उद्योग परिसर में चोरी करने वाले दो काबू

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते औद्योगिक क्षेत्र के बेला वाथडी के एक उद्योग में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में सनी सूद निवासी तिलक नगर नई दिल्ली ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया बीती 03.05.2024 को इसकी फैक्ट्री जो की वेला बाथड़ी में स्थित है वहां चोरी हो गई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि दो व्यक्ति रात के समय फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर आए, संभवत चोरी उन्होंने की है। वहीं पुलिस ने अच्छर सिंह निवासी नंगल कलां तह. हरोली व गणेश कुमार निवासी बाथड़ी तह. हरोली के विरुद्ध धारा 457,380,511,34 भा.द.स. के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *