जालंधर (वरुण)। जालंधर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में करीब 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि बुधवार को किसी भी रोगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आई थी।
Blog
-

दो पहिया वाहन चोर बीरु और उसका साथी गिरफ्तार, 7 वाहन बरामद
जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी के अधीन पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने दो पहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निखिल बग्गा उर्फ बीरू पुत्र सुरेंद्र कुमार वासी दशमेश नगर और दूसरा आरोपी नाबालिक है।
थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा को सूचना मिली थी कि बीरु ने अपने साथियों और नाबालिक लड़को के साथ मिलकर गिरोह बनाया है जो चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दो पहिया वाहन चुराते है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीरू और उसके नाबालिग साथी को चोरी के 6 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा सहित काबू कर लिया। इस गैंग का तीसरा साथी गौतम फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है । पुलिस का दावा है कि इस गैंग के फरार सदस्यों के पकड़े जाने पर चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।
-

RBI ने इस बैंक पर की बड़ी कार्रवाई,लाइसेंस किया रद्द…
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरबीआई ने कर्नाटक के बगलकोट में स्थित मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. यह आदेश 8 जून से प्रभावी हो गया है. आरबीआई की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद मुधोल सहकारी बैंक को जमाओं के पुनर्भुगतान और नकदी लेने से भी रोक दिया गया है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लाइसेंस रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और आय की संभावनाएं नहीं हैं. आरबीआई की तरफ से यह भी कहा गया कि बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा.
केंद्रीय बैंक के नियमानुसार जिन ग्राहकों की रकम बैंक में जमा है वो जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के तहत अपनी रकम ले सकते हैं. इस नियम के अनुसार 5 लाख रुपये तक की बीमा रकम देने का नियम है. इससे ज्यादा की रकम आपको इससे नहीं मिलेगी.
इसके तहत देश में संचालित होने वाले सभी कॉमर्शियल बैंकों में सभी तरह की जमा-धनराशियों जैसे बचत, फिक्स्ड, चालू, सावधि जमा आदि को शामिल किया गया है. इसके अंतर्गत राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत राज्य, केंद्रीय और प्राथमिक सहकारी बैंक भी आते हैं.
-

राष्ट्रपति चुनावों की हुई घोषणा, इस दिन होगा चुनाव…
नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। चुनावों के लिए 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।
आपको बता दें कि भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं।
-

युवती आत्महत्या मामले में प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। शिमला जिले के रामपुर बुशहर की रहने वाली 30 वर्षीय युवती थी और बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत थी। युवती ऊना के निजी होटल में अपने प्रेमी से मिलने आई हुई थी और यही उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।मृतक युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के परिजनों के अनुसार युवक और उसकी मां ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और युवती से अपशब्द भी कहे थे।जिला ऊना के उपमंडल हरोली के नजदीकी गांव निवासी युवक से युवती को इंटरनेट के माध्यम से प्यार हुआ जबकि युवक काम के सिलसिले में विदेश गया था। इन दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। युवक विदेश से छुट्टी लेकर घर आया तो उसकी प्रेमिका उस युवक से मिलने ऊना के एक होटल में पहुंची।युवक भी मां सहित लड़की से मिलने पंहुचा था। इस बीच शादी के लिए बात न बनी तो युवती ने जहर निगल लिया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद युवती की मौत के मामले में मृतका के कथित प्रेमी युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। -

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड
ऊना/सुशील पंडित: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।

इस अवसर पर एडीसी ने सरकार द्वारा प्रायोजित सभी ऋण योजनाओं जैसे कि रिटेल, कृषि, वाहन, आवास, शिक्षा, पीएम स्वनिधि, व्यक्तिगत उपभोक्ता ऋण के अतिरिक्त एमएसएमई ऋण संबंधित सभी जानकारियां ग्राहकों को मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी जनसुरक्षा स्कीमों में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आम जनमानस के लिए ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक शाम सुंदर माथुर, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जय पाल भनोट सहित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के शाखा प्रमुखों के साथ ग्राहक उपस्थित रहे।
-

दुष्कर्म के 2 आरोपियों को लोगों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत…
गुमला. झारखंड के गुमला जिले में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया. घटना सदर थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर एक गांव की है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां सुनील उरांव की मौत हो गयी. दोनों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है.
गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बसुआ अम्बाटोली गांव में बुधवार की देर रात यह घटना हुई. यहां ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया. जिसमें दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए.
घटना के विषय में बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने मां के साथ कहीं गई थी. उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिससे लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़कर गांव ले आए. यहां दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. इसके बाद भी ग्रामीणों की नाराजगी कम न हुई और आरोपियों पर टांगी (धारदार हथियार) से हमला किया. पुलिस के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से झुलसे सुनील उरांव की मौत हो गई. वहीं आशीष गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.
घटना के बाद से पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है. गंभीर रूप से झुलसे दोनों आरोपी युवकों का कहना था कि उन्होंने लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं और पारंपरिक हथियार लेकर लड़की के परिजनों को गांव वालों के हवाले करने की मांग कर रहे हैं.
-

पंजाबः सीएम से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में….
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश पर मुलाकात करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, राजा वड़िंग और कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की तरफ से दिए गए समय अनुसार मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस और कांग्रेस में धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
वहीं इस मौके पर राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बात करते बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर खड़ें करीब एक घंटे का समय बीतने वाला है और मान की तरफ से दिया गया समय भी निकल चुका है। इतना इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के साथ अब तक भी मुलाकात नहीं हुई।राजा वड़िंग ने तंज कसते कहा कि यह तो पंजाब का सभ्याचार है कि घर आए को हमेशा सम्मान के साथ बिठा कर मेहमान निवाजी की जाती है लेकिन इस मौके पर जिस तरह का व्यवहार हमारे के साथ किया जा रहा है वह पंजाब की सभ्यता के बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी उन्हें कभी किसी तरफ़ जाने के लिए कह रहे हैं और कभी किसी। जिस कारण ऐले लग रहा है कि हम सब कोई अपराधी हैं जिनको अंदर जाने से रोका जा रहा है।
-

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस रेड,7 से 8 लोग हिरासत में….
मोहाली। मोहाली पुलिस शहर के कई सोसाइटीज में रेड कर रही है। मोहाली की जलवायु टावर सोसाइटी में पुलिस टीम ने आज रेड के दौरान 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक अपराधिक छवि वाले बदमाश की पहचान हुई है, जिसके सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से तार जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है।
बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। अभी मोहाली पुलिस के 20 से 25 जवानों की टीम आज सुबह ही खरड़ के जलवायु टावर में रेड करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। बता दें कि होमलैंड सोसाइटी में पंजाब के कई सिंगर रहते हैं। यहां रेड करने के बाद पुलिस टीम एक और जगह रेड करने वाली है।
बता दें कि अभी तक पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 शार्प शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें पंजाब में भी अलग-अलग छापामारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जलवायु टावर के पकड़े गए एक बदमाश पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसकी भूमिका सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार मुहैया करवाने से जुड़ी हुई हो सकती है। अभी तक 7 से 8 लोगों को पुलिस ने जलवायु टावर से हिरासत में लिया है।
-

पंजाब पुलिस का दावाः यदि सीबीआई मान लेती ये मांग तो रोका जा सकता था मूसेवाला हत्याकांड
नई दिल्ली। लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब इस केस में पुलिस ने एक और शार्प शूटर केशव और उसके साथी चेतन को बठिंडा से गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि केशव को रेकी करने वाले केकड़ा के साथ देखा गया था। केशव पर हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने का आरोप है। बता दें कि, एक दिन पहले ही शार्प शूटर सौरव महाकाल को भी पुणे से पकड़ा गया था। वहीं, पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि यदि सीबीआई ने उनकी मांग मान ली होती तो मूसेवाला हत्याकांड रोका जा सकता था।
पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड के बाद लगातार अन्य राज्य पुलिस के साथ मिलकर हत्यारों की धरपकड़ कर रही है। इसी बीच उसने एक दावा किया है कि उसने 29 मई को हुए हत्याकांड से दस दिन पहले ही सीबीआई के सामने एक मांग रखी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, अगर सीबीआई ने उसकी मानी होती तो सिद्धू मूसेवाला जिंदा होते।
पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने 19 मई को दो पुराने केसों के मद्देनजर कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि यदि समय से सीबीआई यह काम करती तो पंजाब पुलिस सरकार के साथ मिलकर बराड़ पर कार्रवाई के लिए मदद मांगती। लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया।
पंजाब पुलिस का मानना है कि यदि मांग के एक-दो दिन बाद गोल्डी बराड़ के खिलाफ नोटिस जारी हो जाता तो इसमें सीबीआई को इंटरपोल से भी मदद मिल जाती। फिर उसे एजेंसी की मदद से आपराधिक मामलों के चलते भारत लाने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो जाता। ज्ञात हो कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मास्टरमाइंड होने का आरोप गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर ही है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने बीते 5 मई को एक अन्य गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी।
50 हजार लाओ, शव ले जाओ- जवान बेटे का पोस्टमार्टम कराने के लिए मां-बाप मांग रहे चंदा
हालांकि, एक बार फिर से पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग रखी है। पंजाब पुलिस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ जिन दो मामलों पर रेड कॉर्नर जारी करने की मांग की थी, उनमें से एक फरीदकोट के थाना सिटी में 12 नवंबर 2020 को जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट का मामला था। जबकि, दूसरा मामला 18 फरवरी 2021 को हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़ा था।इसके अलावा, मूसेवाला हत्याकांड में बुधवार (8 जून) को एक और कामयाबी हाथ लगी, जिसमें एक शार्प शूटर सौरव महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शार्प शूटर सौरव को मुंबई पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव एक अन्य शार्प शूटर संतोष जाधव के संपर्क में था। बता दें कि संतोष जाधव अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग का करीबी माना जाता है।
