Blog

  • महाकुंभ में फिर आग लगने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां जलीं, देखें वीडियो

    महाकुंभ में फिर आग लगने से मचा हड़कंप, 2 गाड़ियां जलीं, देखें वीडियो

    प्रयागराजः महाकुंभ मेले में एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मेला क्षेत्र में सेक्टर 2 के पास खड़ी 2 कारों में आग लग गई। जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि दमकल विभाग ने फौरन ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। एक गाड़ी पूरी जल गई, जबकि दूसरी आधी जली है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महाकुंभ नगर में शनिवार को एक बार फिर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां खड़ी एक कार में आग लगी, जिसकी जानकारी तुरंत ही प्रशासन को दी गई। फिर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अर्टिगा पूरी तरह जल गई, जहकि वेन्यू आधी जली है। इस घटना के संबंध में अग्निशमन अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि हमारे पास अनुराग नाम के व्यक्ति की कॉल आई थी।

    एक गाड़ी में आग लग गई थी। इसके बगल में खड़ी एक दूसरी गाड़ी भी आधी जल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सब लोग सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। गौरतलब है कि बीते दिनों भी एक बड़ा अग्निकांड हुआ था। हालांकि उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। लेकिन गीताप्रेस का काफी नुकसान हुआ था। महाकुंभ मेला में आकस्मिकता से निपटने की तैयारी भी है। मेला क्षेत्र में तकनीकी सहायकों की टीमों को तैनात किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

     

  • ससुर ने बहू को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

    ससुर ने बहू को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल

    जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर शहर के शिकारगढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां बुजुर्ग एक महिला के साथ मारपीट कर रहा है। इस वीडियो की पुष्टि एनकाउंटर न्यूज चैनल ने नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह घटना बनाड थाना क्षेत्र की है। जिसमें शबनम खान नामक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ उपरी मंजिल में रहती हैं और उनके सास-ससुर निचली मंजिल पर रहते हैं।

    महिला ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सास-ससुर ने उनके और बच्चों के साथ मारपीट की है और इसी घटना का वीडियो वायरल किया गया। वायरल वीडियो में महिला कह रही है, ‘अरे, मुझे मारा… मारा, मुझे मारा, अरे, मेरे बच्चों को मार रहा है… मेरे बच्चों को मार डालेगा’ ये शब्द एक चीख-पुकार हैं, जिसकी आवाज में डर और दहशत एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त बुजुर्ग और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। शबनम खान ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर उसका अपने सास-ससुर के साथ विवाद चल रहा था। इसी की वजह से उसके ससुराल वाले उसे और उसके बच्चों को हमेशा परेशान करते हैं। इस मामले को लेकर मंडोर एसीपी नगेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा मामला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए महिला का मेडिकल भी करवाया गया है।

  • Jalandhar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर DC हिमांशु अग्रवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर DC हिमांशु अग्रवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। यह दिवस नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। वहीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अफसर हिमांशु अग्रवाल ने जिला वासियों के नाम एक संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने 25 जनवरी 2025 के दिन 15वें राष्ट्रीय वोटर दिवस की बधाई दी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत चुनाव कमिशन की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। इस दिन की महत्वत्ता को देखते हुए इस दिवस को 2011 से राष्ट्रीय वोटर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु को युवा पीढ़ी की वोट कैसे बन सकती है, इसके बारे में डीसी ने वीडियो के जरिए बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव कमिशन द्वारा कई सहूलतें दी जाती है।

    इसे हर साल मनाने का उद्देश्य मतदाता जागरूकता फैलाना और चुनाव में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है। इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नए मतदाताओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र दिए जाते हैं और चुनावी प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसके अलावा, जन जागरूकता अभियानों और सेमिनारों का आयोजन भी किया जाता है। चुनाव आयोग मतदाता सूची के अद्यतन के लिए भी इस दिन का इस्तेमाल करता है।

    इस दिन को भारत में चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त की गई थी। इस दिन नागरिकों को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन लोगों को यह बताने के लिए है कि उनका वोट लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दिन नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए जाते हैं। साथ ही यह दिन नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जिम्मेदारी महसूस कराता है।

  • Jalandhar News: National Highway पर सड़क हादसे में 2 नौजवान हुए घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर सड़क हादसे में 2 नौजवान हुए घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। इस घटना में 2 नौजवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नींद की झपकी आने से एक्टिवा सवार दो युवकों की डिवाइडर के साथ टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई।

    टीम ने दोनों को फर्स्ट ऐड देकर उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया। घायलों की पहचान सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला तख्तगढ़, फिल्लौर और प्रेमलाल निवासी आकाश नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि फिल्लौर हाईवे पर एक्टिवा सवार नौजवानों के साथ सड़क हादसा हुआ है।

    जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि एक्टिवा सवार युवक ने बताया कि वह जिम में काम करता है। वह काम से साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में नींद की झपकी आने पर उनकी डिवाइडर के साथ टक्कर हो गई। जिस वजह से हादसा हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: कोर्ट के चपड़ासी पर मामला दर्ज, UPI और Google Pay से हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट के चपड़ासी पर मामला दर्ज, UPI और Google Pay से हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने पारिवारिक न्यायालय (फैमली कोर्ट) के निर्णयों को प्रभावित करने और सुनवाई में तेजी लाने के झूठे वादों करके लोगों से रिश्वत लेने वाले एक कोर्ट चपरासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बादल सिंह के रूप में हुई है, जो एडिश्नल प्रिंसिपल जज राजविंदर सिंह की अदालत में काम करता था और अब फरार है। कथित तौर पर चपरासी ने संवेदनशील पारिवारिक विवादों में न्याय की मांग करने वाले हताश व्यक्तियों को धोखा देते हुए प्रति मामले 1,000 रुपये से 3,000 रुपये तक के भुगतान की मांग की।

    शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रदान किए गए यूपीआई और Google Pay लेनदेन के स्क्रीनशॉट ने उसकी गैरकानूनी गतिविधियों को उजागर किया। बीएनएस की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, कोर्ट में रीडर दीपाली ने बताया कि बादल सिंह ने जल्दी सुनवाई की तारीख, मुलाकात के अधिकार को सुरक्षित करने और अनुकूल परिणाम सुनिश्चित करने का वादा करने के लिए पैसे लिए।

    जब ​​वादा किया गया लेकिन वह पूरा नहीं हुआ, तो पीड़ितों ने इस मुद्दे को कोर्ट में उठाया, जिसने आंतरिक जांच शुरू की। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पीठासीन (प्रीजेडिंग) अधिकारी ने बादल सिंह से पूछताछ की तो उसने इस्तीफा दे दिया और गायब हो गया। उसके खिलाफ औपचारिक रूप से 10 अक्टूबर, 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने पुष्टि की कि आरोपी ने उन लोगों को निशाना बनाया जो पहले से ही पारिवारिक विवादों से जूझ रहे थे। एएसआई ने कहा कि आरोपी ने उनकी भावनात्मक कमज़ोरी का फ़ायदा उठाया और उनकी मदद करने की आड़ में पैसे ऐंठ लिए। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए तलाश जारी है।

  • Punjab News: Inter-University Kabaddi Championship मैच में हुआ विवाद, चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: Inter-University Kabaddi Championship मैच में हुआ विवाद, चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

    बठिंडा: शहर में Inter-University Kabaddi Championship मैच के दौरान हंगामा होने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, कबड्डी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां ​​मारनी शुरू कर दी। बताया जा रहा हैकि यह टूर्नामेंट गुरु काशी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप 2024-2025 के दौरान बिहार और तमिलनाडु की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा था। इस टूर्नामेंट मैच के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी के बाद कुर्सियां ​​चल गईं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में खिलाड़ियों को कुछ लोगों से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि सीनीयर लोगों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश भी की गई। जिसके बाद देखते ही देखते एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। वहीं स्पीकर पर अनाउंसमेंट भी की गई कि हुड़दंग मचाने वाले बच्चों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन उसके बावजूद कबड्डी का मैदान जंग का मैदान बन गया।
  • Punjab News: आटा चक्की संचालक के घर में घुसकर मां-बेटे पर व्यक्ति ने कैंची से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: आटा चक्की संचालक के घर में घुसकर मां-बेटे पर व्यक्ति ने कैंची से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना टिब्बा के इलाके न्यू गोपाल नगर में एक आटा के मालिक के घर में घुस कर एक महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला और उसके बेटे को खून से लथपथ करके बदमाश घटना स्थल से फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमला करने के बाद भागाता आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। घायल महिला का नाम डिंपल और उसके बेटे का नाम दानिश है। पीड़ितों का कहना है कि उन पर निरंजन ने हमला किया है। वह 2 साल पहले आटा चक्की पर काम करता था। चक्की मालिक ने उसे चोरी करते समय रंगे हाथ दबोच लिया था और उसे काम से निकाल दिया था। अब दो साल बाद निरंजन आज डिंपल के घर आया। उसने उनसे कहा कि गेट खोलिए चक्की पर मोबाइल चार्जर मंगवा रहे है। डिंपल ने जैसे ही गेट खोला तो निरंजन घर के अंदर घुस गया और उसने सो रहे दानिश और डिंपल पर कैंची से हमला कर दिया। डिपंल के ससुर अशोक कुमार ने कहा कि उनकी बहु के काफी चोट आई है। निरंजन को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। निरंजन को चोरी करते हुए 2 साल पहले पकड़ा था उसने उसे बात की रंजिश परिवार से निकाली है। उधर, इस मामले में थाना टिब्बा के एसएचओ भगतवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावर को दबोच लिया जाएगा।
  • आज का राशिफल, 25 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 25 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज षट्तिला एकादशी का व्रत किया जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उससे आपको लाभ होगा। आज संतान की ओर से आप निश्चिन्त रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आ

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होने से आप राहत महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका न दे। आज आप घर पर किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपको रिलेक्स फिल होगा। बहुत दिनों से जिस काम को लेकर परेशान थे वो आज पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आज शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ बित सकता हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले आवश्यक कार्यों की लिस्ट बनाएं, इससे आपका समय बचेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका मन किसी कारणवश उलझन में है, तो उसे शांत करने के लिए बच्चों के साथ थोड़ा समय बितायेंगे। यदि आप किसी प्रकार का मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वाहन अच्छे से करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को, लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार के सेल्स में बढ़ोतरी होगी, जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज किसी रिश्तेदार को दिए पैसे वापस मिलेंगे। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज मन चल रही नकारात्मक चीजों से छुटकारा मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन नयी उमंग लेकर आया है। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण… आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। साथ ही ज्यादा समय पढाई में व्यतीत करेंगे। यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोडा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। साथ ही दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। लवमेट आज घरवालों से अपने रिश्ते के बारे में बताएँगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते है तो शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू करें।

    मकर राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। आज प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज नया काम आपको सोच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढाई में लापरवाही करने से बचे। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों के घर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की रुकी डील फाइनल होगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे सफलता हासिल होगी। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढाई में दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढेगा। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहने वाला है। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

  • Punjab News: लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना : पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर थाना जोधेवाल की पुलिस ने शहर में बढ़ रही लूटपाट पर नकेल कसते हुए एक गिरोह के 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल करने वाले 3 बाइक, 1 एक्टिवा, 20 मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद किए हैं।

    आरोपियों की पहचान मोहल्ला प्रभू कॉलोनी के रहने वाले शिवम उर्फ जोगी, डीपी कालोनी ताजपुर रोड के मोहम्मद अफसर, दीपक कुमार, गाँव काकोवाल के विशाल कुमार, हल्ला रायल सिटी के रूपेश कुमार, महावीर कॉलोनी काका पिंड के साजन, डीपी कालोनी प्रभू नगर के राहुल, अंकुश कुमार गौतम कुमार, रोहित और जसपाल कॉलोनी काकोवाल रोड के आफिर मोहम्मद के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड दौरान पुलिस लंबित चल रहे मामलों को हल करने में जुटी हुई है। DCP Shubham Aggarwal ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह गश्त के दौरान थाने के पास मौजूद थे, जहां उन्हें सूचना मिली कि आरोपित लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच कड़ी से कड़ी जोड़ 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: नशेड़ी पति ने पत्नी को जमकर पीटा, देखे CCTV

    Punjab News: नशेड़ी पति ने पत्नी को जमकर पीटा, देखे CCTV

    लुधियाना: कुमकला थाने के अंतर्गत पड़ते पंजेटा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। जहा एक पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना सीसीटीवी मे कैद हो गईं। इतना ही नहीं पीटने के बाद पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पति व उसके चाचा की तलाश शुरू कर दी है।

    पीड़ित नवदीप कौर पत्नी अटवाल सिंह पुत्री जगतार सिंह निवासी गांव सरवरपुर ने शिकायत में बताया उसकी शादी करीब ढाई साल पहले पंजेटा निवासी गुरजंट सिंह के बेटे अटवाल सिंह के साथ हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा भी है। उसका पति नशे का आदी है, इसलिए कोई काम नहीं करता और नशे के लिए हर दिन पैसे मांगता है।

    नवदीप ने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर वह पंजेटा स्थित अपने घर पर थी, इस दौरान अटवाल ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो उसे बुरी तरह पीटा। जब अटवाल उसे पीट रहा था, तो उसका चाचा रछपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी पंजेटा भी मारपीट करने में शामिल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अटवाल सिंह और उसके चाचा रछपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।