Blog

  • बाॅलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुबंईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। एक्ट्रेस की बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुआं देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि जैकलीन फर्नांडिस जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के ऊपर से दूसरे वाले फ्लोर पर आग लगी हुई दिख रही है।

    हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी, जिससे अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है। बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आने वाली हैं। जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ में देखा गया था। इसमें उनका एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस था। वो इन दिनों ‘फतेह’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

  • पंजाब : कार और साइकिल सवार की टक्कर, देखें वीडियो

    नंगल : श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग को यदि दुर्घटनाओं वाली सड़क कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। गांव अजौली के पास एक कार और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि साइकिल सवार बच्चे को मामूली चोटें आई है और उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    कार सवार ने बताया कि वह हिमाचल नादौन से चंडीगढ़ जा रहे थे, तभी अजोली गांव के पास मुख्य सड़क पर एक आवारा जानवर के कारण टिप्पर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बचने के लिए उन्होंने कार को दूसरी तरफ मोड़ लिया। हादसा सड़क किनारे रखे गोबर के ढेर के कारण कार, साइकिल सवार बच्चे से टकरा गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, नहीं तो कार आगे जाकर कहीं और टकरा सकती थी।

  • पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीएसपी ने कहा कि उक्त तस्कर पिछले लंबे समय से नशा व हथियारों की तस्करी कर रहा था।

    आरोपी जेल में बैठे अपने आका के कहने पर इन हथियारों की सप्लाई करता था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अब तक 8 पिस्टल 16 मैगजीन व 30 रौंद ला चुका था। इस दौरान पता चला है कि 7 पिस्टल कुछ मैगजीन व रौंद पहले ही सप्लाई कर चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल वह 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीएसपी ने कहा आरोपी से ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाब : अमृतपाल के परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : पिछले 2 सप्ताह से अमृत पाल सिंह का परिवार हेरिटेज रोड पर भूख हड़ताल पर बैठा है। इस दौरान विभिन्न सिख संगठनों के नेता भी उस भूख हड़ताल में भाग ले रहे हैं और परिवार के साथ अपनी सहमति व्यक्त कर रहे है। इस बीच परिवार अमृतपाल सिंह के सदस्य 2 बार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह से भी मिल चुके हैं और अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी सरकार से बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

    उधर अमृतपाल सिंह की बैरक में मिले इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर असम प्रशासन ने डिब्रूगढ़ जेल के अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अमृतपाल सिंह के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना 16 फरवरी को सामने आई थी। लेकिन जेल अधीक्षक को गिरफ्तार करने में प्रशासन को काफी समय लग गया। वहीं उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जो कमेटी बनाई गई थी उसका कोई भी सदस्य अब तक उनसे मिलने नहीं आया है। केवल सुखप्रीत सिंह ही कुछ देर के लिए यहां पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने भी कोई बातचीत नहीं की।

  • भाजपा में शोक की लहर, विधायक का हुआ निधन

    नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के विधायक फोसुम खिमहून का आज यानि शनिवार (09 मार्च) को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बीजेपी विधायक के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक खिमहून 63 साल के थे। फ़ोसुम खिम्हुन अरुणाचल प्रदेश राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। खिमहून 2014 के अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार के रूप में 52-चांगलांग दक्षिण सीट से चुने गए थे। उन्होंने 2019 में बीजेपी के टिकट पर फिर से सीट जीती। उनका विवाह डॉ. एम. खिमहुन से हुआ और उनके 2 बच्चे हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक को सीएम मान ने आप में करवाया शामिल

    फतेहगढ़ साहिबः लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि गुरप्रीत सिंह जीपी ने बस्सी पठाना से 2017 में कांग्रेस के MLA की चुनाव में जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान शुरू हो गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से जीपी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। 

    पार्टी में शामिल होने के बाद जीपी ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। कांग्रेस में हर नेता परिवार की सोचता है। जीपी फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। गुरप्रीत सिंह जीपी मोहाली के रहने वाले हैं। उन्हें 2017 में विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी। जीपी ने आप के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। वहीं 2022 के चुनाव में वह आप के रूपिंदर सिंह हैप्पी से हार गए थे।

    गुरप्रीत सिंह जीपी को ज्यादा नाराजगी पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से है। क्योंकि चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह भी बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांगते थे। उस समय बड़ी मुश्किल से जीपी को टिकट मिली थी। फिर चन्नी के भाई आजाद चुनाव लड़े थे। जीपी 2022 में हारने की वजह चन्नी के भाई को मानते हैं। जीपी इस वजह से नाराज हैं कि पार्टी हाईकमान ने चन्नी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

  • मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मध्य प्रदेश मंत्रालय भवन में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। वल्लभ भवन की चौथी मंजिल पर यह आग लगी है। लेकिन यह लगातार फैलती जा रही है। बताया जा रहा है कि आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगने की बात भी सामने आ रही है। अंदर पांच लोगों के फंसे होने की खबर है। आगजनी की सूचना मिलते ही फौरन दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम अभी जारी है। फिलहाल फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश का सचिवालय है।

    मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के दफ्तर भी यहीं है। भवन के पांचवें फ्लोर पर मुख्यमंत्री का दफ़्तर है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि भवन से किस तरह काले धुएं का गुबार निकल रहा है। चश्मदीदों ने बताया कि आग लगते ही वे लोग भवन से तुंरत बाहर आ गए। लेकिन कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। किसी को नहीं पता कि ये आग कैसे लगी। लेकिन जब आग लगी तो बिल्डिंग के अंदर काला धुआं से फैल गया।

    बाहर निकलने में भी लोगों को काफी मुश्किल हुई क्योंकि धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभी भी आग शांत नहीं हुई है। हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपने काम में जुटे हुए हैं। भवन के अंदर फंसे लोगों को निकालना पहली प्राथमिकता है। इसलिए दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल 5 लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना है। लेकिन यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। भवन के आस-पास से लोगों को पुलिस ने दूर कर दिया है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रिय मंत्री को मिली Y प्लस कैटेगरी

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रिय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। पहले उन्हें Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अपना दल (एस) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। गृह मंत्रालय ने उनकी Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा को बढ़ाकर Z कैटेगरी कर दी है। दरअसल, Z श्रेणी में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है। 

    जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। वहीं Y+ श्रेणी में 11 कर्मी की सुरक्षा में लगे होते हैं। जिसमें 2-4 कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। बता दें कि Z-श्रेणी देश की तीसरी सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणी होती है। इसमें कमांडो और पुलिस कर्मियों के साथ 22 कर्मी शामिल होते हैं। Z श्रेणी के तहत एक निजी व्यक्ति सुरक्षा कवर के लिए भुगतान करता है। बता दें कि बाबा रामदेव और अभिनेता आमिर खान को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

  • स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो की बस से टक्कर, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    प्रयागराजः शनिवार सुबह आठ बजे स्कूली बच्चों को बैठाकर पीबीआर एकेडमी भरहा स्कूल छोड़ने जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीरपुर चौकी के पास प्रयागराज से आ रही रोडवेज बस पुलिस चौकी के पास लगाए गए बैरियर के कारण अनियंत्रित होकर बोलेरो को टक्कर मार दी। इसमें सात बच्चे, शिक्षिका सविता और चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य बाइक सवार भी घायल हुआ है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायल बच्चों में कक्षा सात की मधु पुत्री महेंद्र पटेल निवासी बस्तर, यूकेजी का छात्र समर सिंह पुत्र रमेश पटेल निवासी बसडिला, कक्षा एक का छात्र सोनू पटेल पुत्र दिनेश सिंह निवासी भटौली, एलकेजी की छात्रा अंशिका पुत्री सतीश कुमार, कक्षा पांच की छात्रा अनन्या पुत्री सतीश कुमार निवासी भटौली व दो अन्य बच्चे शामिल हैं।

    इसमें स्कूल की अध्यापिका सविता निवासिनी हौजकटोरवा व ड्राइवर अनिल कुमार निवासी मझुआ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं इस हादसे में बाइक सवार युवक कमलेश कुमार निवासी मीरजापुर भी घायल है। वह प्रयागराज जा रहा था और बोलेरो को टक्कर मारने के बाद बस में उसे भी चपेट में ले लिया।

  • पंजाबः कांग्रेस का ये पूर्व विधायक आप में आज हो सकता है शामिल

    फतेहगढ़ साहिब: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान शुरू हो गया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस द्वारा लिस्ट जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान सूचना मिली है कि आज पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, बस्सी पठाना से पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। पता चला है कि कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में जीपी आप में शामिल  होंगे। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से जीपी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।