Blog

  • इस देश में बाढ़ का कहर, 50 लाख लोग प्रभावित, अब तक 18 लोगों की मौत

    इस देश में बाढ़ का कहर, 50 लाख लोग प्रभावित, अब तक 18 लोगों की मौत

    ढाका। बांग्लादेश में बाढ़ का लगातार कहर जारी है। जहां, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्रालय के तहत आने वाले देश के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र की नवीनतम दैनिक आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से देश के कुल 64 जिलों में से 11 में लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ से प्रभावित सात जिलों में 18 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश और भारतीय सीमाओं पर पहाड़ियों से पानी के बढ़ने से आई बाढ़ में सड़कें बह गई हैं। अधिकारियों को अभी भी कई दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी जिलों में आपूर्ति पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बाढ़ ने उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के बड़े हिस्से में घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

  • Jalandhar: 225 ग्राम हैरोइन, Creta Car और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: 225 ग्राम हैरोइन, Creta Car और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS। जालंधर देहात पुलिस ने चलाए गये विशेष अभियान के तहत 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 225 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार भी जब्त की है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ ​​राजू निवासी रायपुर अरैन, बलविंदर सिंह उर्फ ​​मोटा निवासी रायपुर अरैन और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गुरी निवासी रायपुर अरैन के रूप में हुई है, जो सभी जालंधर जिले के मेहतपुर थाने के रूप में हुई है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया, “सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में एक टीम ने लांबड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत अवादान इलाके में अड्डा गांव के पास एक नाका लगाया था। टीम ने काला संघ्या की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की Creta कार (PB10-GL-4080) को रोका।” जिसके बाद तलाशी लेने पर पुलिस ने डैशबोर्ड में छिपाई गई 225 ग्राम हेरोइन, एक लाख रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने का पैमाना बरामद किया।

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने काफी समय से ड्रग तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की। हाल ही में उन्होंने एक किलोग्राम हेरोइन खरीदी थी, जिसमें से 225 ग्राम बरामद की गई।” लांबड़ा पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21बी, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गुरचरण सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ राजस्थान और पंजाब में एनडीपीएस अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Punjab : पुलिस से हाथापाई करने वाला युवक अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित काबू, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस से हाथापाई करने वाला युवक अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित काबू, देखें वीडियो

    कपूरथला। वरिष्ठ पुलिस कप्तान कपूरथला वत्सला गुप्ता आईपीएस के दिशा निर्देशा में कार्रवाई करते पुलिस ने फगवाड़ा में मोहल्ला प्रेमपुरा में पीसीआर टीम की नाकाबंदी के दौरान रोके गए कार सवार द्वारा पुलिस टीम के ऊपर हमला करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए हैं।


    वहीं, थाना सिटी में तैनात सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि चैकिंग टीम में तैनात महेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ 22 अगस्त की रात को शिवपुरी रोड पर मोहल्ला प्रेमपुरा में विशेष नाकाबंदी की हुई थी और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

    इस दौरान काले शीशे लगे एक एक काले रंग की वरना कार को जांच के लिए रोका गया। जब कार सवार से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो उसने कागज दिखाने से मना करते हुए पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी और उसे घायल कर दिया, वहीं बाकी कर्मचारियों ने उसे मारने से रोका सन्नी भी उन पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया।

    थाना सिटी फगवाड़ा जिला कपूरथला पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: TTE के खिलाफ मामला दर्ज करने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: TTE के खिलाफ मामला दर्ज करने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर में पटना की रहने वाली एक महिला द्वारा टीटीई के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज करवाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, यह घटना 2 जून की है। इस मामले में 35 वर्षीय लता देवी पति रिंकू कुमार ने पटना में 9 जून को टीटीई मुकेश के खिलाफ रेल थाना पटना आकर शिकायत दी। इस दौरान महिला ने शिकायत में कहा कि 13006 अमृतसर हावड़ा ट्रेन के डिब्बा नंबर एस 1 की सीट नंबर 73 और 74 अमृतसर से वह सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए।

    इस दौरान महिला के पति ने खाने-पीने के सामान के चलते जनरल बोगी में आ गए। शिकायत मे महिला ने कहा कि जब गाड़ी रात 8 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी। इस दौरान टीटीई मुकेश कुमार बोगी में आए और टिकट चैकिंग करने लगे। जिसके बाद पति ने जनरल टिकट उन्हें दिखाया। टीटीई ने जनरल टिकट देखकर उन्हें कहाकि 600 रुपए जुर्माना दे दो मैं टिकट दे रहा हूं। महिला ने कहा कि उसने 600 रुपए दे दिए लेकिन टीटीई ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

    इस दौरान जब टीटीई जाने लगा तो उससे महिला ने दोबारा टिकट मांगी लेकिन टीटीई ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया और गाली गालौच करने लगा। इस दौरान हंगामा देखकर वहां पर पेंट्ररी के 2 कर्मी आए। वह उसके और पति के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि टीटीई ने उन्हें एएफटी बुक भुलाने का आरोप लगाने की धमकी दी। महिला ने शिकायत में कहा कि टीटीई और कर्मियों द्वारा पति से मारपीट करने के चलते उसके पति रिंकू की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वह यात्रा समाप्त करके घर चले गए और उसके बाद पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं इस मामले को लेकर टीटीई मुकेश कुमार ने आरपीएफ थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दी हुई है। जिसमें टीटीई ने शिकायत में आरोप लगाए है कि महिला ने ईएफटी बुक 736351 खिड़की से बाहर फेंक दी।

    वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर जालंधर राजेश कुमार रोहिला ने बताया कि घटना 2 जून को हुई थी। जिसके बाद उन्होंने 3 जून को कार्रवाई की थी। इंस्पेक्टर ने एनआरएमयू के कर्मियों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अगले दिन उनके द्वारा केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरपीएफ की ओर से अज्ञात एक यात्री के खिलाफ146 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक टीटीई ने यात्री का नाम नहीं दिया था, जिसके चलते अभी इस मामले की जांच चल रही है।

    दूसरी ओर थाना जीआरपी के प्रभारी पलविंदर सिंह भिंदर ने बताया कि 2 जून की यह घटना जालंधर रेलवे स्टेशन पर घटित हुई है और टिकट को लेकर TTE मुकेश कुमार और महिला लता देवी के बीच बहस बाजी शुरू हुई थी जो तकरार में बदल गई। उन्होंने कहा कि TTE मुकेश कुमार की EFT टिकट रसीद बुक को महिला द्वारा ट्रेन के दरवाजे से बाहर फेंक दिया था। मुकेश कुमार और महिला लता देवी अपने परिवार सहित जालंधर रेलवे स्टेशन पर ही उतर गए और मुकेश कुमार ने आरपीएफ थाने में शिकायत देकर एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। इस बात का पता जब महिला को चला तो उसने पटना थाना जीआरपी को शिकायत देकर जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज करवा दिया था। इस मामले को लेकर जांच हमारे पास आई और हमने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दी थी और 10 अगस्त को थाना जीआरपी द्वारा कई धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 79 मुकेश कुमार के खिलाफ दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार द्वारा आरपीएफ में मामला दर्ज करवाने के 5 से 6 दिन बाद महिला ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर इनकी बहस हुई थी और हमने दोनों पक्ष के लोगो को सबूत के साथ थाने आने के लिए बोला है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है की TTE पर महिला द्वारा जो मामला दर्ज करवाया गया है क्या वह किसी कहानी पर किया गया है या दबाव बनाने के लिए किया गया है।
  • Punjab: Civil Hospital में कई घंटे बिजली रही गुल, मरीज हुए बेहाल, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital में कई घंटे बिजली रही गुल, मरीज हुए बेहाल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा के सिविल अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां, देर शाम बिजली कट होने के बाद अस्पताल में रखे 4 जनरेटर भी नहीं चल पाये। जिससे पूरे अस्पताल में अंधेरा छाया रहे। जिससे अस्पताल में भर्ती मरिजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां, तक कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और गाईनी वार्ड की लाइट तक बिल्कुल बंद थी जिससे सारा अस्पताल अंधेरे में डूबा रहा है। अस्पताल में नवजन्मे बच्चों और मरीजों का गर्मी से बुरा हाल था।

    वहीं, मरम्मत टीम को जब इसकी सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर देखा तो सारा ही अस्पताल अंधेरे में डूबा हुआ था और लोग गर्मी से पूरे बेहाल नजर आये। जिसे के बाद तीन घंटे बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सास ली।

    जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल फगवाड़ा के अलग-अलग वार्डों के लिए सरकार की ओर से 4 जनरेटर उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल प्रबंधकों की लापरवाही के चलते कोई भी जनरेटर मौके पर नहीं चला जिसके चलते सारा ही अस्पताल अंधेरे में डूब गया।

    इधर, इस मामले संबधी जब सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर लैमबर राम से बात कि गई तो बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

  • विलासिता में डूबी कांग्रेस सरकार, जनता पर बार-बार महंगाई की मार: अनुराग ठाकुर

    विलासिता में डूबी कांग्रेस सरकार, जनता पर बार-बार महंगाई की मार: अनुराग ठाकुर

    ऊनासुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा ख़ुद विलासिता में डूबे रहने व प्रदेश की जनता पर हर दिल महंगाई का बोझ डालने की बात कही है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार नीति व नीयत ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन इनके जनविरोधी फ़ैसलों से जनता तंग आ चुकी है। कांग्रेस चुनावों में झूठी गारंटियों का वास्ता देकर हिमाचल की भोली-भाली जनता को ठग कर प्रदेश में सरकार तो बना ली, मगर गारंटियों पूरी करना तो दूर हर दिन महंगाई का बोझ बढ़ाती जा रही है। कांग्रेस ख़ुद तो पूरी तरह आकंठ विलासिता में डूबी हुई है, मगर प्रदेश की जनता पर आए दिन महंगाई के चाबुक से वार कर रही है। पहले पेट्रोल, डीजल और अब सीमेंट के दामों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी ना सिर्फ़ हिमाचलवासियों के साथ धोखा है बल्कि यह प्रदेश में इंफ़्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण को भी प्रभावित करने वाला है”

    आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस ने सरकार में आते ही लोगों की बेहतरी के खोखले वादे किए थे, परंतु जैसे ही सरकार में आए वैसे ही एक नहीं बल्कि दो बार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाया। जब पूरे प्रदेश में भयंकर बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त था तब यह पेट्रोल के दाम बढ़ाने में लगे थे। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब डबल इंजन की सरकार के माध्यम से दो बार दाम कम किए गए थे”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वोपरि है। कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95000 करोड़ पहुँचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहाँ चल रहे भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनहित योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दीयां हों या मज़दूरों को मिलने वाली सुविधाएँ हों सब बंद करने का काम किया”

    आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 20 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहनें अभी तक अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं”

  • पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट का सही रखरखाव करे आईओसी प्रबंधन – डीसी

    त्वरित सुधारात्मक उपाय करने के दिए निर्देश


    ऊनासुशील पंडित:
    उपायुक्त जतिन लाल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को बाथड़ी में हुम्म खड्ड में स्थित उनकी पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट के सही तरह से रखरखाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को आदेश जारी कर आईओसी प्रबंधन को पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत होने तक किसी भी तात्कालिक खतरे को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक उपाय करने को कहा।

    गौरतलब है कि 11 अगस्त को भारी बारिश के चलते बाथड़ी में आई बाढ़ के संभावित कारणों में हुम्म खड्ड में स्थित पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट से वर्षा का जल अवरुद्ध होना भी एक कारण है। ऐसे में आगे बारिश होने पर पाइप लाइन खराब होने की भी आशंका है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम पाइपलाइन में रिसाव या विस्फोट भी हो सकता है। ऐसे में लोगों की व्यापक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उपायुक्त ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) को इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित और प्रभावी उपाय करने को कहा है। उन्हें पाइपलाइन स्थल का निरीक्षण तथा व्यापक जांच करने और बारिश के पानी की रुकावट के मूल कारण की पहचान करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें रोकथाम संबंधी उपायों के लिए उठाए कदमों और निष्कर्षों की विस्तृत रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।

    जारी आदेश के मुताबिक आईओसी   प्रबंधन को बारिश के पानी के निर्बाध बहाव के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दीर्घकालिक उपाय करने को कहा गया है। उन्हें पाइपलाइन को हुए नुकसान का आकलन करने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने की न्यूनतम समय सीमा बताने के निर्देश भ्ज्ञी दिए गए हैं।

  • एसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितम्बर तक

    ऊनासुशील पंडित: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार मतदाताओं का पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितम्बर, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रखरखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारंभिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 8 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 8 अक्टूबर तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम के तहत दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक रहेगी। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 29 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2024 तक किया जाएगा। इसके अलावा 7 से 20 नवम्बर तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 21 नवम्बर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसजीपीसी चुनावों के लिए 16 सितम्बर तक तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

  • स्वास्थ्य संस्थानों में उच्चतम मानकों का करें पालन, गुणवत्तापरक सेवाओं पर हो फोकस – जतिन लाल

    स्वास्थ्य संस्थानों में उच्चतम मानकों का करें पालन, गुणवत्तापरक सेवाओं पर हो फोकस – जतिन लाल

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को उच्चतम मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापरक सेवाएं देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्धारित मानकों का सख्ती से अमल करें। कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए तत्परता दिखाएं, जिससे सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं उच्चतम मानकों पर आधारित हों, जिससे न केवल लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड भी हासिल किए जा सकेंगे।

    उपायुक्त शनिवार को जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति और जिला अवार्ड समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ऊना जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित किया तथा कायाकल्प पुरस्कार योजना में अव्वल आने के लिए लक्षित प्रयास करने को कहा।
    कायाकल्प में पुरस्कार के लिए ये हैं मानक
    जतिन लाल ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार योजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, सफाई और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है । इसके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रदर्शन को जिन मापदंडों पर आंका जाता है, उनमें अस्पताल की देखरेख, स्वच्छता और सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सहायक सेवाएं, स्वच्छता संवर्धन, और अस्पताल की सीमा से परे किए गए कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले को इस वर्ष कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18.60 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर खर्च किया जाएगा।
    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के 8 बिंदु
    उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें मुख्यतः 8 बिंदुओं – सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट्स, सहायक सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन, और परिणाम के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।
    सिविल अस्पताल हरोली और अंब क्वालिटी सर्टिफाइड
    उन्होंने बताया कि ऊना जिले के सिविल अस्पताल हरोली और सिविल अस्पताल अंब ने हाल ही में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) के तहत क्वालिटी सर्टिफाइड बनने की उम्दा उपलब्धि प्राप्त की है। इन संस्थानों का निरीक्षण एनक्यूएएस के अंतर्गत किया गया था तथा मूल्यांकन में इन्हें श्रेष्ठ आंका गया। सिविल अस्पताल हरोली ने 95.44 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर उपमंडल स्तरीय श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
    उपायुक्त ने सभी अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी इसी तर्ज पर गुणवत्तापरक सुधार लाने और प्रमाणन के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, डॉ रमन संदल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Punjab: 1.84 लाख ड्रग मनी व हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 1.84 लाख ड्रग मनी व हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले की CIA टू पुलिस ने हैरोइन की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 45 ग्राम हैरोइन और एक लाख 84 ड्रग मनी बरामद किया है। डीएसपी ने मामले बारे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दो नशा तस्कर बठिंडा में घूम रहे हैं। जिनके पास हैरोइन है।

    इसके बाद सीआई स्टाफ टू ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों को पकड़ लिया। जिनसे 45 ग्राम हैरोइन और एक लाख 84 ड्रग मनी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ थाना केनाल थाने में मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।