दो पहिया वाहन चोर बीरु और उसका साथी गिरफ्तार, 7 वाहन बरामद

जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी के अधीन पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने दो पहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निखिल बग्गा उर्फ बीरू पुत्र सुरेंद्र कुमार वासी दशमेश नगर और दूसरा आरोपी नाबालिक है। 

थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा को सूचना मिली थी कि बीरु ने अपने साथियों और नाबालिक लड़को के साथ मिलकर गिरोह बनाया है जो चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दो पहिया वाहन चुराते है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीरू और उसके नाबालिग साथी को चोरी के 6 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा सहित काबू कर लिया। इस गैंग का तीसरा साथी गौतम फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है । पुलिस का दावा है कि इस गैंग के फरार सदस्यों के पकड़े जाने पर चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *