AMU कैंपस में गोलियां चलने से 2 घायल

अलीगढ़ः मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैंपस में फायरिंग 2 कर्मचारियों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर कैंपस में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना के बाद AMU सुरक्षाकर्मियों ने 2 हमलावरों को काबू कर लिया है। वहीं फायरिंग में 2 कर्मी घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू (JN) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया था। जनाकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे। जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *