Blog

  • आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थायी समिति की बैठक आयोजित

    निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव में आदर्श आचार संहित कमेटी की अहम भूमिका -जतिन लाल


    स्थायी समिति के सभी अधिकारी चुनावों से पूर्व सभी शंकाओं को दूर करें – उपायुक्त 


    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि निष्पक्ष, सुचारू एवं पारदर्शी चुनाव में आदर्श आचार संहिता(एमसीसी) स्थाई समिति की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि स्थायी समिति के माध्यम से ही चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाती है।


    उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका को चुनाव से पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या जिला के चुनाव नोडल अधिकारी से मिलकर दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एकजुट होकर पारदर्शी तरीके से नियमानुसार कार्य करें ताकि लोकसभा चुनाव का सफल व निष्पक्ष संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर लगे फोटोयुक्त सभी सरकारी होर्डिंग्स तथा अन्य प्रचार सामग्री हटाई जाएगी, जिसके लिए सभी एसडीएम पहले ही टीमों को तय कर लें।


    उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के होर्डिंग, दीवार लेखन आदि के लिए संपत्ति के मालिक से लिखित में अनुमति लेनी होगी तथा यह सूची एसडीएम कार्यालय में देनी होगी। जतिन लाल ने जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित लगाए गए होर्डिंग्ज़ के स्थानों की सूची तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि एमसीसी लागू होने पर उपंरात 24 घंटों के भीतर होर्डिंग्ज को आसानी से हटाया जा सके।उपायुक्त ने कहा आदर्श आचार संहिता के लागू होने के तुरंत बाद कोई भी नया कार्य आरंभ नहीं किया जा सकता है।


    उन्होंने सभी विभागों से उन कार्यों की सूची मांगी, जो कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे कार्यों की सूची भी दें, जिनकी स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि वाहनों में लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने तथा रैली व बैठकें आयोजित करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी से पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक रैली करने के लिए सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाईन और ऑफलाईन आरओ/एआरओ के पास आवेदन करना होगा।


    इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रचार-प्रसार सामग्री प्रकाशित करने वाली प्रिंटिंग प्रैस व मुद्रक का नाम पोस्टर/पम्पलैटस पर अंकित करना अनिवार्य होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने जिला कल्याण अधिकारी को जिला में दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करके संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जिला में सभी दिव्यांग मतदाताओं की विशेष सुविधा के लिए मतदान दिवस के दिन हर पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर, रैम्प, स्वयंसेवक की सुविधा होनी चाहिए ताकि कोई भी। 


    दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह सके और सुगमता से मतदान कर सके।जतिन लाल ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर है, को घर से ही बैल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने की सुविधा होगी। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा प्रदान किए हुए फॉर्म 12 डी के माध्यम से कार्यालय में जमा करवाना होगा। उपायुक्त ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां की जानी चाहिए।


    जिसमें एनसीसी, एनएसएस व एनवाईके के युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए ताकि युवाओं के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सके। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसपी राकेश सिंह, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : हलका खेमकरण में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान खेतों से हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार पाकिस्तान की अवैध गतिविधियों को नाकाम किया जा रहा है।

    इसी कड़ी के तहत आज सुबह बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन बरामद की गई। इस दौरान गांव के कालिया सकतरां के खेतों से एक पैकेट हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का वजन 505 ग्राम था। इसे कब्जे में लेने के बाद वल्टोहा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 15 दर्ज कर ली गई है और असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

  • जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में 9वीं कक्षा की स्टूडेंट की मौ+त

    जालंधर, ENS: बाबा खेल के नजदीक गौतम नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 9 वीं कक्षा में पढ़ती 16 वर्षीय  लड़की ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान खुशी पुत्री अतुल राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • महाविद्यालय ऊना के रोवर और रेंजर के दल ने दूसरी इंडो-बांग्लादेश फ्रेंडशिप कैंप में भाग लिया

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के आठ रोवर और रेंजर का दूसरा इंडो-बांग्लादेश फ्रेंडशिप कैंप में भाग लेने के बाद महाविद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने जानकारी दी कि यह शिविर 26 फरवरी से 2 मार्च तक दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया था। प्राचार्या महोदया ने बताया कि इस तरह के शिविर में भाग लेना हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। क्योंकि हिमाचल से सिर्फ हमारे महाविद्यालय के ही आठ छात्रों को यह मौका मिला।

    इस कैंप में भारत के विभिन्न राज्यों और बांग्लादेश के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में इस तरह के शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रोवर्स लीडर डॉ. शाम सिंह बैंस और रेंजर्स लीडर डॉ. रंजू बनोटा के साथ गए सह-आचार्य डॉ. विपुल गौतम और डॉ. शिवानी भगत भी उपस्थित रहे।

  • अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे बॉलीवुड स्टार Randeep Hooda

    रोहतकः बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्‌डा हरियाणा से राजनीति में उतरेंगे। उनके रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी भाजपा से मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा हैं, लेकिन कांग्रेस से कड़े मुकाबले को देखते हुए उन्हें यहां के बजाय करनाल शिफ्ट कर इस सीट से रणदीप हुड्‌डा को भाजपा उतारने की तैयारी कर रही है। वह हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बेटे एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को टक्कर दे सकते हैं।

    कांग्रेस से दीपेंद्र को टिकट मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। रणदीप हुड्‌डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक के गांव जसिया में हुआ था। उनके पिता रणबीर हुड्‌डा मेडिकल सर्जन रहे हैं। वहीं उनकी मां आशा हुड्‌डा सामाजिक कार्यकर्ता रही। इसके साथ भाजपा में भी सक्रिय कार्यकर्ता रह चुकी हैं। रणदीप हुड्‌डा को अपने गांव से खासा लगाव है, इसलिए वह यहां अक्सर आते भी रहते हैं। रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ शहीद दिवस के मौके पर 22 मार्च को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज होगी। इसमें वह लीड रोल प्ले करते भी नजर आएंगे।

  • पंजाबः PunBus में कंडक्टर और सवारियों में हुई झड़प, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    बठिंडाः मलोट रोड पर थर्मल के पास पीआरटीसी-पनबस यात्रियों से भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर द्वारा यात्रियों को आगे बढ़ने के लिए कहा गया। इस दौरान कंडक्टर की यात्री के साथ बहसबाजी हो गई। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि भारी हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्साए कंडक्टर ने ड्राइवर को सड़क के सेंटर में बस लगाकर रोकने के लिए कहा। जिसके बाद ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गई।

    इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कंडक्टर द्वारा यात्री को नीचे उतारने के लिए कहा जा रहा है। इस दौरान वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि कंडक्टर ने यात्री को बस में आगे जाने के लिए कहा था। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद अब कंडक्टर यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर आवाजाई पूरी तरह से बाधित हो गई। 

  • WhatsApp पर आया ये नया फीचर

    WhatsApp Meta की ऐप में अभी स्टीकर एडिटर फीचर एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट (वर्जन 2.24.6.5) इनस्टॉल करना होगा।

    WhatsApp में अब आप मैसेज को तारीख के हिसाब से भी ढूंढ सकते हैं। इसके ईलावा, नई रिपोर्ट के अनुसार, इस लोकप्रिय चैटिंग ऐप में जल्द ही स्टीकर एडिटर फीचर आने वाला है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta की इस ऐप में अभी स्टीकर एडिटर फीचर एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट (वर्जन 2.24.6.5) इनस्टॉल करना होगा।

    WhatsApp एक नया टूल ला रहा है जिससे आप किसी भी फोटो को स्टीकर में बदल सकते हैं। ऐसा करना काफी आसान है। आपको बस स्टीकर वाले कीबोर्ड में जाना है और वहां “create” का ऑप्शन चुन कर या फिर आप सीधे उस फोटो को खोलें, ऊपर तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर जाएं और वहां से “create sticker” को चुनें।

    आप पहले से मौजूद स्टीकर्स को भी एडिट कर पाएंगे। कोई भी स्टीकर को चुनने पर व्हाट्सऐप खुद-ब-खुद ड्रॉइंग एडिटर खोल देगा, जो उस फोटो के मुख्य हिस्से को फोकस में ले आएगा। अगर एडिट करने के बाद भी आपको वो स्टीकर पसंद नहीं आता है, तो आप स्क्रीन के नीचे दिए गए ऑप्शन्स में से कोई दूसरा स्टीकर चुन सकते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर से यूजर्स को फायदा ये होगा कि वो अब अपनी फोटो से खुद के स्टीकर बना सकेंगे। इससे वो अपनी पसंद के हिसाब से खुद को ज्यादा अच्छे से जाहिर कर पाएंगे। साथ ही, उन्हें किसी और ऐप को डाउनलोड करने या बाहर से स्टीकर ढूंढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • फगवाड़ा : बस स्टैंड पर पीने के पानी की हो रही बर्बादी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश :  पीने वाले पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सरकार की ओर से बहुत से ऊपराले किया जा रहे है। मगर लोग इसको नजर अंदाज करते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला फगवाड़ा के बस स्टैंड से सामने आया है। फगवाड़ा के बस स्टैंड का जहां पर पीने के पानी के साथ प्राइवेट बस की धुलाई की जा रही थी।

    जब एनकाउंटर की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस धुलाई करने वाले से बात की तो बस धुलाई कर रहे व्यक्ति ने माना कि उसकी गलती है। इस संबंध में जब पीआरटीसी के अधिकारी संजीव खन्ना से बात की गई तो क्या कहा संजीव खन्ना ने सुनते हैं उन्हीं की जुबानी…

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व मुख्यमंत्री के 7 करीबी भाजपा में हुए शामिल

    छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। छिंदवाड़ा के 7 कांग्रेस पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये कमलनाथ और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि छिंदवाड़ा कमलनाथ और कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का सेंध लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

    बता दें कि पिछले दिनों कद्दावर नेता कमलनाथ के भी बीजेपी जॉइन करने की चर्चा थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयानों से इसे खारिज कर दिया था, लेकिन जिस तरह से छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सेंध लगाकर कमलनाथ के करीबी नेताओं को अपने पाले में किया है, उसके बाद एक बार फिर कमलनाथ के बीजेपी से संपर्क होने की चर्चा तेज हो गई है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के जिला परिषद चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा

    पानीपत: हरियाणा के पानीपत में अविश्वास प्रस्ताव के बीच भाजपा की जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के पानीपत में जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित होनी थी। बैठक के लिए सभी पार्षद रवाना हुए। लेकिन इसी बीच पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया।

    इस बीच सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा पार्षदों के अलावा किसी को भी फर्स्ट फ्लोर पर आने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षदों के भी मोबाइल फोन बाहर रखवा लिए। वहीं, बैठक के समय हंगामे के आसार भी रहे। चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि वह अपने ही खिलाफ वोट करेंगी। उन्होंने बताया कि वह पांच मार्च को पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे फोन कर इस्तीफा देने के लिए पहले ही कह दिया था।