Blog

  • जालंधरः घर से मिली व्यक्ति की ला’श

    जालंधर, ENS: महानगर के सुदर्शन पार्क के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेंटर की लाश गली सड़ी हालत में उसके घर से बरामद हुई है। हैरानी की बात यह है कि उसके घर के साथ रहते मृतक की बहन अपने सौतेले पिता के साथ रह रहे है, उनको भी घटना का पता तक नहीं लगा। इस घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों को बदबू आनी शुरू हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे थाना-1 के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सुदर्शन नगर से उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर में से काफी बदबू आ रही है।

    जैसे ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो घर के अंदर जाकर देखा कि वहां रहते पेंटर संदीप (29) पुत्र संतोश निवासी सुदर्शन पार्क का शव बेहद बुरी हालत में था। शव पुरी तरह सड़ चुका था और उस पर कीड़े भी रेंग रहे थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिस कमरे से संदीप का शव मिला वहां से शराब की बोतलें, सिगरेट और तंबाकू बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव करीब 7 दिन पुरानी है। पुलिस को शक है कि संदीप शराब की हालत में बाथरूम जाने के लिए उठा होगा और गिरने से उसकी मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों ने भी उसे बाहर आता जाता नहीं देखा था। 

  • पंजाब : भाई-बहन पर पड़ोसियों ने किया हमला, देखें CCTV

    लुधियाना : एक बुजुर्ग भाई-बहन के घर पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनका मकान सस्ते दाम में खरीदना चाहते है। पड़ोसी चाहते है कि वह लोग मकान बेच मोहल्ला छोड़ चले जाए। इसी रंजिश के कारण वह अकसर उनसे विवाद करते है। पड़ोसियों ने उन पर लोहे की बाल्टियों से हमला किया, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में वर्णनीय यह भी है कि बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा भी पड़ोसियों की आंखों में लाल मिर्च डाला गया गया है। इसके बाद उन्होंने लोहे की बाल्टी से हमला किया है। बुजुर्ग महिला प्रवेश के भाई ने कहा कि जब पड़ोसी उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे

    तो उसने अपनी आत्म रक्षा के लिए लाल मिर्च का पाउडर उन पर डाला। पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रवेश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ सलेम टाबरी खजूर चौक में रहती है। उसका भाई घर के आंगन में कुछ काम कर रहा था। अचानक से पड़ोसी युवक उन्हें घर के बाहर खड़ा होकर गालियां देने लगे। उनके भाई और उसने जब पड़ोसियों से गाली-गलोच का कारण पूछा तो उस युवक के साथियों ने गालियां देनी शुरु कर दी। देखते ही देखते उक्त युवक ने उनके घर पर बाल्टियों से हमला कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रवेश ने बताया कि पड़ोसी युवक द्वारा बाल्टियां मार कर उनके पेट पर नील डाल दिए।

    घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई।  उन्होंने बताया कि किसी तरह घर का दरवाजा बंद करके उन्होंने अपनी जान बचाई है। प्रवेश मुताबिक कई वर्षों से पड़ोसी उनके साथ इसी तरह का व्यवहार कर रहे है। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। इस संबंधी उन्होंने कई बार थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने कभी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पीड़ित बुजुर्गों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और रोजाना मारपीट करने वाले पड़ोसियों पर एक्शन दिलवाया जाए।

  • पंजाबः निलंबित AIG मालविंदर सिंह सिद्धू को लेकर आया कोर्ट का फैसला 

    चंडीगढ़ः पूर्व एआईजी ह्यूमन राइट्स मालविंदर सिंह सिद्धू को मोहाली कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। डीएसपी से मारपीट के मामले में मलविंदर सिंह को जमानत मिल गई है। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से रोपड़ जेल में बंद निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि 30 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो ने एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू और दो अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इससे पहले मामले की जांच कर रहे विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी के साथ मारपीट करने के आरोप में मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह रोपड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

    गौरतलब है कि मालविंदर सिंह को हाल ही में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। मालविंदर सिंह को आय से अधिक संपत्ति और आपराधिक मामलों की जांच में शामिल होने के लिए मोहाली विजिलेंस मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोप थे कि वह एक वॉयस रिकॉर्डर को छुपाकर विजिलेंस के कार्यालय पहुंचे। इस बीच, आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अधिकारियों के साथ हाथापाई की और घटना का विवरण दर्ज करने के लिए दस्तावेज भी फाड़ दिए। जिसके बाद विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बुला ली। इस मामले को लेकर डीएसपी बरिंदर सिंह ने कहा कि उसके खिलाफ मोहाली पुलिस स्टेशन फेज-8 में गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • जालंधरः मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने आयोजित प्रोग्राम में तीसरा स्थान किया हासिल

    जालंधर, ENS: मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑटोमोबाइल तृतीय वर्ष के विद्यार्थी सुखराजबीर सिंह ने देश भगत यादगार हॉल में आयोजित वार्षिक “मेला गदरी बाबेयां दा” में पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें पंजाब भर से और आस पास के कुछ राज्यों से भी विद्यार्थी शामिल हुए। पेंटिंग का विषय “फ्रीडम ऑफ स्पीच” था जिसे सुखराजबीर ने अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। 

    आयोजक और निर्णायक मण्डल द्वारा उसे ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और किताबों का सेट भेंट किया गया। प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह ने विजेता विद्यार्थी का मार्गदर्शन करने के लिए लेक्चरर प्रभु दयाल की श्लाघा की और विद्यार्थी को बधाई व आशीर्वाद देते हुए आगे भी अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਫ੍ਰਤਾਰ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਠੱਗੀਆਂ ਦੇ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਿੱਸੇ ਅਕਸਰ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਅਜਿਹੀ ਠੱਗੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਅਜਿਹੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਫਰਾਂਸ ਅਤੇ ਯੂਰਪ ਦੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਭੇਜਣ ਦੀ ਡੀਲ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦੁਬਈ ਬੁਲਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਉਸ ਦਾ ਪਾਸਪੋਰਟ ਆਦਿ ਖੋਹ ਕੇ 3-4 ਮਹੀਨੇ ਦੁਬਈ ਵਿੱਚ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਕਰ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਗਿਰੋਹ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਅਹਿਮ ਰੋਲ ਨਿਭਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਬਾਕੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਪਿਓ ਪੁੱਤ ਹਨ ।

    ਇੱਕ ਹੋਰ ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਹੈ, ਕਿ ਇਹ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਦੁਬਈ ਬੁਲਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਬੈਂਕ ਕੋਲੋਂ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਈਆਂ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਲੈ ਕੇ ਦੋਹਰੀ ਠੱਗੀ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਦੁਬਈ ਗਏ ਕਈ ਵਿਅਕਤੀ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ, ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਚੰਗੁਲ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲ ਕੇ ਵਾਪਸ ਭਾਰਤ ਪਰਤਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਰਾਹੁਲ ਨਾਮ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਡੀਐਸਪੀ ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਪਾਸੋਂ ਪੜਤਾਲ ਕਰਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ।

  • महशूर स्वीट शॉप को लेकर दो पक्षों में खूनी जंग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-7 की एक स्वीट शॉप में मारपीट और दुकान के शीशे तोड़ने और खोंचे से बुरी तरह हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बुरी तरह हमला करते दिखे। इसमें स्वीट शॉप का एक कारिंदा भी हमला करता नजर आ रहा है। हमले में दोनों पक्षों को चोट आई है। शुक्रवार दिन में घटी इस घटना की जानकारी पाकर सेक्टर 26 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना पुलिस के मुताबिक दो भाइयों में संपत्ति विवाद के चलते झड़प हुई है। इसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस घटना से आसपास के दुकानदार भी घबरा गए। हमले में चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है।

    पुलिस को मामले में एक पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस सारी घटना की जांच करते हुए कार्रवाई में लगी है। फिलहाल पुलिस ने देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। उधर, पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को सेक्टर 25/38 की सड़क पर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों गुटों के लोगों ने व्यस्त सड़क पर ही एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सरेआम बीच सड़क हो रहे इस पथराव की सूचना पाते ही एक के बाद एक कई पीसीआर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को आते देख दोनों गुट के लोग फरार हो गए।

    वहीं, हमले के दौरान सड़क पर जाने वाले यात्री भी पथराव को देख रुक गए और वहां पर कुछ समय के लिए यातायात जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर-25 से एक युवकों का गुट सेक्टर-38 पहुंचा। यहां पर किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस बल खड़ा कर दिया गया है। पुलिस झगड़े का कारण और दोनों गुटों का पता लगाने में जुटी है।

  • बड़ी खबर : इस इलाके में 2 गुटों में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    अंबाला: हरियाणा की अंबाला सिटी के वीटा एन्क्लेव में गोलियां चली हैं। मामला चंडीगढ़-पंजाब के 2 गुटों में गैंगवार से जुड़ा हुआ है। वारदात के बाद दोनों गुट घटनास्थल से फरार हो गए हैं। वहीं, एक गुट चंडीगढ़ नंबर की ऑल्टो गाड़ी छोड़कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, 4-5 बदमाश चंडीगढ़ नंबर की (CH 01 AL 9650) ऑल्टो गाड़ी में थार सवार युवक पर हमला करने आए थे।

    इस दौरान दोनों में झड़प हो गई। इस दौरान थार सवार युवक ने पिस्टल से हमलावरों का पीछा करते हुए फायरिंग की। हमले में ऑल्टो कार के शीशा भी टूटा है। उधर, सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुट फरार हो गए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास से CCTV फुटेज खंगाल रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਐਕਟੀਵਾ ਸਵਾਰ ਅਨਪਛਾਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲਾਈ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਾਮਲਾ ਕੁੰਦਨਪੁਰੀ ਇਲਾਕੇ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਗਰਾਉਂਡ ਨੇੜੇ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਗਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖੜੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਦੋ ਅਨਪਛਾਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਡਰਾਈਵਰ ਸੀਟ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਤੋੜ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਾਰ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ 5:15 ਤੇ ਕਾਰ ਦੇ ਹੂਟਰ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਆਈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਗੌਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ।

    ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 2 ਮਿਨਟ ਬਾਅਦ ਹੀ ਕੰਟੀਨਿਊ ਆਵਾਜ਼ ਆਉਂਦੀ ਰਹੀ ਤੇ ਜਦ ਬਾਹਰ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਸਾਡੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਰਹਿੰਦੇ ਬੁਝਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਦੇਖਿਆ ਤੇ ਦੋ ਐਕਟੀਵਾ ਸਵਾਰ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਤੋੜ ਉਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਬਾਬਤ ਚੌਕੀ ਅੱਠ ਨੰਬਰ ਨੂੰ ਇਹ ਤਲਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਕੰਪਲੇਂਟ ਕਰਾ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜੋ ਹੋਏਗੀ ਉਹ ਕਰਾਂਗੇ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ :  ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ ਮਾਰਗ ਤੇ ਸਥਿਤ ਜੈਨ ਕਲੋਨੀ ਤੋਂ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਛਾਪਾ ਮਾਰ ਕੇ ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਆਲ੍ਹਾ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਏਡੀਸੀ ਵਿਓਮ ਭਾਰਦਵਾਰ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਘਰ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦਾ ਡਰਾਅ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਇਹ ਮਾਲ ਮੰਗਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਏਡੀਸੀ ਵਿਓਮ ਭਾਰਦਵਾਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪਟਾਕੇ ਨਹੀਂ ਰੱਖੇ ਜਾ ਸਕਦੇ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਲ ਲਾਇਸੈਂਸ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ। ਏਡੀਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਇਸੈਂਸ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਹਿਰਾਇਸੀ ਇਲਾਕੇ ਚ ਕਿਸੇ ਸੂਰਤ ਚਪਟਾਕੇ ਨਹੀਂ ਰੱਖੇ ਜਾ ਸਕਦੇ। ਜਿ਼ਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜੈਨ ਕਲੋਨੀ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਜੋ ਕਿ ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਓਹਾਰ ਤੇ ਵੇਚੇ ਜਾਣੇ ਸਨ। ਪਰੰਤੂ ਸਵਾਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਹਿਰਾਇਸੀ ਇਲਾਕੇ ਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਜਾਂਦਾ, ਤਾਂ ਇਸ ਲਈ ਫਿਰ ਕਸੂਰਵਾਰ ਕੌਣ ਹੁੰਦਾ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਅਨਸਰਾਂ ਤੇ ਸਖਤੀ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਚ ਉਹ ਆਪਣੀ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖਤਰੇ ਚ ਨਾ ਪਾਉਣ।

  • पंजाबः सरकारी बस में गर्भवती महिला को ना उतारने पर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल 

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब रोडवेज की बस में महिलाओं द्वारा काफी हंगामा किया गया। दरअसल, बस में सफर कर रही सवारियों का आरोप है कि उक्त बस में एक गर्भवती महिला सफर कर रही थी। इस दौरान उक्त महिला ने जहां उतरना था उसे बस कंडक्टर द्वारा उतारा नहीं गया। जिसके बाद बस में सफर कर रहे लोगों द्वारा इस बात का विरोध किया गया। इस दौरान चलती बस में काफी हंगामा हुआ। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    जिसमें महिला सहित कुछ अन्य लोग कह रहे है कि बस इसके बाप की है जो रोक नहीं रहा है। इस दौरान महिला कह रही है कि उक्त कंडक्टर ने उसे बस से नहीं उतारा। इस दौरान अन्य व्यक्ति कह रहा है कि उक्त गर्भवती महिला ने अभी चलती बस से गिर जाना था अगर वह उसे ना पकड़ता। इस हंगामे के दौरान भी काफी समय तक बस चालक द्वारा बस को रोका नहीं गया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि अगर उक्त महिला को कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेवार होता।

    इस दौरान कंडक्टर कह रहा है कि देख कर बस में चढ़ा करों। वहीं व्यक्ति ने कहा कि जो बस के स्टॉपिज है वहां पर वह भी भाग कर चढ़े है, उस दौरान कौन-सा बस चालक ने स्टॉपिज पर बस को रोका था। जिसके बाद उक्त स्टॉपिज पर बस रूकी तो सवारियां नीचे उतरी और बस के आगे खड़ी होकर हंगामा करने लगी। महिला ने कहा कि वह पैसे देकर बस में सफर कर रही थी, लेकिन बस चालक और कंडक्टर द्वारा उसके साथ बदतमीजी की गई। काफी समय तक हंगामा होने के बाद लोगों ने उक्त बस को वहां से रवाना कर दिया।