तलवाड़ा/सोनू थापर। हाजीपुर थाने में ड्यूटी कर रहे बलजीत सिंह कहलों की मेहनत की बदौलत सब इंस्पेक्टर को रेगुलर का स्टार लगा। उनकी मेहनत को देखकर एस. एस. पी (होशियारपुर – सरताज सिंह चहल और डी. एस. पी (मुकेरियां)- कुलविंदर सिंह विर्क ने उनके कंधों पर लगएाया सब इंस्पेक्टर रेगुलर का स्टार लगाया और उनको बधाई दी।
Blog
-

पंजाबः इस जिले के आईलेट्स सैंटर पर NIA टीम की रेड
तरनतारनः जिले के कस्बा चोहला साहिब से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाला स्थित आइलेट्स सेंटर में वीरवार को एनआइए की टीम ने छापामारी की। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह नामक व्यक्ति करीब 4 साल से आइलेट्स सेंटर के साथ-साथ टूर एंड ट्रेवल का कारोबार भी चला रहा था। अमृतपाल सिंह के आइलेट्स सेंटर के साथ ही उसके घर में भी सर्च की जा रही है।
सुबह साढ़े 10 बजे एनआइए की तीन टीमें गांव करमूवाला पहुंचीं थी। डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में टीम ने छापामारी के दौरान कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों से विदेशी फंडिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चेंकिंग अभियान जारी है।
-

जिला पार्षद चैतन्य शर्मा कांग्रेस में हुए शामिल
ऊना/सुशील पंडित। गगरेट जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। देश और प्रदेश के विकास में सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थामा है।

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकर चैतन्य शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद चैतन्य ने मीडिया से कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार नीति से हिमाचल प्रदेश के विकास में अड़चने आ रही हैं इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया।अब वह कांग्रेस के साथ मिलकर हिमाचल का विकास करना चाहते है।

इस मौके पर चैतन्य शर्मा ने गगरेट विधानसभा के विकास को लेकर भी बात की और उन्होंने अपने विकास कार्यों को भी पार्टी से अवगत कराया। जिसकी राजीव शुक्ला ने तारीफ की और उन्हें पार्टी में क्षेत्र के विकास के लिए पूरा मौका देने का वादा किया है।
-

पंजाबः सरकार ने इन कॉलेजों के प्रिंसिपलों का किया Transfer, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज सरकार ने 5 कॉलेजों के प्रिंसीपलों का तबादला किया है। इन तबादलों में मलेरकोटला के बरजिंदर सिंह, संगरूर के जरनैल सिंह, मलेरकोटला गर्ल्ज के बलविंदर सिंह, लुधियाना के तनवीर लिखारी, रायकोट के प्रदीप वालिया का नाम शामिल है।

-

पंजाबः दुकान में गोली चलने के मामले में युवक की मौत, ASI Suspend, सड़कों पर उतरे लोग
अमृतसरः जिले में रेलवे स्टेशन स्थित मोबाइल की दुकान पर एएसआई के हाथों गोली चलने के मामले में उक्त युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों सहित लोगों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। परिवार के सदस्य एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को एएसआई हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल देखने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों को दिखाई।
इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई और मोबाइल दिखा रहे 27 साल के अंकुश की छाती में जा लगी। दुकानदारों ने तुरंत अंकुश को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एएसआई हरभजन सिंह लॉरेंस रोड चौकी में तैनात था। जिस समय यह हादसा हुआ, वह ऑन ड्यूटी था। ड्यूटी को बीच में छोड़कर ही वह मोबाइल लेने के लिए पहुंचा था।
गोली लगने के बाद शक्ति नगर निवासी अंकुश की हालत देख एएसआई मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों के गुस्से को देख किया सस्पेंड घटना के बाद रात तक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन परिवार और दुकानदारों का गुस्सा देखकर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास कर रही है।
-

जालंधरः करोल बाग में खुद को गोली मारने वाले 24 साल के सैंडी की हुई मौत
जालंधर, (हर्ष/वरुण) रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने दो दिन (मंगलवार) पहले खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार ली थी। जिसे उपचार के लिए पहले जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत नाजुक बताई गई थी। जिसके बाद बीते दिन उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज दौरान सैंडी की मौत हो गई।
थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई की जाएगी। बाकी पोस्टमार्टम करवाने के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि युवक सैंडी पीएपी में शूटिंग करता था। इसके अलावा पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था।
-

जालंधरः यूनियन ने निगम कमिश्नर के घर का किया घेराव, आवास छोड़कर भागे IAS दविंदर सिंह, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः नगर निगम यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सुबह माडल टाउन स्थित कमिश्नर हाऊस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों कहना है कि करीब 3 साल बाद जो वर्दी के पैसे मिलते हैं वो नहीं मिले, क्योंक कमिश्नर के हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे। कई महीनों से इस मसले को लटकाए हुए है। यूनियन नेता बंटू सभरवाल, राजकिशोर समेत कई लोग भारी गिनती में कमिश्नर आवास के बाहर पहुंचे।
यूनियनों का आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर बार-बार झूठे वायदे किए जा रहे हैं। अभी तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह अब दिवाली से पहले बड़े संघर्ष की तैयारी कर रहे हैं। यूनियनों का कहना है कि उनकी कई फाइलें कमिश्नर के टेबल पर पड़ी हैं, लेकिन वह मंजूर नहीं की जा रही। यूनियन नेताओं का आरोप है कि कर्मचारियों से काम पूरा लिया जा रहा है।
छुट्टी और त्योहारों के दिन भी काम करवाया जा रहा है, लेकिन मांगों को लेकर ना तो सरकार गंभीर है और ना ही निगम अफसर। वहीं दूसरी तरफ यूनियनों के घेराव को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को अपना सरकारी आवास छोड़कर जाना पड़ा। वह यूनियन नेताओं से बात करने के लिए बाहर निकले। मगर बीच में एक दम से मेन रोड की तरफ चले गए। वहां से तेज कदमों से चलते हुए यूनियन की पहुंच से बाहर हो गए। यूनियन नेताओं ने कमिश्नर की सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो भी बना ली। बताया जा रहा है कि कमिश्नर ने कर्मचारियों को दोपहर 2 बजे तक हस्ताक्षर करने का आश्वासन दिया है।
-

जालंधरः घर पर लाइटें लगाने दौरान हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत
जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिवाली के त्यौहार दौरान लम्मा पिंड चौक के पास न्यू गुलमर्ग कालोनी में घर की छत पर लाइटें लगाते समय युवक घर के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारों की चपेट में गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव कोटली मलसियां के रूप में हुई है।
हाई वोल्टेज बिजली की तारें घर की छत के साथ-साथ गुजर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय बहुत ऊंची आवाज में ब्लास्ट हुआ जिससे आसपास के लोगों को भी में दहशत फैल गई और ब्लास्ट के बाद घर की दीवारों को दरारें पड़ गईं। मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत आर्केस्ट्रा का काम करता था। आर्केस्ट्रा शो ना होने के कारण में वह कुछ समय से बिजली का काम भी करने लग पढ़ा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरप्रीत इलेक्ट्रीशियन का पूरा काम नहीं जानता था। वह दिपाली को लेकर लोगों के घरों में लाइटें लगा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। न्यू गुलमर्ग कालोनी के लोगों ने पावरकाम से अपील की है कि उनके घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारें हटाया जाए, जिससे ना कोई आगे इनकी चपेट में आए और ना किसी की जान है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
-

जालंधरः मकसूदां में स्नेचर काबू, इंजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद
जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें सामने आना बाते आम हो गई है। ताजा मामला मकसूदां का है, जहां लोगों ने मोबाइल झपट कर भागते बाइक सवार लुटेरे को मौके पर दबोच लिया। पीड़ित आशीष ने बताया कि वह पैदल फोन सुनते जा रहा था। इतने में पीछे से बाइक सवार लुटेरा आया और उसके हाथ से फोन झपट कर भाग गया।
उसकी तरफ से वहां पर शोर भी मचाया गया। तभी उसी दौरान उसने वहां से निकल रहे एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर की मदद मांगी और बाइक सवार झपटमार का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए झपटमार ने अपनी पहचान भगत सिंह निवासी गुरु नानक नगर नागरा के रूप में बताई।
वहां पर मौजूद लोगों ने जब पकड़े गए झपटमार की तलाशी ली तो।उसके पास कई सिम कार्ड मिले और एक टीका भी मिला। हालांकि लुटेरा बताया कि टीका इंसुलिन का है उसकी नानी को शुगर है वह इसे नानी के लिए लेकर जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची थाना एक की पुलिस झपटमार को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

बड़ी खबर: भूकंप के झटको से हिली धरती, जानें तीव्रता
अहमदाबाद: गुजरात में आज यानी वीरवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात के सूरत से 61 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में यह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। फिलहाल, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को नेपाल में आए भूकंप की वजह से बिहार समेत भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सूरत से साउथ-ईस्ट में 61 किमी दूर भूकंप आज सुबह लगभग 10.26 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी। चूंकि यह भूकंप जोरदार नहीं था, इसलिए केवल लोगों ने इसे महसूस किया और अब तक जानमाल के क्षति होने की खबर नहीं आई है।
बता दें कि इससे पहले पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को 5.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके झटके बिहार के कई हिस्सों में महसूस किए गए। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत बिहार के कई जिलों में बुधवार दोपहर में भूकंप के प्रभाव/झटके महसूस किए गए। यह भूकंप दोपहर पौने तीन बजे आया जिसका केंद्र काठमांडू से 53 किलोमीटर पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
