Blog

  • पंजाबः मंत्री कटारूचक्क मामले सहित इन मुद्दों को लेकर सीएम मान और केजरीवाल की मीटिंग

    पंजाबः मंत्री कटारूचक्क मामले सहित इन मुद्दों को लेकर सीएम मान और केजरीवाल की मीटिंग

    चंडीगढ़ः आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीती 1 जून को सेक्टर-17 होटल ताज में ठहरे। जहां उन्होंने पार्टी नेताओं ने मुलाकात की। वहीं आज सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की। चंडीगढ़ में आप से पार्षद तरूणा मेहता के कांग्रेस में शामिल होने के बाद केजरीवाल पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे। चर्चाएं हैं कि इसके बाद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के बीच पार्टी के कई विवादित मामलों समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही अगली रणनीति बारे भी विचार किया गया। सीएम पंजाब भगवंत मान और केजरीवाल के बीच कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क के यौन दुराचार मामले, पंजाब यूनिवर्सिटी संबंधी ग्रांट व यूनिवर्सिटी से हरियाणा के कॉलेजों को मान्यता समेत अन्य विषयों पर बातचीत की चर्चाएं हैं।

    हालांकि, दोनों बीते कई दिन से लगातार विभिन्न राज्यों के सीएम से मीटिंग कर भाजपा के ऑर्डिनेंस का विरोध कर राज्यसभा में बिल गिराने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित की अध्यक्षता में सीएम भगवंत मान और सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्‌टर के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी संबंधी मामले पर 5 जून को दोबारा मीटिंग होनी है। इसमें यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली ग्रांट या हरियाणा के कॉलेजों की मान्यता की मांग पर निर्णय लिया जाना है। अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के बीच इस विषय पर क्या सहमति बनी, यह 5 जून को स्पष्ट हो जाएगा। क्योंकि इसके बाद गवर्नर बीएल पुरोहित को बॉर्डर एरिया का दौरा करना है।

  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, जलाया पुतला, देखें वीडियो 

    पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, जलाया पुतला, देखें वीडियो 

    पंजाबः ओलंपिक व एशिया मेडल विजेता महिला पहलवानों से छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण करने वाले भाजपा नेता व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने के चलते आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला प्रबंधकीय कंपलेक्स मलकपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैया के कारण पहलवानों पर तषदद ढा रही है जो कि कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है जिसके विरोध में हम सड़कों पर उतरे हैं। पहलवान लड़के लड़कियों की हिमायत में हम 5 जून को शहर कस्बों और गांव गांव में केंद्र सरकार के पुतले जलाएंगे जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है ।

  • पंजाबः ED ने ठग ट्रैवल एजेंट Nitish Ghai की 58 लाख की संपत्ति कुर्क, जाने मामला

    पंजाबः ED ने ठग ट्रैवल एजेंट Nitish Ghai की 58 लाख की संपत्ति कुर्क, जाने मामला

    लुधियानाः मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने ट्रैवल एजेंट नीतीश घई पर शिकंजा कसा। इस दौरान ईडी ने लगभग 58 लाख रुपये की संपत्तियों (वाणिज्यिक और अन्य) को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। एजेंट घई पर 2018 में शहर की पुलिस ने 100 से अधिक मामले विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दर्ज किए है। विदेश जाने के इच्छुक भोले-भाले युवाओं को ठगने के आरोप में जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। लुधियाना पुलिस ने घई की संपत्तियों की कुर्की के लिए ईडी को पत्र भेजा था। घई द्वारा पीड़ित लोग शिवसेना के पास गए थे। शिव सेना ने भी घई के खिलाफ रोष प्रदर्शन आदि करके पुलिस पर ट्रैवल एजेंट की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए दबाव डाला था क्योंकि शिव सेना का आरोप था कि ये पैसा लोगों से ट्रैवल एजेंटी में ठगी के जरिए प्राप्त किया गया है।

    लुधियाना के तत्कालीन एडीसीपी सुरेंद्र लांबा ने भोले-भाले युवकों को ठगने के मामले में आरोपी पर 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि घई के खिलाफ दर्ज 100 मामलों में से कुछ ही मामलों में समझौता हुआ है, जबकि अन्य पीड़ित न्याय पाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। लुधियाना की अदालतों में कई मामलों की सुनवाई चल रही है और पुलिस ने पीड़ितों/उनके परिवारों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। घई, उनके भाई और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जो लुधियाना में घुमार मंडी स्थित में जीजीआई ग्रुप, ब्लेसिंग कंसल्टेंसी और 99 वीजा ओवरसीज कार्यालय चला रहे थे।

  • जालंधरः पुलिस ने निकाल फ्लैग मार्च, जगह-जगह की चैकिंग, लोगों से की ये अपील,  देखें वीडियो 

    जालंधरः पुलिस ने निकाल फ्लैग मार्च, जगह-जगह की चैकिंग, लोगों से की ये अपील,  देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल की देख रेख में एडीसीपी सिटी 2 आदित्य, एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने अपने साथ कई थानों की पुलिस लेकर ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च श्रीराम चौक (मिलाप चौक) से लेकर पटेल चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने यह मार्च शहर में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के लिए निकाला है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील भी की और कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी आदित्य ने बताया कि जालंधर पुलिस शहर में शरारती अंसरो और  लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए कार्रवाई चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला। हमने बाजारों में भी फ्लैग मार्च निकाला है।

    सर्च ऑपरेशन भी चलाया

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हमने शहर में अलग-अलग जगहों पर चैकिंग अभियान भी चलाया। इस चैकिंग अभियान का मकसद शरारती अंसरों को कंट्रोल में रखने का है। जिससे शहर में शांति बनी रहे।

    लोगों से की अपील

    पुलिस ने आगे जालंधर को लोगों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज़ पर ध्यान ना दें। वहीं अगर कोई भी व्यक्ति गलत काम करता है तो उसकी जानकारी 112 पर और पुलिस को दें। ताकि उस मामले पर पुलिस अपनी बनती कार्रवाई कर सके।

    दल खालसा की 6 जून को अमृतसर बंद की कॉल

    दल खालसा की ओर से ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनज़र अमृतसर बंद का ऐलान किया गया है। बता दें कि 6 जून को जरनैल सिंह भिंडरावाला की बरसी भी है। मिली जानकारी मुताबिक श्री अकाल तख़्त साहिब में बरसी मनाई जाएगी। इस दौरान दल खालसा के सिंहों ने बंद के पोस्टर लोगों को पकड़ा कर जागरूक किया और दीवारों पर भी चिपकाए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर में भी पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला था।

  • जालंधरः सुबह साइकिल पर निकला बच्चा हुआ लापता, परिवार का रो रोकर हुआ बुरा हाल

    जालंधरः सुबह साइकिल पर निकला बच्चा हुआ लापता, परिवार का रो रोकर हुआ बुरा हाल

    जालंधर, वरुणः गोपाल नगर से आज सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था, लेकिन वह अभी तक घर नहीं लौटा। जिसकी तालाश में उसके परिजन सुबह से कर रहे है। एनकाउंट न्यूज को मामले की जानकारी देते हुए पिता मनीष और माता उर्वशी ने बताया कि 13 वर्षीय शिवम शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 8 वीं कक्षा में पढ़ता है और वह रूटीन में 6 बजे साईकिल चलाने के लिए घर से चला जाता था।

    वहीं आज सुबह 6 बजे से पहले ही साईकिल चलाने के लिए निकल गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को शिवम का आखिरी लोकेशन दीन दयाल उपाध्याय नगर की मिली है। शिवम को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। परिजनों ने बताया कि वह बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी शिवम की तालाश के लिए गए थे। लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने थाना 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 के प्रभारी मामले की जांच में जुट गए है। 

  • पंजाबः घूमने आए NRI वकील की नहर में गिरी कार, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः घूमने आए NRI वकील की नहर में गिरी कार, हुई मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः तलवाड़ा ने बीते दिन मुकेरिया हाइडल नहर में मारुति बरेजा कार के नहर में गिर गई। जिसमें एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट जोगराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक जिला कपूरथला से संबंध रखता है और 30 बर्ष से अमरीका में रहता है। जानकारी के मुताबिक दो दिन से मृतक तलवाड़ा घूमने आया था और आज शाह नहर बैराज से होते हुए जब वो अपनी कार से तलवाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में जोगिंदर की मौत हो गई। नंगल से आई गोताखोरो की टीम ने कड़ी मुशक्त के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जिस बाद मृतक की पहचान हुई।

    मृतक के रिश्तेदार बाबू ने बताया कि उसको गांव खिजारपुर से एक फोन आया था कि नशे में धुत व्यक्ति गांव के बाहर कार लगा कर खड़ा है। वह आप को अपना जानकर बता रहा है। जिसके बाद वह उसे अपने घर हाजीपुर ले आए। लेकिन उसने शराब बहुत अधिक पी रखी थी। जिसके चलते जोगराज उनके साथ उनके घर पर नहीं गया। बल्कि वह उनकी दुकान के बाहर ही कार में सो गया। जब उसकी आंख खुली तो वह वहीं से कार लेकर तलवाड़ा की तरफ चला गया। उन्होंने जोगराज के परिवार को इस हादसे के बारे में सारी जानकारी दे दी है।

  • पटाखों के गोदाम में हुए धमाके से 3 की मौत, कई झुलसे

    पटाखों के गोदाम में हुए धमाके से 3 की मौत, कई झुलसे

    तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के कोवाकोल्ली गांव में एक पटाखे के गोदाम में ब्लास्ट होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस विस्फोट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त गोदाम में पांच लोग काम कर रहे थे। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट होने के बाद तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान एडु कोंडालु, 40, शंकरैया, 32 और नागेंद्र, 25 के रूप में हुई है। यह गोदाम में काम किया करते थे। हादसे के बाद दोनों घायलों को श्रीकालाहस्ती के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां से उन्हें तिरुपति के एसवीआर सरकारी सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया।

  • आज का राशिफल, 2 जून 2023

    आज का राशिफल, 2 जून 2023

    आज का राशिफल, 2 जून 2023

    मेष: कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।

    वृष:  दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।

    मिथुन: जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंह:  शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

    कन्या:  संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।

    तुला: थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

    मकर: कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।

    मीन: दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
  • सुहागरात की अगली रात हमलावरों ने किया दूल्हे का कत्ल

    सुहागरात की अगली रात हमलावरों ने किया दूल्हे का कत्ल

    गया: बिहार के गया जिले में अपराधियों ने बुधवार की रात एक नवविवाहित युवक की हत्या कर दी। हत्या से एक दिन पहले ही अशोक यादव की शादी हुई थी। अशोक पेशे से इंजीनियर था। गुरुआ के लकडाही गांव की यह घटना है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। हत्या किसने और किस वजह से हुई है, पुलिस ये भी पता करने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है। भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज की है। जानकारी के अनुसार लकडाही गांव के सुखदेव यादव के तीन पुत्रों में सबसे बड़े सिविल इंजीनियर अशोक यादव की शादी 29 मई को औरंगाबाद जिले के अकौना गांव के रामप्रवेश यादव की पुत्री रेवंती कुमारी के साथ हुई थी। बारात 30 मई को लकडाही गांव में वापस लौटी थी। घर मे खुशी का माहौल था कि इसी बीच 31 मई की रात अपराधियों ने नवविवाहित युवक की हत्या तेज हथियार से कर दिया। अपराधियों ने मृतक के बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

    अशोक बुधवार की शाम अपने बाइक से घर से निकला था। युवक ने घर वालों से कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है। काफी देर गुजर जाने के बाद भी जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजने लगे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन, अशोक रात में नहीं मिला। गुरुवार की सुबह अशोक का शव खून से लथपथ गुलनी गांव के पास नहर के किनारे मिली। शव से कुछ दूरी पर बाइक क्षतिग्रस्त मिली। बाइक पर खून के धब्बे भी मिले। युवक के शरीर पर हथियार से वार के निशान है। इधर, घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही हजारों की संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की जांच करने आई पुलिस ने श्वान दस्ता का सहारा लिया। श्वान के साथ पुलिस की टीम गांव घटनास्थल के पड़े एक-एक वस्तु की जांच की। इधर, हत्या की खबर मिलते ही घटनास्थल पर गुरुआ विधायक विनय कुमार, सिटी एसपी, शेरघाटी डीएसपी, गुरुआ बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनोज दुब्बे आदि पहुंचे।

    विधायक ने पुलिस अधिकारियों को हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा। मृतक अशोक की नई नवेली पत्नी एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार रेवंती बेहोश हो जा रही है। शादी में आए रिश्तेदार व परिवार के सदस्यों के रोने व चीखने की गूंज से पूरा गांव गमगीन है। शादी की पूरी खुशी गम व चीख में बदल गया है। यहां तक की ढाढ़स बंधाने आए लोग भी रो दे रहे हैं। गुरुआ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया। वहीं मृतक के बाइक को पुलिस थाना ले आई। अशोक यादव गुरुआ विधायक विनय कुमार के रिश्तेदार थे। मृतक का ननिहाल गुरुआ विधायक के गांव श्रीराम बिगहा में था। मृतक रिश्ते में विधायक के फुफेरा भाई लगता था।

  • पंजाब : 38 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : 38 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस अधिकारियों का तबादला का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी लिस्ट के मुताबिक 38 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिनमें 4 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जिन IAS की ट्रांसफर की गई, उनमें परमवीर सिंह, पल्लवी, गौतम जैन और टीबेंथ शामिल हैं। पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने ट्रांसफर आदेश को मंजूरी देते हुए ऑर्डर चीफ सेक्रेटरी पंजाब, वीके जंजुआ भेजे है। देखे लिस्ट