Home Government News>Haryana Govt हरियाणा के राज्यपाल ने अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ, CM भी रहे मौजूद

हरियाणा के राज्यपाल ने अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ, CM भी रहे मौजूद

0
हरियाणा के राज्यपाल ने अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ, CM भी रहे मौजूद

चंडीगढ़- हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अजय सूरा को उनकी नई भूमिका और जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त टी वी एस एन प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी आई डी सौरभ सिंह, राज्यपाल के सचिव विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी, राज्य सूचना आयुक्त श्री कर्मवीर सैनी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिवप्रवीण अत्रे, राज्यपाल के ए डी सी  स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here