Punjab News: Bangkok से आए यात्रियों से 2550 ग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसरः जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग द्वारा तस्करी मामले 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इंडो थाई एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SL214 से बैंकॉक से आए 2 यात्रियों के कब्जे से 2550 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.55 करोड़ आंकी गई है।

कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और प्रभावी जांच प्रणाली के चलते दोनों तस्करों को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने चालाकी से गांजा को छुपा रखा था। यह कार्रवाई पंजाब में चल रहे अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत नशा तस्करी पर करारा प्रहार है। तस्करों ने बड़ी चालाकी से गांजे को टिन कंटेनर और शैम्पू की PET बोतलों में छुपाया था।

कस्टम विभाग ने तत्काल मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों को संदेह है कि यह दोनों तस्कर संगठित तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या यह गिरोह पहले भी इसी तरह गांजा पहुंचाता रहा है। कस्टम विभाग का यह कदम देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में एक बड़ा संदेश है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *