Home Government News>Haryana Govt हरियाणा सरकार ने जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के लिए मंत्रियों का जिलावार आवंटन किया जारी

हरियाणा सरकार ने जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के लिए मंत्रियों का जिलावार आवंटन किया जारी

0
हरियाणा सरकार ने जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के लिए मंत्रियों का जिलावार आवंटन किया जारी

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी मंत्रियों को लोगों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के लिए विभिन्न जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के लिए जिलावार आवंटन आदेश जारी किये हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय के एक परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम व सिरसा जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री अनिल विज यमुनानगर जिले की, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी व हांसी जिलों की, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा पलवल व सोनीपत जिलों की, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नूंह व महेंद्रगढ़ जिलों की तथा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा हिसार व चरखी दादरी जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल व कैथल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा पानीपत व झज्जर, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी अंबाला व फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती श्रुति चौधरी रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री मती आरती सिंह राव फरीदाबाद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर भिवानी तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जींद जिले की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here