Blog

  • Jalandhar : भारत भूषण आशु के करीबी राजदीप सिंह का ED को मिला रिमांड, देखे वीडियो

    Jalandhar : भारत भूषण आशु के करीबी राजदीप सिंह का ED को मिला रिमांड, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के मामले में गिरफ्तार किए गए राजदीप सिंह को ईडी ने आज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरमिंदर पाल सिंगला की अदालत में पेश किया। ED के अधिकारियो ने कोर्ट से राजदीप का सोमवार तक रिमांड हासिल कर लिया है।

    वही भारत भूषण आशु की भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी करवाई गई। कोर्ट ने आशु की जुडिशल कस्टडी 19 तक बड़ा दी है। ED द्वारा कांग्रेस नेता भारत भूषण आशू के करीबी राजदीप सिंह का 9 तारीख तक का रिमांड मिला है। अधिकारियो ने 7 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 5 दिन का रिमांड दिया है।

  • Vande Bharat Train पर हुई पत्थरबाजी, RPF ने की नाकाबंदी

    Vande Bharat Train पर हुई पत्थरबाजी, RPF ने की नाकाबंदी

    लखनऊ: लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन पर अज्ञात शख्स के द्वारा पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.15 बजे आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के C5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

    इंडियन रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन नंबर 22346 पर अज्ञात शख्स द्वारा पत्थरबाजी की गई है। यह ट्रेन लखनऊ से पटना जा रही थी। बनारस एवं काशी के RPF स्टाफ द्वारा घटनास्थल की नाकाबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

  • Punjab: चोरी करने वाला गिरोह 22 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: चोरी करने वाला गिरोह 22 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः बठिंडा सीआईए स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह को काबू किया गया है। पुलिस ने चोरों के पास से 22 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू किया है।

    डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा सीआईए स्टाफ ने मोटरसाइकिल गिरोह के 4 सदस्यों को काबू किया है। इन चारों आरोपियों ने बठिंडा शहर के अलावा बरनाला जिले में भी लोगों से मोटरसाइकिलें चुराई हैं और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिन्हें पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और आरोपियों से और भी मोटरसाइकिलें बरामद होने की उम्मीद है।

  • तेज रफ्तार Pickup ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

    तेज रफ्तार Pickup ने Bike को मारी टक्कर, 2 की मौत, कई घायल

    नई दिल्ली – यूपी के सीतापुर मे देर रात के कल्ली चौकी क्षेत्र के उचौलिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कुमार और अंकुश निवासी पथरिया गांव थाना संदना के तौर पर हुई है।

    यह पूरा मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गए जिनको सीएचसी मछरेहटा मैं इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    वही हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिसके बाद परिजनों की पुलिस से तीखी नोंकझोक हुई। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर शवों को सड़क से हटवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • Pension देने से किया इनकार तो पोते ने दी दर्दनाक मौत

    Pension देने से किया इनकार तो पोते ने दी दर्दनाक मौत

    नई दि्ल्लीः दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां पर बुजुर्ग दादा की उसके पोते ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 93 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पोते को पेंशन के पैसे देने से इन्कार कर दिया था, जिस से गुस्साए पोते ने लाठी से पीट-पीटकर अपने दादा की हत्या कर दी।पुलिस ने मौके पर पहूंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

    बताया जा रहा है कि बुजुर्ग भोजराज अपनी पेंशन का आधा हिस्सा छोटे बेटे जयवीर को और आधा हिस्सा पोते प्रदीप की पहली पत्नी को देते थे। लेकिन प्रदीप चाहता था कि जो हिस्सा उसकी पत्नी को दिया जाता है वह उसे मिलना चाहिए। इसी बात को लेकर दादा और पोते में विवाद हो गया। जिसके बाद पोते ने इस वारदात को अजाम दिया।

  • Punjab : व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पत्नी और बहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पत्नी और बहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा – गांव मेहरों में दो दिन पहले पत्नी ओर बहू से परेशान होकर व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक की पहचान लखबीर सिंह के तौर पर हुई है। लखबीर सिंह ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट पर पत्नी परमजीत कौर और बहू तपिंदर कौर द्वारा तंग किए जाने के आरोप लगाए थे। वही इसकी शिकायत मृतक के बेटे नवदीप सिंह ने पुलिस को दी थी।

    वही पुलिस और गोता खोर लखबीर सिंह की लाश की तलाश कर रहे थे जो आज सुबह नहर से मिल गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। जांच अधिकारी ने बताया की 3 तारीख को लखबीर सिंह ने अपनी कार में सुसाइड नोट रख दिया था और कार को खड़ी कर खुद नहर में छलांग लगा दी थी। जिसकी आज लाश बरामद हो गई है।

    लखबीर सिंह ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी ओर अपनी बहू से परेशान था और इस लिए उसने आत्महत्या की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखबीर के बेटे नवदीप के बयान पर मामला दर्ज कर परमजीत कौर और तपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Punjab: Kolkata Rape Case के मद्देनजर SSP Deepak Pareek ने अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा, देखें वीडियो

    Punjab: Kolkata Rape Case के मद्देनजर SSP Deepak Pareek ने अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा, देखें वीडियो

    मोहालीः कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद सरकार अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सतर्क हो गई है। इसके चलते मोहाली के अलग-अलग अस्पतालों में पुलिस द्वारा चैकिंग की गई।

    मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने निजी अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का जायज़ा लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अस्पताल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कैमरों की समीक्षा की गई। इसके इलावा सिक्योरिटी गार्डों के साथ मीटिंग भी की गई।

  • Punjab: तेज़ बहाव के कराण नहर में बही Swift Car, मौत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज़ बहाव के कराण नहर में बही Swift Car, मौत, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः रूपनगर के नजदीकी सैफलपुर गांव के पास नहर में पानी के तेज़ बहाव के कारण स्विफ्ट कार के बहने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सरूप सिंह (42 वर्ष) निवासी लखमीपुर गांव के रूप में हुई है।


    मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदारों के घर से वापस आ रहा था कि रास्ते में नहर के पानी का बहाव तेज़ होने के उसकी गाड़ी नहर में बह गई। परिजनों ने बताया कि उकसी गाड़ी लगभग 50 फूट तक बह गई। परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है कि इन नदियों में आए दिन घटना होती रहती हैं। सरकार इन नदियों पर बांध लगाकर ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके ।

  • Punjab:  प्रेमी संग मिलकर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab: प्रेमी संग मिलकर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    फिरोजपुर – जीरा कस्बे के मल्लांवाला का मामला सामने आया है। जहां एक भाभी ने अपने प्रेमी के हाथों अपने ही देवर की हत्या करवा दी। मृतक की पहचान इंद्रजीत के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घर में रात को सोते समय हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर प्रेमी ने अपने भाई की मदद से नहर में फेंक दिया। एसपी रणधीर कुमार से बुधवार की दोपहर बाद प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना मल्लावाला में पूजा पत्नी रमनदीप सिंह ने 21 अगस्त को एक शिकायत दी थी।

    जिसमें बताया कि उसका देवर इंद्रजीत सिंह​​​​​​​ लापता है। इसके कुछ दिन बाद इंद्रजीत सिंह की बहन नीतू ने एक मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें उसने इंद्रजीत सिंह की हत्या की आशंका जताई। एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि पूजा का राम सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसकी की खबर देवर इंद्रजीत को लग गई थी। जिसका विरोध मृतक इंद्रजीत सिंह करता था। इंद्रजीत उनकी पोल न खोल दे।

     इसलिए पूजा ने अपने ही देवर की हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी के साथ मिलकर इंद्रजीत को रास्ते से हटाने की  योजना बनाई। एक दिन जब पूजा और इंद्रजीत घर पर अकेले थे। इस दौरान पूजा ने अपने प्रेमी राम सिंह को घर बुलाया और सोते समय इंद्रजीत की हत्या कर दी। रातभर शव को घर में ही रखा और सुबह होने पर राम सिंह ने अपने भाई अवतार सिंह की मदद से शव को बोरी में रखकर नहर में फेंक दिया।

  • Punjab: ब्यास दरिया में बहे 4 युवकों में से 2 के शव बरामद

    Punjab: ब्यास दरिया में बहे 4 युवकों में से 2 के शव बरामद

    जालंधरः रविवार को ब्यास दरिया में मूर्ति विसर्जित करते समय बहे 4 युवकों में से 2 युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इस शवों को हादसे के चौथे दिन गोइंदवाल साहिब के पास से बरामद किया गया है, लेकिन अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस हादसे में डूबे बाकी युवकों की तालाश अभी जारी है।

    बीते दिन 1 सतंबर को श्री कृष्ण जी की मूर्ति विसर्जित करते समय चार युवक पानी में बह गए थे। जिनकी तालाश करते हुए आज 2 शवों को बरामद कर लिया गया है। यह दोनों शब बूरी तरह से गल सड़ चुके हैं, जिनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने युवकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।