व सांसद सरफराज आलम के द्वारा ईद मिलन सह-कार्यकर्ता समारोह का आयोजन किया था। इस मौके पर जिलाभर से आए अपने समर्थकों को संबोधन करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया। वहीं अपने भाई पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लालू-तेजस्वी ने अररिया से जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह अनुकंपा वाले नेता हैं। जी हजूरी करके उन्होंने लालू-तेजस्वी की अनुकंपा पाई है।

    सरफराज आलम ने कहा कि वे सीमांचल के गांधी तस्लीमुद्दीन के पुत्र हैं, जिसके DNA में चापलूसी और जी हजूरी नहीं है। तेजस्वी यादव के हिटलरशाही को सीमांचल के मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे बिहार में सिर्फ अपने परिवार को टिकट दिया, बाकी जगहों पर टिकट बेचने का काम किया है। मेरे साथ राजद ने सिर्फ धोखा हीं नहीं किया, बल्कि पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। सरफराज ने कहा कि राजद ED और CBI के भय से भाजपा की बी-टीम बनकर काम कर रही है। सरफराज आलम ने कहा कि मेरे लहजे में जी हजूरी नहीं है, इससे ज्यादा मेरा कुसूर क्या था? जमीर बेचकर मैं राजनीति नहीं करता। उन्होंने समर्थकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर राय ली।

  • पंजाबः अवारा कुत्ते का आंतक, डेढ़ साल के मासूम को कियागंभीर रूप से घायल

    कोटरपूराः पंजाब में फरीदकोट जिला के कोटकपूरा शहर में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के एक बच्चे को आवारा कुत्ता अपने मुंह में दबाकर भागने लगा। तभी बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर मां और उसकी बड़ी बहन बाहर आई तो देखा कि कुत्ते ने बच्चे को अपने मुंह में दबाया हुआ है। यह देखकर उन्होंने कुत्ते को डंडे मारकर बच्चे को बचाया। हालांकि तब तक कुत्ते ने बच्चे के सिर, गले, पीठ, हाथ और पेट में गंभीर घाव कर दिए थे। कोटकपूरा शहर के वाल्मीकि नगर निवासी संजय ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है. बेटा सबसे छोटा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनका डेढ़ साल का बेटा घर के सामने खेल रहा था, तभी वहां एक आवारा कुत्ता आया और उनके बच्चे को गले से पकड़ कर तेजी से भागा। 

    इस दौरान बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और बेटी दौड़कर बाहर निकली और बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक बेटा लहू-लुहान हो चुका था। उन्होंने बताया कि वह बच्चे को उपचार के लिए फरीदकोट सिविल अस्पताल में लेकर आए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है। संजय के कहा कि वह परमात्मा का शुकराना करते हैं कि उनका बेटा सही सलामत है, लेकिन अगर थोड़ी देरी हो गई होती तो शायद आज उनका बेटा उनके साथ नहीं होता। बता दें, इसी तरह कोटकपूरा शहर में ही एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर अर्शदीप सिंह को दो आवारा कुत्तों ने काट कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिन्हें उपचार के लिए कोटकापूरा शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालांकि उनकी हालात में अब सुधार है।

  • रईसजादों की गुंडागर्दी, कार से निकालकर युवक को लात-घूंसों से पीटा, देखें वीडियो

    नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में बेखौफ रईसजादे आज बेलगाम हो गए। सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर-5 के पास रईसजादों का आतंक देखने को मिला। एक छात्र को गाड़ी से खींचकर गिराया और लात घूंसों से जमकर पीटा। फॉर्च्यूनर गाड़ी में पीड़ित छात्र के साथ छात्रा भी मौजूद थी। इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र का मामला है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • इस इलाके में चली गोली, डेढ़ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

    इस इलाके में चली गोली, डेढ़ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में डेढ़ साल के एक बच्चे को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली बच्चे की बाजू में लगी है और उसका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की मां व दादा से बातचीत की तो उन्होंने वारदात को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में ये ही पता चला है कि गोली बच्चे के पिता ने चलाई थी। वह फरार है। पुलिस के ASI के बयान पर हत्या प्रयास का केस दर्ज हुआ है।

    गोहाना सदर थाना पुलिस को 12 अप्रैल को शाम को सूचना मिली थी कि लाठ गांव एक बच्चे अयांस पुत्र अजय को गोली लगने के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस पर एएसआई नीरज पुलिस टीम के साथ मेडिकल में पहुंचे। वहां पर बच्चे के साथ उसकी मां हिमांशी और दादा जोरा सिंह निवासी लाठ गांव मिले। बच्चे की उम्र 1 साल 7 महीने 18 दिन बताई गई। अयांस का जन्म 27 अगस्त 2022 को हुआ बताया गया।

    पुलिस ने घटना को लेकर मां-दादा से जानकारी देने को कहा तो दोनों ने कोई भी बयान देने से मना कर दिया। पुलिस ने उनको मौखिक या लिखित बयान देने के लिए बार-बार टोका, लेकिन वे बोले नहीं। एएसआई नीरज के अनुसार बच्चे के परिजन जान बूझकर सच्चाई छुपा रहे हैं। ASI नीरज के अनुसार इसे बाद वे गांव लाठ में बच्चे के घर पर पहुंचे। वहां पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। मौका घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल पर पड़े खून के सैंपल लिए गए। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि डेढ़ साल के बच्चे को घर पर ही गोली लगी है। गोली उसके पिता अजय ने ही चलाई थी।

    पुलिस हालांकि इसकी छानबीन कर रही है कि बच्चे पर गोली किन हालातों में चली। पिता ने बेटे को मारने का प्रयास किया है या गोली किसी अन्य को मारते समय निशाना चुकने से बच्चे को लगी। थाना गोहाना सदर में पुलिस ने परिजनों के बयान न देने की सूरत में पुलिस के जांच अधिकारी नीरज की तहरीर पर ही धारा 307 IPC व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है।

  • पार्टी को बड़ा झटकाः प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    पटनाः लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। वहीं आज आरजेडी को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पत्र लिखकर कहा कि मैंने महसूस किया है कि राष्ट्रीय जनता दल को समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्कता नहीं है। बहुत दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशफाक करीम आज जेडीयू में शामिल होंगे।

    चुनाव आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार स्टेट आइकन बनाया है। मैथिली ठाकुर ने पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए कहा है कि फेज वन के तहत 4 जिलों में घूमे हैं। औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में घूम-घूम कर हर इंसान को वोट देने के लिए जागरूक किया। इसके बाद यूथ वोटर को लेकर कहा मैं खुद पहली बार वोट देने जाऊंगी तो काफी उत्सुकता है। आरजेडी का परिवर्तन पत्र जारी होने के बाद सियासत तेज है।

    वहीं, इसको लेकर पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नकारात्मक बयान लोग दे रहे हैं, हम लोग आशावादी लोग हैं, पॉजिटिव हैं। जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं हम। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको मालूम होना चाहिए, जब हमारे साथ थे तो हमको धन्यवाद देते थे कि इतना नौकरी आप दे दिए क्यों नहीं। मिलकर देश के नौजवानों को एक करोड़ रोजगार दें, देश की जनता और बिहार की जनता हम लोगों को आशीर्वाद देगी। यह पूरा विश्वास है। वहीं, मंत्री विजय चौधरी के बयान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वो पीएम मोदी की बुराई कर रहे हैं। 20 करोड़ 10 साल में समझते नहीं है आप लोग।

  • शादी से लौट रहे 4 लोगों को कार सवार ने रौंदा, 3 भाई-बहनों की मौ+त 

    नोएडा: थाना बीटा-2 में परी चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार भाई बहनों को कार ने रौंद दिया। इस हादसे में दो बहन और एक भाई की मौत हो गई। वहीं, बहन की सहेली गंभीर रूप से घायल है। घटना का दुखद पहलू ये है कि सभी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इस कारण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

    जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र की बहन शैली (26 वर्ष), अंशु (14 वर्ष) और अंशु की सहेली सिम्मी बाइक पर सवार होकर परी चौक से कुलेसरा की तरफ आ रहे थे। तभी ब्रेकर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया। इससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, कार चालक भागने में सफल रहा।

    इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने इस मामले में बीटा-2 थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जिससे आरोपी कार चालक की पहचान हो सके।