Blog
-
गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच के लिए चिकित्सा शिविर 9 मई को
ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच के लिए गुरूवार 9 मई को चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगेगा। शिविर में डॉ अंकिता चड्डा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच करेगी। इसके अलावा शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क ईलाज किया जायेगा। यह शिविर प्रत्येक माह की 9 तारीख को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के साथ-साथ जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं। -

महाविद्यालय बंगाणा में आईडीपी एजुकेशन इंडिया के मध्य एमओयू साइन
ऊना/ सुशील पंडित : आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय बंगाणा और आईडीपी एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंटरनेशनल ट्रेड टॉवर, नई दिल्ली और कॉर्पोरेट कार्यालय एमजी रोड, गुड़गांव के मध्य एमओयू साइन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में निम्नलिखित उद्देश्यों को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमे, संस्थान के छात्रों के बीच विदेशी शिक्षा और आईईएलटीएस परीक्षा को बढ़ावा, आपसी सहयोग और साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। इस अवसर पर आईडीपी एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के शाखा प्रमुख श्री सीतांशु वशिष्ठ रणनीतिक गठबंधन में वरिष्ठ सुश्री अमनदीप कौर, महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफैसर सिकंदर नेगी और प्रोफ़ेसर कमलेश प्रोफ़ेसर मौजूद रहें। -

दूसरे दिन गगरेट में एक नामांकन
ऊना/ सुशील पंडित : विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट से मनोहर लाल, आयु 44 वर्ष, पुत्र मुलख राज, ग्राम व डाकघर डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। वहीं, कुटलैहड़ विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ में दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। -

भाजपा की तिकड़ी अनुराग,बिंदल सत्ती आज बंगाणा में, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स
बंगाणा मुख्यालय पर चुनावी रैली में हर बूथ से आयेंगे 30 से ज्यादा कार्यकर्ताऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्य के भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती आज कुटलैहड़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा मुख्यालय पर भारी जनसभा को संबोधित करने के साथ त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। वहीं कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो बड़े नेताओं के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे,और कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी करेंगे।कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए यह पहला मौका होगा। जब केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सामने शक्ति प्रदर्शन करके अपनी ताकत बताएंगे। देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर परिवार से सम्बन्ध रखते हैं, और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई वर्षो से सक्रिय राजनीति भी करते आ रहे हैं। ज्ञात रहे बीते 14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के हर गांव हर परिवार तक दस्तक देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक सहायता और उनके बच्चों को पढ़ाई का सारा खर्च भी बहन किया है।बताते चलें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो की एक अलग पहचान बनी हुई है और बीते एक माह में राज्यसभा एपिसोड होने के बाद भाजपा में शामिल और प्रत्याशी बनाए जाने के बाद देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ के हर बूथ हर गांव हर पंचायत तक प्रचार प्रसार करके जनता से समर्थन मांग चुके है। और आज शक्ति प्रदर्शन में कितने पास होते है। और कितनी भीड़ इक्कठी करके विपक्ष को अपनी ताकत दिखाते है। यह आज पता चलेगा।बता दें कि जब कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भाजपा के खेवनहार थे। तो अनुराग ठाकुर,राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती के बेहद करीबी थे। और अब भाजपा की बही तिकड़ी कुटलैहड़ प्रवास पर आकर देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में प्रचार प्रसार और कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। वहीं देवेंद्र भुट्टो भी अपने लोकप्रिय नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। इसलिए त्रिदेव सम्मेलन कार्यक्रम के पल पल की सूचना और खुद कमान संभालकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है।कुटलैहड़ के हर मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक ले चुके है चुनाव प्रभारीकुटलैहड़ विस क्षेत्र में चुनाव प्रभारी सतपाल सिंह सत्ती सह प्रभारी संजीव कटवाल और खुद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ के भाजपा मंडल,महिला मंडल, एस सी मोर्चा युवा मोर्चा पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड,ओबीसी मोर्चा यहां तक कि कुटलैहड़ के बूथ स्तर के बैठक ले चुके है। और सभी मंडल मोर्चों के सदस्य चुनाव प्रचार की टीमें बनाकर डोर टू डोर प्रचार भी कर रहे है। और खुद देवेंद्र भुट्टो हर पंचायत स्तर पर जनसभाएं करके जनता से अनुराग सिंह ठाकुर और खुद के लिए बोट मांग रहे है। -
उद्योग परिसर में चोरी करने वाले दो काबू
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते औद्योगिक क्षेत्र के बेला वाथडी के एक उद्योग में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में सनी सूद निवासी तिलक नगर नई दिल्ली ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया बीती 03.05.2024 को इसकी फैक्ट्री जो की वेला बाथड़ी में स्थित है वहां चोरी हो गई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि दो व्यक्ति रात के समय फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर आए, संभवत चोरी उन्होंने की है। वहीं पुलिस ने अच्छर सिंह निवासी नंगल कलां तह. हरोली व गणेश कुमार निवासी बाथड़ी तह. हरोली के विरुद्ध धारा 457,380,511,34 भा.द.स. के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ऊना में लगा रक्त दान शिविर
डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित
ऊना/ सुशील पंडित : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बुधवार 8 मई को ऊना में एक रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है जिससे हम अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकते हैं। आवश्यक है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मानवता की भलाई और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्त दान करने की अपील की।वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान ने बताया कि इस शिविर में कुल 49 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा और कल्याण के लिए चलाई गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा ध्यीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. करण सांख्यान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, रेडक्रॉस के स्टेट पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ के संस्थापक लविश कपिला, ब्लड लाईंस ऊना के संदीप शर्मा, ऊना ऑल ब्लेसिंग हैंड एनजीओ के हिमांशु विश्वमित्र समेत विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, डीसी तथा एसपी कार्यालयों के कर्मचारियों, आईटीआई ऊना समेत अन्य शिक्षिण संस्थानों के युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ भाग लिया। -

CBI का बड़ा एक्शनः इस मामले में 2 डॉक्टर सहित 9 लोग गिरफ्तार
नई दिल्लीः केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल के हैं। इसमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। एफआईआर के मुताबिक, एजेंसी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जानकारी मिली थी। सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और इसी विभाग के डॉक्टर अजय राज खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे। नागपाल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेश नागपाल अस्पतालों में उपकरणों की आपूर्ति करते हैं। इसी महीने 2 मई को पर्वतगौड़ा ने नागपाल से उपकरणों की सप्लाई के बदले रिश्वत मांगी। नरेश नागपाल ने मांगी गई रिश्वत का पिछले महीने का बकाया चुकाने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रिश्वत 7 मई को आरएमएल अस्पताल पहुंचा दी जाएगी।
-

पंजाबः दमदमी टकसाल के मुखी का आया बयान, हर सिख 5 बच्चे पैदा करें
इस मामले को लेकर जानें क्या बोली महिला आयोग की चेयरपर्सन
अमृतसरः दमदमी टकसाल और संत समाज के प्रमुख ज्ञानी हरनाम सिंह धुम्मा ने सार्वजनिक सभा में सिखों को अपने बच्चों की गिनती बढ़ाने के लिए अपील की है। धुम्मा ने कहा कि प्रत्येक सिख परिवार को 5 बच्चे पैदा करने चाहिए। धुम्मा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धुम्मा ने कहा कि, प्रत्येक सिख 5 बच्चे पैदा करो। यदि तुम उनकी देखभाल नहीं कर सकते तो उन्हें मुझे दे दो। एक बच्चा घर में रखो, 4 मुझे दे दो। इन बच्चों में आने वाला भविष्य देखता हूं। इन्हें गुरमति (धार्मिक) शिक्षा दी जाएगी। इनमें से कोई श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार, कोई ग्रंथी, कोई शहीद तो कोई विद्वान बनेगा। इन्हें गुरमति विद्वान बनाऊंगा, जिन्हें देश के साथ-साथ विदेशों में भी पहचाना जाएगा।
धुम्मा ने कहा कि एक बच्चे तक सीमित न रहें। अभी, हम (सिख) राज्य में 52% आबादी हैं, जबकि बाकी प्रवासी हैं। आने वाले समय में हम अल्पसंख्यक हो जाएंगे। फिर ये हमें पीटेंगे। आज-कल नशा करने वाले बच्चे अपने माता-पिता को पीट रहे हैं। अगर आपके पास 4 हैं तो कम से कम एक आपकी देखभाल करेगा, दूसरा गुरुघर या अन्य कार सेवा करेगा। आज बच्चे नशे में मर रहे हैं, लेकिन उन्हें लोग डेरों में भेजने को तैयार नहीं है। पहले शिक्षा डेरों में ही ली जाती थी। ये डेरे ही हैं, जिन्होंने पंजाबी व सभ्यता को संभाल कर रखा। गुरमति ज्ञान लोगों तक पहुंचाया है।
दमदमी टकसाल के मुखी का बयान आने के बाद पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इसकी निंदा की है। गिल ने कहा कि बाबा हरनाम सिंह बड़ी हस्ती हैं और सभी के सत्कार योग्य हैं। उनकी तरफ से दिया गया यह बयान काफी मुश्किलों से भरा है। औरतें बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं। जिसने बच्चे पैदा किए हैं, वे उन्हें पाल भी सकते हैं। आज की जरूरत बच्चों को बाहर जाने से रोकने की है। बच्चे नौकरियों के लिए बाहर जा रहे हैं। हमें बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी चाहिए, न कि धर्म में उलझाना चाहिए। बच्चों के लिए पंजाब में हर कदम उठाया जा रहा है, चाहे वह शिक्षा हो या नौकरी।
-

जालंधरः विवादों में घिरने के बाद भजन गायक कन्हैया मित्तल का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: क्रिश्चन भाईचारे को लेकर दिए बयान के मामले में विवादों में घिरे भजन गायक कन्हैया मित्तल का बयान सामने आया है। इस दौरन कन्हैया मित्तल ने कहा कि उनका लुधियाना में 4 मई हुए जागरण का प्रोग्राम था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में ज्यादा से ज्यादा मंदिर बनने चाहिए, गुरुद्वारा बनने चाहिए। कन्हैया मित्तल ने कहाकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था कि यहां चर्च नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश ना किया जाए। कन्हैया मित्तल ने कहाकि अगर किसी को उनकी बात से कोई ठेस पहुंची है तो वह उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहाकि वह सभी धर्मों का बराबर सम्मान करते है।
कन्हैया मित्तल ने कहा कि वह हमेशा कहते है कि सभी धर्म में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहाकि अगर फिर भी उनके बयानों को तोड़-मरोड़ पर किया जाता है तो वह उनसे अपील करते हैकि वह भी आप के जैसे ही है। उनका भी परिवार है और उन्हें भी ऐसी बातों से ठेस पहुंचती है। कन्हैया मित्तल ने कहाकि सभी मिलकर पंजाब को सुंदर पंजाब बनाए और दुनियां में हसता-खिलता पंजाब दिखे। बता दें कि लुधियाना में कन्हैया मित्तल द्वारा प्रोग्राम में दिए गए विवादित बयान को लेकर क्रिश्चियन कम्युनिटी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिन पहले कन्हैया मित्तल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए क्रिश्चियन कम्युनिटी ने कहा था कि कन्हैया मित्तल को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पुलिस कमिश्नर को भी अपील करते हुए कन्हैया मित्तल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।
उस दौरान मामले की जानकारी देते हुए क्रिश्चियन कम्युनिटी के प्रधान अल्बर्ट दुआ ने कहा पंजाब में इस समागम में पहुंचे कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वडिंग और बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू सहित दोनों पार्टियों का क्रिश्चियन कम्युनिटी इस चुनाव में बाईकट करने का ऐलान किया था। उनका आरोप है कि दोनों पार्टी के नेताओं की हाजिरी में क्रिश्चियन कम्युनिटी का अपमान किया गया। इस दौरान उन्होंने इस चुनाव आयोग से भी अपील की थी कि वह इस मामले की गहनता सें जांच करे। क्रिश्चियन कम्युनिटी ने कहना है कि यह धार्मिक समागम था या राजनीतिक समागम इस मामले की चुनाव आयोग गहनता से जांच करे।
-

होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
चंडीगढ़ : होटल में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के होटल की तीसरी मंजिल में आग लगी है। सेक्टर 42 अटावा स्थित होटल जीके एंटरप्राइजेज में आग लगी है। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक होटल के टॉप पर बनी किचन में आग लगी है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल था। इस दौरान थाना पुलिस और कई आला अधिकारी मौजूद थे। आग पर काबू पाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।