Blog

  • पंजाबः पूर्व SHO और ASI सहित 3 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    पंजाबः पूर्व SHO और ASI सहित 3 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा मुल्लांपुर में पूर्व एसएचओ और एएसआई समेत 3 लोगों पर थाना दाखा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविंदरपाल सिंह ने डीएसपी दाखा को 11 फरवरी 2022 को शिकायतकत दी थी। रविंदरपाल सिंह ने शिकायत में लिखा था कि एएसआई चमकौर सिंह (रिटायर्ड) ने आर्म्स एक्ट के तहत फार्च्यूनर गाड़ी जीरकपुर से रिकवर की थी। यह गाड़ी फिरोजपुर रोड पर एक पैलेस के बाहर से पिस्टल की नोक पर छीनी गई थी। इस गाड़ी का मालिक लुधियाना का रहने वाला है। गाड़ी के मालिक को पुलिस ने नो डयूज लिख कर दे दिया था, यानि कि गाड़ी मिली नहीं। बताया जा रहा है कि गाड़ी के मालिक को कंपनी से क्लेम मिल गया था।

    उस गाड़ी को मालखाना में जमा करवाने की जगह पूर्व एएसआई चमकौर सिंह और एसएचओ प्रेमजीत सिंह खुद इस्तेमाल करने लगे। आरोपियों ने गाड़ी पर जाली नंबर लगा लिया। गाड़ी का असल नंबर PB-11FU-0501 था। बाद में आरोपियों ने गाड़ी पर PB-10AZ-1500 नंबर की प्लेट लगा दी। ये गाड़ी अक्सर प्रेम सिंह ही चलाता था। कई बार यह गाड़ी एयरपोर्ट तक भी गई है। एसएचओ का रुतबा होने के कारण कोई पुलिस कर्मी प्रेमजीत को नाकाबंदियों पर रोक कर कागजात आदि पूछने की हिम्मत तक नहीं करता था।

    जैसे गाड़ी पर लगे जाली नंबर प्लेट की बात जगजाहिर होने लगी तो रविंदरपाल ने इसकी शिकायत डीएसपी को दी थी। वहीं एक अन्य आरोपी जगसीर सिंह बैक साइड पंडोरी नर्सिंग होम,मंडी मुल्लांपुर ने बयान लिखवाया था कि उक्त गाड़ी उसने लुधियाना कार बाजार से खरीदी है और जाली नंबर का पता लगने पर उसने यह गाड़ी वापस कर दी है। जगसीर द्वारा लिखवाया बयान संदिग्ध होने पर जांच और बढ़ाई गई। एसएसपी के आदेशों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बता दें आरोपी प्रेमजीत लुधियाना में सीआईए-1 का प्रभारी भी रहा है। प्रेमजीत सिंह अक्सर विदेशों में ही घुमता रहा है।

  • पंजाबः सेवानिवृत्त पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः सेवानिवृत्त पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान मंगलवार को एक सेवानिवृत्त पटवारी हरबंस सिंह को 13,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां विजिलेंस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी हरबंस सिंह को लहरगागा के राजिंदर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने अपने परिवार के प्लॉट के इंतकाल के पंजीकरण के लिए 13,000 लिए हैं। विजिलेंस ने उसकी शिकायत की जांच के बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, थाना पटियाला के विजिलेंस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः 4 IAS और 7 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

    पंजाबः 4 IAS और 7 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

    चंडीगढ: पंजाब में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी सूचि के तहत 4 IAS सहित 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए है। जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह का भी तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः लखबीर लंडा गैंग के 5 सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधरः लखबीर लंडा गैंग के 5 सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधर/हर्ष कुमारः देहाती पुलिस ने विदेश में बैठे लखबीर लंडा गैंग के 5 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 रिवाल्वर .32 बोर, 1 पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद, 4 चले हुए रौंद और 3 बाइक बरामद किए है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ नानू पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मलियां करतारपुर, संदीप कुमार उर्फ साबी पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव धीरपुर, करतारपुर, गुरबीर सिंह उर्फ गिन्नी पुत्र मंजीत सिंह निवासी गांव खुर्दपुर, आदमपुर, मंजीत सिंह उर्फ मन्न पुत्र कशमीर सिंह निवासी गांव धुनकपुर कलां, अमृतसर, लवप्रीत सिंह उर्फ चीन्नी पुत्र लखविंदर सिंह गांव धनकपुर कलां अमृतसर के रूप में हुई है।

    एसएसपी देहात के स्वर्णदीप सिंह और एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकद्दमा 315/22 में फरार चल रहे 2 आरोपी भोगपुर के गांव चक्क झंडू में छुपे हुए है। फिल्लौर और आदमपुर पुलिस ने सांझा ऑप्रेरशन चलाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में रेड की तो उसी दौरान गांव में घर में छिपे 6 आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर गन्ना के खेते में छिप गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग थानों की पुलिस और सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ड्रोन और दूरबीन की मदद से 5 आरोपियों को खेतों से काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक साथी अभी भी पकड़ से बाहर है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस उसकी तालाश में जुटी हुई है। 

  • जनता की नहीं अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं कांग्रेसी: सतपाल सत्ती

    जनता की नहीं अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं कांग्रेसी: सतपाल सत्ती

    भाजपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभाओं में किया चुनाव प्रचार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने चुनाव प्रचार को गति प्रदान करते हुए मंगलवार को भी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
    मंगलवार को सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनोली, मजारा, मलूकपुर, अजोली, छतरपुर, लबेरिया मोहल्ला, नगर परिषद मैहतपुर के वार्ड 6 और 7 में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सपा सिंह सती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीति और नेतृत्व विहीन हो चुकी है। सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस के नेता हवा हवाई घोषणाएं कर रहे हैं जबकि हालत यह है कि कांग्रेस के नेताओं में अपनी अपनी डफली अपना अपना राग जैसे हालात पैदा हो चुके हैं।
    मैंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं अपितु वह वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं और ऐसी लड़ाई में कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों को पूरी तरह अनदेखा ही किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य हुए हैं, ऐसा विकास कांग्रेसी सरकारों के समय कभी नहीं हो पाया।

    उन्होंने कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र की जनता मौजूदा विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी से पिछले 5 साल में किए गए कामों का हिसाब मांग रही है और कांग्रेस के प्रत्याशी और तमाम नेता लोगों से मुंह छुपाते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पतली हालत को देखते हुए ही कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे हैं। मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अधिकतर युवाओं में भाजपा के प्रति काफी विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस विश्वास को भाजपा कभी टूटने नहीं देगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरी है लेकिन कांग्रेस के नेता विकास के मामले पर बात करने का साहस नहीं जुटा पा रहे।
    भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार अभियान में जखेड़ा गांव में हुई नुक्कड़ सभा के दौरान 40 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं में कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप कालिया और युवा इंटक के अध्यक्ष रजत कालिया समेत 40 युवा शामिल रहे। इस मौके पर रजत कालिया ने कहा कि मौजूदा विधायक 5 वर्ष तक उनके गांव में आए ही नहीं। जबकि सतपाल सिंह सत्ती ने चुनाव हारने के बावजूद उनके गांव के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास के रथ को तेजी से घुमाया है। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती की विकास पसंद सोच के चलते ही वह भाजपा के साथ जुड़े हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में सतपाल सिंह सत्ती को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जी-जान से काम करेंगे।
  • पंजाबः पूर्व मेयर के घर के बाहर पुलिस कर्मी से चली गोली, हादसे में घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व मेयर के घर के बाहर पुलिस कर्मी से चली गोली, हादसे में घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले में पूर्व मेयर सुभाष शर्मा के उनके भाई रमेश शर्मा के घर के बाहर मंगलवार गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली चलने से सुरक्षा पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। जिसे अन्य सुरक्षाकर्मियों व इलाका निवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मेयर सुभाष शर्मा के भाई व दुर्ग्याणा मंदिर के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा के घर के बाहर मंगलवार दोपहर के समय यह हादसा हुआ। सीसीटीवी से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश शर्मा की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी अपना सामान सड़क के किनारे लगे बैंच पर समेट रहा था। सामान संभालने के बाद वह अपनी कार्बाइन लेकर रमेश शर्मा के घर की तरफ आ रहा था कि इसी दौरान कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जो सुरक्षा कर्मी की टांग पर लगी।

    गोली चलने की आवाज सुनकर सुभाष शर्मा के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिस सुरक्षाकर्मी को संभाला और अस्पताल में दाखिल करवाया। गोली लगने से घायल हुए पुलिसकर्मी की हालात स्थिर बताई जा रही है। वहीं एसीपी नार्थ गुरप्रताप सिंह सहोता और थाना ए डिवीजन के एसएचओ गगनदीप सिंह मौके पर पहुंच और मामले की जांच शुरू करवाई।

  • व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टर का किया निरीक्षण

    व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टर का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनावों के दौरान जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनावी खर्चें पर होने वाले व्यय की निगरानी रखने के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जिला ऊना के लिए व्यय पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह (आईआरएस) को नियुक्त किया गया है।
    व्यय पर्यवेक्षक ने मंगलवार को जिला परिषद भवन ऊना के हाॅल मंें पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने समस्त विधानसभा क्षेत्रों के सहायक पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में होने वाले खर्चें का पूरा ब्यौरा व्यय रजिस्टर में दर्ज होने अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि व्यय रजिस्टरों का दूसरा निरीक्षण 6 नवंबर को तथा तीसरा 10 नवंबर को होगा। उन्होंने चुनावा आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना करने को कहा।
  • जालंधरः ग्रीन ऐवन्यू में संदिग्ध हालातों में घर से महिला का शव मिला, इलाके में दहशत का माहौल

    जालंधरः ग्रीन ऐवन्यू में संदिग्ध हालातों में घर से महिला का शव मिला, इलाके में दहशत का माहौल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के ग्रीन ऐवन्यू मे संदिग्ध हालातो में औरत की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसका पता तब चला जब सुबह दूध देने आए व्यक्ति ने 3 से 4 बार घर की घंटी बजाई लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया और उस दौरान उसे जब घर से दुर्गंध आ रही थी तो उसने आस-पास के घरवालों को और पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची भार्गव कैंप की पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर महिला का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान सुदेश रानी के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों ने बताया कि मृतक सुदेश रानी घर में अकेली रहती थी। लोगों ने बताया कि मृतक पिछले दो से तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। 

  • सामान्य पर्यवेक्षकों ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    सामान्य पर्यवेक्षकों ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव के संबंध में डीआरडीए हाॅल में ऊना जिला के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षकों मुकेश कुमार आईएएस और प्रशांत मिश्रा आईएएस ने मंगलवार को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक मंे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा, समस्त रिटर्निंग अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    बैठक में विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की रेंडमाइजेशन की गई तथा उपस्थित प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया बारे व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के सवालों के व्यवहारिक उत्तर देकर उनकी शंकाओं को दूर किया गया।
    इसके पश्चात उपस्थित लोगों को सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार आईआरएस द्वारा चुनावी प्रचार के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव आचार संहिता बारे विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल होने वाले वाहनों की अनुमति लेना तथा अनुमति की वास्तविक प्रतिलिपि वाहन पर चस्पान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विधानसभा चुनावों निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में अपना योगदान दें तथा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करने को कहा।
    बैठक में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी के विषय में भी उपस्थित प्रतिनिधियों को विस्तृत  जानकारी दी गई। 
     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने चुनावों के       दृष्टिगत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बारे सामान्य पर्यवेक्षकों को अवगत करवाया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त उना राघव शर्मा ने बताया कि ऊना, हरोली तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के सुझाव या शिकायत के लिए कोई भी व्यक्ति सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार आईआरएस के मोबाइल नंबर 7649981625 पर संपर्क करने के अलावा ऊना में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के कमरा नंबर दो पर प्रातः 11ः00 से 12ः00 बजे तक मिल सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना ने जानकारी दी कि चिंतपूर्णी तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव संबंधी शिकायत या सुझाव के  सुझाव कोई भी व्यक्ति  सामान्य पर्यवेक्षक प्रशांत मिश्रा के  मोबाइल नंबर 94834 65895 पर सूचित करने के अलावा अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुबह 10ः30 से 11ः30 तक मिल सकते हैं।
    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त उना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब डॉ मदन कुमार,  तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के प्रतिनिधि गण तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
  • सामान्य पर्यवेक्षक ने कुटलैहड़ विस पर लगे नाकों का किया औचक निरीक्षण

    सामान्य पर्यवेक्षक ने कुटलैहड़ विस पर लगे नाकों का किया औचक निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्टैटिक निगरानी टीमों द्वारा लगाए गए नाकों का मंगलवार को सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सामान्य पर्यवेक्षक ने बाॅर्डर ऐरिया पिपलू में लगाए गए नाके का निरीक्षण किया तथा उन्होंने स्वयं गाड़ियों के दस्तावेज़ जांचे। उन्होंने डयूटी पर तैनात अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ करने तथा हर गतिविधि पर बारीकी से नज़र रखने के निर्देश दिए। 
    सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जिला मंे जगह-जगह पर नाके लगाकर गाड़ियों की आवाजाही पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।