Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

ऊना में चलेगा 60 दिवसीय तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0
सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी से तम्बाकू मुक्त ऊना – तम्बाकू मुक्त हिमाचल का लक्ष्य ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ संचालित किया जाएगा। यह अभियान पूर्व में चलाए गए तम्बाकू मुक्त युवा अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है, ताकि ‘तम्बाकू मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बुधवार को यहां आयोजित बैठक के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें पंचायती राज संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों को भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तम्बाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें जनसामान्य में तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल रहेगा। इसके लिए डिजिटल मंचों का भी समुचित सदुपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश कानूनी प्रावधानों के सख्त पालन पर जोर बैठक से पहले, प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की बैठक ली। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक उदाहरण और स्पष्ट संदेश जा सके। अभियान में हर विभाग की भूमिका तय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि ‘तम्बाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो’ संदेश के साथ सभी विभागों के सहयोग से जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अभियान का नोडल विभाग है। विभाग तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन करते हुए तम्बाकू त्याग केंद्रों के माध्यम से परामर्श और औषधीय सहायता उपलब्ध कराएगा। पुलिस विभाग तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगा, जबकि शिक्षा विभाग शिक्षण संस्थानों में तम्बाकू निषेध नियमों का पालन, विद्यार्थियों में जागरूकता और प्रतिज्ञा कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगा। शहरी विकास, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग तम्बाकू विक्रेता लाइसेंसिंग नियम 2018 के अनुपालन, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध और तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान को गति देंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, प्रचार सामग्री निर्माण और संचार के विविध माध्यमों से जागरूकता संदेश के व्यापक प्रचार की जिम्मेदारी देखेगा, जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर दंडात्मक कार्रवाई और अवैध तस्करी पर नियंत्रण सुनिश्चित करेगा। अभियान में आयुष विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

कमरा देने से मना करने पर Royal Spice Restaurant में मैनेजर से मारपीट, जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV
हलदवानीः नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्र में 2 युवकों द्वारा रॉयल स्पा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा हैकि युवकों ने जुआ खेलने के लिए कमरा मांगा था। इस दौरान मैनेजर ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी को लकेर युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और जमकर तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है कि युवक खुद को छात्र संघ हल्द्वानी से बता रहे थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मैनेजर द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैनेजर का कहना है कि उसने जुआ खिलाने के लिए कमरा देने से युवकों को मना किया था। जिसके बाद युवक भड़क गए और उसके साथ मारपीट करके लगे। मैनेजर ने बताया की दोनों युवक आए कहने लगे कि वह छात्र संघ हल्द्वानी से हैं, उन्हें कमरा चाहिए, जब मैनेजर ने पूछा कमरा किस लिए चाहिए तो उन्होंने कहा कि वह यहां पर ताश खेलने आए हैं। जिसके बाद मैनेजर ने कमरा देने से मना कर दिया। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों युवक भड़क गए। मैनेजर का आरोप है कि युवकों ने अन्य युवकों को बुला लिया जिसके बाद सभी लोगों ने जमकर रेस्टोरेंट के अंदर तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दबिश भी दी, लेकिन आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पड़कर कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक ने बताया कि सभी युवक काले रंग की कार से आए थे, जिस पर छात्र संघ लिखा हुआ था।कमरा देने से मना करने पर Royal Spice Restaurant में मैनेजर से मा रपी ट, जमकर की तो ड़फोड़https://t.co/gTP9pRxpUX#KeirStarmer #bcreservations #HrithikRoshan pic.twitter.com/zt5XHDnvWl
— Encounter India (@Encounter_India) October 8, 2025 -
दीवाली से पहले CM Sukhu ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दीवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करके इसे 5000 रुपये, 877 एसएमसी सी एंड वी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये, 833 एसएमसी लेक्चरार एवं डीपीई के मानदेय को 500 रुपये बढ़ाकर 19,378 रुपये, 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 19378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 13762 रुपये, 31 वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 5500 रुपये किया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने देहाड़ीदारों एवं पार्ट टाइम वर्कर की देहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपये, 1399 पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 8500 रुपये, 970 राजस्व चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 6300 रुपये, 3304 लंबरदारों के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 4500 रुपये किया है।
राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 19000 रुपये, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8300 रुपये, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हज़ार रुपये, उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय में 600 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 7500 रुपये, ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि के साथ 7500 रुपये, उप प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5100 रुपये, ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 2100 रुपये किया गया है।
वहीं नगर निगम के मेयर के मानदेय में एक हज़ार रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 25 हज़ार रुपये, डिप्टी मेयर के मानदेय में एक रुपये बढ़ाकर 19 हजार रुपये, पार्षदों के मानदेय में एक हजार रुपये बढ़ोतरी कर 9400 रुपये किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये बढ़ोतरी कर 10,800 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपये बढ़ोतरी कर 8900 रुपये, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4500 रुपये, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर 9000 रुपये, उप-प्रधान के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ोतरी कर 7000 रुपये तथा नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपये बढ़ोतरी कर 4500 रुपये किया गया है।
राज्य सरकार ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के मानदेय में 300 रुपये, ऑउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये तथा आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है।
-

Punjab News: दुकान में बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाकर बाइक सवार बदमाश फरार, हालत गंभीर
अमृतसरः अजनाला में रमदास से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वेल्डिंग वर्कस की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां कवंलजीत सिंह कल्लू पर 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दीं। इस घटना में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कवंलजीत सिंह कल्लू को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कवंलजीत सिंह कल्लू पर कुछ महीनों पहले भी जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था। वहीं लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 युवक आए और उन्होंने कवंलजीत सिंह कल्लू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना थाना रमदास की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-

Bombay High Court से Shilpa Shetty को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी विदेश जाने की अनुमति
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कपल के विदेश जाने पर अब रोक लगा दी है। अदालत ने आदेश दिए हैं कि शिल्पा और उनके पति को धोखाधड़ी मामले में 60 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। यह आदेश अभी भी लागू हैं। इन आदेशों के चलते शिल्पा और राज अदालत या फिर जांच एजेंसी की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा पाएंगे।कोलंबो जाना चाहती थी शिल्पा
शिल्पा शेट्टी एक यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो जाना चाहती थी परंतु बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें देश छोड़कर जाने की इजाजत ही नहीं दी। शिल्पा शेट्टी के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्ट्रेस को 25-29 अक्टूबर तक यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो जाना पड़ेगा। ऐसे में अदालत ने निमंत्रण पत्र मांगा। इस पर शिल्पा के वकील ने कहा कि अभी सिर्फ फोन पर ही बात हुई है निमंत्रण पत्र वहां पर पहुंचने पर दिया जाएगा।इस दिन होगी अगली सुनवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मांग को तुरंत खारिज कर दिया है। अदालत का कहना है कि पहले कपल को धोखाधड़ी के केस में 60 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद ही वो विदेश जाने की इजाजत मांग सकते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई अब 14 अक्टूबर को होगी। पिछले हफ्ते भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा और राज के थाईलैंड स्थित फुकेत जाने पर रोक लगा दी थी। अदालत का यह कहना था कि कपल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं जिनका मामला अभी भी लंबित है।ये है पूरा मामला
बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कपल ने पहले उन्हें 60 करोड़ रुपये के निवेश करने का झांसा दिया। फिर उन पैसों को निजी खर्च के लिए इस्तेमाल कर दिया। -

HomeWork कर रहे छात्र के साथ हुआ हादसा, तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
प्रयागराजः नरई गांव में घर में होमवर्क कर रहे छात्र के साथ अचानक हादसा हो गया। दरअसल, घर में छात्र होमवर्क कर रहा था। इस दौरान घर में जहरीला सांप आ गया और सांप के डंसने से 7 वर्षीय मासूम छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद फैज़ के रूप में हुई है। हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया, वहीं इकलौते पुत्र को खोकर मां परवीन बानो का रो-रोकर बुरा हाल है।
नरई गांव की परवीन बानो अपने पिता स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ के घर रहकर अपने इकलौते पुत्र फैज़ की परवरिश कर रही थीं। फैज़ समीप स्थित परिषदीय विद्यालय में दूसरी कक्षा का होनहार छात्र था। घर के अंदर तख्त पर खड़ा होकर गृह कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक एक सांप घर में घुस आया और फैज़ को डंस लिया। कुछ देर तक किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
जब परिजनों ने फैज़ की बिगड़ती हालत देखी तो आनन-फानन में उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद देर रात उसने दम तोड़ दिया। फैज़ की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां परवीन बानो अपने इकलौते पुत्र की मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। वह बार-बार बेसुध होकर कहती रहीं वही मेरा जीने का सहारा था, उसे भी ऊपरवाले ने छीन लिया। मां का करुण क्रंदन सुनकर उपस्थित लोगों की आंखें में आंसू आ गए तथा घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
-

Punjab News: आप पार्टी की SC Wing ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंककर दी चेतावनी, देखें वीडियो
अमृतसरः आम आदमी पार्टी की एससी विंग ने आज भंडारी पुल पर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया और भाजपा पर संविधान खत्म करने की साज़िश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की एससी विंग के नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से दलितों के साथ अन्यायपूर्ण घटनाओं में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ हुई बदसलूकी इस बात का स्पष्ट सबूत है कि भाजपा समाज में जातिवादी सोच को बढ़ावा दे रही है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा राम राज्य के नाम पर मनुस्मृति लागू करना चाहती है, जिसमें पिछड़े और दलित वर्गों के साथ भेदभाव किया जाता था। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दे कर संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय की नई लहर चलाई थी, पर भाजपा इस व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एससी विंग ऐसे कदमों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संघर्ष केवल अमृतसर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि लोग अब जागरूक हो रहे हैं और अगले चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।
-

Punjab News: Bangkok से आए यात्रियों से 2550 ग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार
अमृतसरः जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग द्वारा तस्करी मामले 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इंडो थाई एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SL214 से बैंकॉक से आए 2 यात्रियों के कब्जे से 2550 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.55 करोड़ आंकी गई है।
कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और प्रभावी जांच प्रणाली के चलते दोनों तस्करों को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने चालाकी से गांजा को छुपा रखा था। यह कार्रवाई पंजाब में चल रहे अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत नशा तस्करी पर करारा प्रहार है। तस्करों ने बड़ी चालाकी से गांजे को टिन कंटेनर और शैम्पू की PET बोतलों में छुपाया था।
कस्टम विभाग ने तत्काल मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों को संदेह है कि यह दोनों तस्कर संगठित तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या यह गिरोह पहले भी इसी तरह गांजा पहुंचाता रहा है। कस्टम विभाग का यह कदम देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में एक बड़ा संदेश है।
-

Haryana News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो
पंचकूला: पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस नशा तस्करी में शामिल आरोपियों के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण जहां पर वह नशा सप्लाई करते हैं उन्हें गिरा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज पंचकूला के खड़क मंगोली में हेरोइन तस्कर के द्वारा बनाए गए निर्माण को एंटीनारकोटिक सेल की टीम के द्वारा नगर निगम की मदद से धवस्त कर दिया गया।
एंटी नारकोटिक सेल के इंजार्च प्रवीण मलिक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा एक मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के अंतर्गत नशा तस्कर जो बार-बार नशा तस्करी कर रहे हैं उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए मकान गिराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मोहन साहू बंजर नाम का आरोपी जो कि यहां पर नशा तस्करी की एक्टिविटी करता था।
आरोपी अपने रहने और छुपाने के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया गया है। उसके पास से 132 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद की गई थी। उनका कहना है कि पुलिस इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।
नगर निगम पंचकूला के जेई जयवीर सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा सूचना मिली थी कि यहां पर नशा तस्कर का अवैध निर्माण हो रहा है। ऐसे में उन्होंने इस पर कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम और पंचकूला पुलिस के ज्वाइंट एक्शन के अंतगर्त यह कार्रवाई की गई है। यहां पर नशा तस्कर नशा तस्करी करने के लिए इस जगह का इस्तेमाल करता था। ऐसे में इसी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।