Blog

  • Punjab: Pastor पर लगे भांजी पर दुष्कर्म करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: Pastor पर लगे भांजी पर दुष्कर्म करने के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः आए दिन रिश्तों को तार-तार करने वाले कई मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला फिरोज़पुर के ज़ीरा इलाके से सामने आया है जहां एक पास्टर मामा पर अपनी भांजी पर रेप करने के आरोप लगे हैं।

    यह घटना फ़िरोज़पुर के हल्का ज़ीरा की है। लड़की के परिवारक सदस्यों ने बताया कि पास्टर मामा अपनी भांजी को 15 जुलाई को उसके घर से उसको प्राथना के नाम से ले गया था और हिमाचल के एक होटल में उसके साथ ज़बरदस्ती रेप किया। घर वापिस आने के बाद पीड़िता लड़की ने अपने पारिवारिक सदस्यों को बताया जिसके बाद पारिवारिक सदसयों ने पुलिस सदर थाना ज़ीरा में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

    वहीं इस मामले में जब थाना सदर के एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह के साथ जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी मामा अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है और उसको पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

  • International Airport पर Plane हुआ क्रैश, 19 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    International Airport पर Plane हुआ क्रैश, 19 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    काठमांडूः नेपाल की राजधानी काठमांडू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान क्रैश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्लेन में 19 लोग सवार थे। बताया गया है कि विमान रनवे से फिसल गया और बाहर जाकर क्रैश हो गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    वहीं इस मामले को लेकर टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया है, कि पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू समेत 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है, कि विमान में सवार सभी 19 लोगों के बचने की उम्मीद काफी कम है। ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

  • भारी बारिश के चलते मकान गिरने से मलबे में दबे 6 लोग, 3 की मौत

    भारी बारिश के चलते मकान गिरने से मलबे में दबे 6 लोग, 3 की मौत

    द्वारकाः गुजरात के द्वारका में भारी बारिश में एक जर्जकर मकान ढह गया। दुर्घटना के समय घर में कुल 6 लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। रेस्क्यू अभियान में 3 लोगों को बचाया जा सका जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घर के मलबे को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में अगले दो दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

    आईएमडी ने लिखा, ‘अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।’ पिछले कई दिनों से गुजरात में भारी बारिश हो रही है, जिसके वजह से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखी जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान के लिए तैनात हैं। वहीं, पोरबंदर जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की खबर है। पोरबंदर के जिला कलेक्टर केडी लखानी ने कहा कि जिलों में लगातार बारिश के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। इस बीच, सोमवार को सूरत, सौराष्ट्र और देवभूमि द्वारका भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर भीषण जलभराव हो गया। सड़कों पर जलभराव की वजह से कई जगहों पर लोग जूझते हुए दिखे। वहीं, देवभूमि द्वारका जिले में फंसे तीन लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा। ‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी)’ की ओर से कहा गया कि देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर तालुका में शाम 6 बजे तक 12 घंटे की अवधि में 281 मिलीमीटर बारिश हुई। देवभूमि द्वारका के जिलाधिकारी जीटी पांड्या ने कहा, ‘बाढ़ के कारण कल्याणपुर के केशवपुरा और टंकरिया गांव में फंसे 8 लोगों को क्षेत्र में तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बचाया, जबकि पनेली गांव में तीन अन्य लोग ऐसी जगह फंसे हुए थे कि एनडीआरएफ की टीम उन तक नहीं पहुंच सकी।’

  • Punjab: Transport Labor रेट में बढ़ोतरी न होने पर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: Transport Labor रेट में बढ़ोतरी न होने पर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः ट्रांसपोर्ट लेबर के कर्मचारियों ने ट्रांसपोर्ट लेबर रेट में बढ़ोतरी न होने के कारण कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उनके द्वारा ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले सामान के रेट बहुत कम हैं, जिसके कारण उनका घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

    पिछले काफी समय से वह लेबर रेट बढ़ाने की अपील कर रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें लारा लगा देते थेे। इस मामले को लेकर सुनवाई ना होने के कारण उन्होंने आज काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद कुछ दलालों का कहना है कि उनके पास आये लेकिन सांत्वना देने के बजाय वे वापस चले गये। समोआ के

    श्रमिक मजदूरों का कहना है कि अगर उनकी ट्रांसपोर्ट लेबर रेट नहीं बढ़ाई गईं तो वे अपना संघर्ष और भी तेज करेंगे और जल्द ही जिले के उपायुक्त को मांग पत्र देकर न्याय की मांग की जायेगी।

  • Punjab: Shambhu Border मामले में आज Supreme Court में होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

    Punjab: Shambhu Border मामले में आज Supreme Court में होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

    पटियालाः किसान आंदोलन 2.0 के तहत दिल्ली कूच करने की कोशिश में जुटे किसान संगठनों की नजरें सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर लगी हैं जिसके तहत शंभू बॉर्डर खोले जाने की याचिका पर फैसला आना है। सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में फैसला आज बुधवार दोपहर तक आने की संभावना है।

    इससे पहले इस बारे में सुनवाई बीते सोमवार (22 जुलाई) को थी लेकिन उसे आज के लिए रख लिया गया था। शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान संगठनों के सदस्य पहले ही कह चुके हैं कि अगर बॉर्डर खुल जाता है तो वह दिल्ली कूच करेंगे और ट्रैक्टर ट्रालियों में वह दिल्ली जाएंगे। किसान कह चुके हैं कि वह अपने साथ छह माह तक का राशन लेकर जाएंगे। बता दें कि शंभू बॉर्डर पांच माह से ज्यादा समय से बंद है।

    इस बॉर्डर को खोले जाने के लिए दायर एक याचिक पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बीती 10 जुलाई को निर्देश देते हुए यह बार्डर खोले जाने के लिए हरियाणा सरकार को बीती 17 जुलाई तक का समय दिया था। इसी दरम्यान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के इस निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जिस पर आज सुनवाई होनी है।

  • Punjab: Overtake करते सयम हुआ भयानक हादसा, नौजवान की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Overtake करते सयम हुआ भयानक हादसा, नौजवान की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के जंडियाला गुरु इलाके से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक नोजवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा नौजवान गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए हस्पताल में दाखल करवाया गया। जानकारी के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से जालंधर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को अपने कब्ज़े मे ले लिया। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहा हादसा ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय हुआ। पीड़त का नाम उन्होंने गुरप्रीत सिंह बताया ओर वह तरनतारन का रहने वाला है। वह अपने दोस्त के साथ अमृतसर से जालंधर जा रहा था और ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय उसकी टक्कर हो गई, जिससे उसके दोस्त शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले की जांच करके जो भी कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
  • AMU कैंपस में गोलियां चलने से 2 घायल

    AMU कैंपस में गोलियां चलने से 2 घायल

    अलीगढ़ः मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैंपस में फायरिंग 2 कर्मचारियों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर कैंपस में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना के बाद AMU सुरक्षाकर्मियों ने 2 हमलावरों को काबू कर लिया है। वहीं फायरिंग में 2 कर्मी घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बता दें कि पिछले साल सितंबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू (JN) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया था। जनाकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे। जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी।

  • Jalandhar: हाईटेक नाकेबंदी पर कार से 19,50,455 रुपये बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar: हाईटेक नाकेबंदी पर कार से 19,50,455 रुपये बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाकेबंदी पर गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर पुलिस स्टेशन के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने हाई टेक नाका पर एक सफेद वैगनर PB 05 AR 0472 कार की चेकिंग की गई। जिसमें से चेकिंग के दौरान एक किट बैग मिला।

    पुलिस ने बताया कि जब उस किट बैग को खोला गया तो उसमें से 19,50,455 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी ने कहाकि इस कार में अमित कुमार पुत्र जैलाश चंद निवासी फिरोजपुर कैंट, अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट और दीपक कोहली पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट सवार थे, जब पुलिस ने उनसे भारी नकदी होने के बारे में व्यक्तियों से पूछताछ की तो मौके पर व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

    जिसके बाद थाना प्रभारी ने इस घटना की जानकारी आयकर अधिकारी टीपी सिंह को दी। थाना प्रभारी का कहना है कि टीपी सिंह ने उन्हें पैसों को अपने कब्जे में लेने के लिए कहा और इस मामले को लेकर आयकर कार्यालय के एक अधिकारी को जल्द उनके पास भेज दिया जायेगा। जिसके बाद पुलिस ने कैश को कब्जे में ले लिया।

  • Jalandhar: इस इलाके में 2 घरों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar: इस इलाके में 2 घरों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारादातें रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात चोरों ने भार्गव कैंप के अधीन पड़ते इलाके जलोवाल की आबादी में चोरों ने 2 घरों में धावा बोला। इस दौरान चोर दोनों घरों से कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके संबंध में मकान मालिकों ने 112 पर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

    वहीं इस मामले को लेकर दोनों घरों के मालिकों का कहना है कि देर रात करीब 3 बजे चोर उनके घर का गेट तोड़कर घर में घुस गये और घर में पड़े मोबाइल फोन और एलईडी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दे दी है और उनके पास इस घटना का सीसीटीवी भी है जिसमें चोर एलईडी लाइट ले जाता दिख रहा है।

  • Punjab: इनोवा और 2 बाइकों की टक्कर में Jalandhar के अस्पताल में पूर्व सरपंच की हुई मौत

    Punjab: इनोवा और 2 बाइकों की टक्कर में Jalandhar के अस्पताल में पूर्व सरपंच की हुई मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी चौधरियां रोड ​स्थित पेट्रोल पंप के पास बेकाबू इनोवा कार ने 2 बाइकों सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 छात्रों सहित पूर्व सरपंच गंभीर रूप में घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पूर्व सरंपच की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जालंधर रैफर कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में हुस्नदीप सिंह व जोबनदीप सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां और पूर्व सरपंच जगजीत सिंह निवासी गांव चुलधा ने जालंधर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इनोवा गाड़ी ( PB-30-R-7699 ) सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर इनोवा कार ने दूसरी तरफ से आ रही बुलेट और प्लेटिना को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट सवार दो युवक दूर जा गिरे और दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल जोबनदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद सुल्तानपुर लोधी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान इस गाड़ी ने हमें टक्कर मार दी। एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।