Blog

  • Punjab: सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक सहित 2 की मौत

    Punjab: सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक सहित 2 की मौत

    लुधियानाः संजय गाधी कालोनी और मान नगर में सांप डंसने के 2 मामले सामने आए। जहां देर रात दोनों इलाकों में सांप के डसने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं संजय गांधी कालोनी में घर में सांप के डसने के व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर थाना जमालपुर के एएसआई मौके पर पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए एएसआई मलकीत सिंह ने कहा कि संजय गाधी कालोनी में कमरे में सो रहे व्यक्ति को सांप ने डस लिया।

    सांप का डंक लगने के बाद व्यक्ति ने काफी शोर मचाया। लेकिन उपचार करवाने की बजाए वह पूरी रात सांप को मारने की लिए घुमता रहा। सुबह व्यक्ति का शव उसके कमरे से लोगों को बरामद हुआ। मृतक की पहचान बाबन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाबन मजदूरी का काम करता था और शहर में अकेला रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

    वहीं दूसरा मामला चौकी कटानी कलां के अधीन आते इलाका मान नगर से सामने आया है। जहां देर रात सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेन्द्र के रूप में हुई है। वहीं धर्मेन्द्र के जीजा सरवन ने बताया कि धर्मेन्द्र मां-पिता सहित कमरे में सो रहा था। रात करीब 3 बजे उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • Nepal में हुए Plane Crash का दिल दहलाने वाला Live वीडियो आया सामने

    Nepal में हुए Plane Crash का दिल दहलाने वाला Live वीडियो आया सामने

    काठमांडूः नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक विमान उड़ान टेकऑफ करने के दौरान फिसल गया और उसमें आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे। बताया जा रहा हैकि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना का दिल दहलाने वाला लाईव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख हादसे कितना खतरनाक था। ऐसा लग रहा है कि विमान ने संतुलन खो दिया था, जिसके बाद वह टेकऑफ करने के बाद जमीन पर आ गया। विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। शौर्य एयरलाइंस के इस विमान में कुल 19 लोग सवार थे। विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद विमान का संतुलन बिगड़ गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान एक ओर झुक गया था। विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ की पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुंए का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए। खुलासा हुआ है कि सौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन परीक्षण के लिए पोखरा गया था। जहाज पूर्ण इंजन ओवरहाल (सी-चेक) के लिए पोखरा जा रहा था। इस विमान में 9एन-एएमई में 19 लोग सवार थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, वे सौर इंजीनियर और तकनीशियन थे। यह जहाज एक महीने तक पोखरा के एक हैंगर में रखा गया था और मरम्मत के लिए तैयार था। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल पुलिस और नेपाली सेना सहित अग्निशमन दल और सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है और इलाज के लिए सिनामंगल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया।
  • Phagwara: Medical Store सहित 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Phagwara: Medical Store सहित 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहै हैं। ताज़ा मामला फगवाड़ा की जेसीटी मारकीट का है। जहां चोरों ने एक ही रात में मारकीट की 3 दुकानों को निशाना बनाया। जिनमें से 2 मैडिकल स्टोर की दुकानें थी और एक दुकान करियाना स्टोर की थी।

    राज मैडिकल स्टोर के मालिक ने बताया वह मंदिर की कमेटी का प्रधान है ओर उन्होंने मंदिर की नकदी भी अपने गले में रखी हुई थी जिसे चोरों चोरी करते फरार हो गए। उन्होंन इस चौरी की वारदात को लेकर सरकार पर निशाने साधते कहा कि प्रशासन वह सरकार को सभी टैक्स देने के बावजूद भी घर में चैन की नींद नहीं सो सकते। उन्होंने सरकार गुहार लगाई है कि वह शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकें। वहीं तेजस मैडिकल स्टोर के मालिक ओर कोशल करियान स्टोर के मालिक ने भी पुलिस प्रशासन से शहर में बढ़ रही चौरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की अपील की।

    पुलिध अधिकारी ने बताया कि उन्हों रात के 3 बजे इस घटना के बारे में पचा चला था। उनहोंने कहा कि चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया जिमने से एक तेजस मैडिकल स्टोर, राज मैडिकल स्टोर ओर तीसरी दुकान कोशल करियाना स्टोर है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने घटना स्थल का जाइज़ा लिया। उन्होंने कहा कि हम आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहै है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • गृह मंत्री का बड़ा ऐलानः अब ट्रांसफर के लिए पुलिस कर्मियों को किसी नेता या अधिकारी के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    गृह मंत्री का बड़ा ऐलानः अब ट्रांसफर के लिए पुलिस कर्मियों को किसी नेता या अधिकारी के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    रायपुरः छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार नक्सलियों के उत्पात की खबर सामने आ रही है। जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे सुरक्षाबलों को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी ने कई सवाल खड़े किए, जिसको पर गृह मंत्री विजय शर्मा जवाब देते हुए कहा कि गृह विभाग नई नीति बना रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात पुलिस के ट्रांसफर के लिए नई पॉलिसी बनाई जा रही है। ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन सिस्टम बन रहे हैं।

    वहीं विजय शर्मा ने आगे कहा कि ट्रांसफर की पॉलिसी पहले से तैयार है। ट्रांसफर योग्य अधिकारी, कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। ट्रांसफर आदेश घर तक पहुंच जाएगा। अब नेता अधिकारी के यहां चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं गृहमंत्री पुलिस आवास को लेकर भी जवाब दिया। कहा कि 5 साल में पुलिस आवास पर काम नहीं हुआ है। सिर्फ 5 हजार मकान ही बने हैं। अब इस दिशा में सरकार और काम कर रही है।

    बता दें कि कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी ने विधानसभा में कहा था कि कुछ कर्मचारी 2 या 3 साल में नक्सल इलाकों से अपना ट्रांसफर करा लेते हैं, लेकिन कुछ 10 सालों से भी ज्यादा समय से वहीं नौकरी कर रहे हैं। उनके लिए भी अन्य जिलों में ट्रांसफर की नीति होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की मैदानी इलाकों में पदस्थापना का क्या प्रावधान है?, पदस्थापना के लिए विभाग के क्या दिशा-निर्देश है?, कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश कब तक जारी होंगे?, उनकी आवास की क्या व्यवस्था है?

  • Punjab: इस इलाके में दिखे 7 संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    Punjab: इस इलाके में दिखे 7 संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    पठानकोट: जिले में लगातार कुछ संदिग्ध व्यक्ति के दिखने के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले फौजियों की वर्दी में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आस पास के गांवों में पुलिस ने अलर्ट जारी कर तालाशी अभियान चलाया था। वहीं अब फिर से पठानकोट के अंतगर्त आते एक गांव में कुछ संदिग्धों के देखे जाने से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पठानकोट में 7 संदिग्ध लोगों को देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त इलाके में सर्च अभियान चलाया है।

    जानकारी अनुसार आज सीमा देवी पत्नी तरसेम सिंह पठानिया निवासी गांव फंगटोली थाना मामून कैंट जिला पठानकोट ने बताया है कि उन्होंने अपने घर के पीछे जंगल की तरफ से 7 संदिग्ध दाढ़ी वाले व्यक्तियों को सादे कपड़ों में और पिट्ठू बैग पहने हुए आते देखा। उक्त संदिग्धों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा और फिर पानी पीने के बाद उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति फिर से जंगल की तरफ चले गए।

    बता दें कि महिला का घर उपरोक्त गांव के बाहरी इलाके में है और आस-पास सिर्फ 2-3 घर ही हैं। उसके घर के पीछे एक जंगल है। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस ने एक बार फिर से संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने के मामले में अलर्ट जारी कर दिया है।

  • 7.3 किलो नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    7.3 किलो नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी नारकोटिक्स नें गांजे की तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने 6 दिन रिमांड हासिल किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि चंडीगढ़ में पढ़ाई करने के लिए आया था, लेकिन गांजे का कारोबारी बन गया और चंडीगढ़ में शौकिनी लाइफ जीने के लिए करने लग गया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्रेजुएक्शन की पढ़ाई कर चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुबोध नागराय वासी गांव रुस्तमपुर जिला वैशाली बिहार के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त व्यक्ति सुबोध कुमार भारी मात्रा में गांजा की तस्करी का अवैध धंधा करता है।

    उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना प्राप्त करके उनकी टीम ने शाम के समय मढावाला की तरफ मौजूद थी, तभी हाथ में थैला लेकर सदिग्ध एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे रोकर पूछताछ की गई। इस दौरान व्यक्ति ने अपना नाम पता सुबोध कुमार बताया। पुलिस ने सुबोध के थैले की तालाशी ली तो थैले से 7 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ थाना पिंजौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जिस आरोपी को पेश अदालत 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • Jalandhar: इस इलाके में नहर में तैराता मिला शव, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में नहर में तैराता मिला शव, देखें Live

    जालंधर, ENS: गद्दईपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नहर में तैरता हुआ व्यक्ति का शव मिला है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। वहीं शव को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों का कहना हैकि बल्लां वाली नहर से शव तैरता हुआ यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शव को तैरता देखकर लाश को किनारे पर रख दिया है। लोगों ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। शव की हालत काफी गंभीर है। अभी तक यह नहीं पता चला कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या किसी ने कत्ल किया है। शव फूलने से उसका रंग नीला हो चुका है।

    मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया कि हमने दोपहर करीब 12 बजे शव देखा। जिसके बाद राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। प्रत्याशी ने कहा कि शव गदईपुर पुल के पास आकर फंस गया। मृतक ने हल्के रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पायजामा पहना हुआ था। साथ ही मृतक के शरीर के बीच में कमर पर रस्सी बंधी हुई थी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही आगे कुछ पता चल पाएगा।

  • Punjab: BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा से संदिग्ध व्यक्ति को किया काबू

    Punjab: BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा से संदिग्ध व्यक्ति को किया काबू

    अमृतसरः सीमा सुरक्षा बल के द्वारा अमृतसर सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि सुबह के समय अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने काबू कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में बताई। घुसपैठिए की तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र और 500 रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गईं। घुसपैठिए को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

  • Punjab: सब्जी मंडी में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप्प,10 दुकानें क्षतिग्रस्त, 4 घायल

    Punjab: सब्जी मंडी में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप्प,10 दुकानें क्षतिग्रस्त, 4 घायल

    कपूरथलाः पुरानी सब्जी मंडी में आज सुबह करीब 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से भारी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अचानक पेड़ गिरने से 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस घटना में 4 दुकानदार घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पेड़ के गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है। वहीं रास्ता भी पूरी तरह से जाम हो गया। जानकारी अनुसार, कपूरथला में आज सुबह हुई बारिश के बाद सब्जी मंडी में लगभग 100 साल से अधिक पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया।

    जिससे आसपास लगी लगभग 10 सब्जी की दुकानें टूट गई और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पेड़ के गिरने से बिजली की तारे भी टूट गई है जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। इस घटना में कुलविंदर पत्तड़, बॉबी, मुंशी, भजन मन्ना इलेक्ट्रॉनिक, विपन आदि दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।

    इस हादसे में एक इमारत के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान हुआ है और चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने बताया कि मोके पर ट्रेफिक और PCR टीम पहुंची हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि घटना स्थल पर निगम की टीम कुछ देर में पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।

     

     

  • Plastic की Factory में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 25 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Plastic की Factory में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की 25 गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः नरेला औद्योगिक इलाके में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के दौरान इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। फायरकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    जानकारी के अनुसार, नरेला औद्योगिक इलाके में एक फैक्ट्री आज बुधवार को अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही मौके पर 25 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुटी गई।

    दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, नरेला औद्योगिक इलाके में फैक्ट्री में आग की कॉल आज सुबह 6.34 बजे प्राप्त हुई। कॉल मिलते ही 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।